खेल

Hockey World Cup 2023: भारत का जीत से आगाज, स्पेन की टीम को 2-0 से हराया, रोहिदास-हार्दिक ने दागे गोल

FIH Hockey WC: एफआईएच हॉकी विश्व कप 2023 का आगाज शुक्रवार को भुवनेश्वर और राउरकेला में हो गया. भारतीय हॉकी टीम ने बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम में टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में स्पेन पर 2-0 से जीत शानदार जीत दर्ज की. अमित रोहिदास (13वें मिनट) ने पहले क्वार्टर में भारत के लिए गोल किया, जबकि हार्दिक सिंह (27वें मिनट) ने भारत के लिए दूसरा गोल दागा. इस जीत से भारत पूल डी तालिका में इंग्लैंड के बाद दूसरे स्थान पहुंच गया है, जिसने वेल्स को दूसरे पूल मैच में 5-0 से हराया था.

दोनों टीमों ने मैच की शुरूआत बराबरी पर की और पहले 10 मिनट का खेल ऐसे ही खत्म हो गया. इस दौरान दोनों ही टीमों का दबदबा बना रहा. हालांकि, पहले क्वार्टर के अंतिम कुछ मिनटों में भारत ने नियंत्रण हासिल कर लिया और एक गोल दागकर बढ़त बना लिया. हरमनप्रीत सिंह के शॉट को स्पेन के डिफेंस द्वारा रोके जाने के बाद, अमित रोहिदास ने शानदार तरीके से गोलकीपर को झकाते हुए नेट में शॉट मार दिया और इस तरह भारतीय टीम ने हॉकी विश्व कप 2023 के पहले मैच में गोल दागकर बढ़त कायम कर ली.

यह टूर्नामेंट में भारत का 200वां गोल भी था. केवल ऑस्ट्रेलिया, नीदरलैंड और पाकिस्तान ने इससे अधिक स्कोर किया है. स्पेन ने बराबरी की कोशिश करने के लिए अपने आक्रमण को बढ़ाया लेकिन भारत के गोलकीपर कृष्ण बहादुर पाठक ने भारत की बढ़त को बरकरार रखने के लिए कुछ शानदार बचाव किए.

ये भी पढ़ें: Harmanpreet Singh: बेहतरीन डिफेंडर, ड्रैग फ्लिकर और पेनल्टी शूट स्पेशलिस्ट है ये स्टार खिलाड़ी

भारत ने गंवाए गोल दागने के कई मौके

भारत ने फिर से मौके बनाए और काउंटर अटैक से दूसरा गोल भी हासिल किया. हार्दिक सिंह तेजी से आगे बढ़े और चार डिफेंडरों को मात देते शॉट को गोलपोस्ट में भेज दिया. इसके बाद हाफ टाइम के ब्रेक तक भारत को 2-0 की बढ़त मिल गई. कुछ ही समय बाद, आकाशदीप ने भारत के लिए पेनल्टी स्ट्रोक जीता लेकिन हरमनप्रीत का शॉट चूक गया. भारत तीसरे क्वार्टर में कई मौकों पर गोल करने के करीब आया, लेकिन अंतिम क्वार्टर में स्कोर 2-0 ही रहा।

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

सिगरेट-शराब पर टैक्स से लेकर बार रूम तक! जानिए महिला वकीलों के लिए सुप्रीम कोर्ट ने क्या-क्या कहा?

Supreme Court: देश भर की अदालतों में महिला वकीलों के लिए लेडीज बार रूम, साफ…

14 minutes ago

Delhi Riots Case: ‘हाजिरी और दिल्ली से छूट नहीं!’ जानिए सुप्रीम कोर्ट ने जमानत याचिका पर क्या कहा?

Supreme court: दिल्ली दंगा मामले में आरोपी शादाब अहमद ने सुप्रीम कोर्ट से जमानत शर्तों…

20 minutes ago

अयोध्या भूमि अधिग्रहण मामले में सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा, यूपी सरकार बोली- ‘विकास को नहीं रोक सकते’

अयोध्या में भूमि अधिग्रहण को चुनौती देने वाली सरयू नगर विकास समिति की याचिका पर…

26 minutes ago

UP चुनाव में कितने पानी में बीजेपी, दो चुनौतियां और दो ताकतें; सीएम योगी कितने बड़े फैक्टर?

UP Assembly Election 2027: यूपी विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी कई चुनौतियों का सामना कर…

44 minutes ago

दिल्ली वोटर लिस्ट पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा रुख! 33 लाख नोटिस पर मच गया बवाल

Supreme Court Voter List Hearing: दिल्ली में 33 लाख वोटरों को नोटिस भेजे जाने और…

1 hour ago