खेल

GT vs CSK: प्लेऑफ का टिकट या पॉइंट्स टेबल का ‘ताज’? समझें चेन्नई के प्लेऑफ क्वालिफिकेशन का पूरा ‘मास्टर प्लान’

GT vs CSK: गुरुवार (21 मई) को इंडियन प्रीमियर लीग का 66वां मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच में गुजरात टाइटंस, जो पॉइंट्स टेबल पर दूसरे स्थान पर मौजूद है, का सामना चेन्नई सुपर किंग्स से हो रहा है, जो पॉइंट्स टेबल पर 7वें स्थान पर है. इस मैच में चेन्नई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी है.

यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए सिर्फ जीत तक सीमित नहीं है, बल्कि इस मैच में गुजरात के लिए पॉइंट्स टेबल के टॉप 2 में अपनी जगह बनाए रखना बेहद जरूरी है. दूसरी ओर, सीएसके के लिए यह करो या मरो का मुकाबला है. अगर सीएसके यह मैच हारती है, तो उसके प्लेऑफ में जाने के सभी दरवाजे बंद हो जाएंगे. आइए जानते हैं दोनों टीमों के पॉइंट्स टेबल का गणित.

दूसरी टीमों के सहारे CSK

सीएसके को प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए सिर्फ गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ जीत ही काफी नहीं होगी. उन्हें बड़े अंतर से जीत हासिल करनी होगी और साथ ही बाकी टीमों के नतीजों पर भी निर्भर रहना पड़ेगा (CSK Playoff Chances IPL 2026). अगर सीएसके यह मैच जीत लेती है, तो उनके 14 अंक हो जाएंगे (13 मैचों में पहले से 12 अंक थे). लेकिन इसके बाद स्थिति उनके हाथ में नहीं रहेगी.

आगे का समीकरण यह होगा कि राजस्थान रॉयल्स (RR), पंजाब किंग्स (PBKS) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) अपने-अपने आखिरी मैच हार जाएं. अगर ऐसा होता है, तो सीएसके (CSK), दिल्ली कैपिटल्स (DC) और राजस्थान रॉयल्स तीनों के 14-14 अंक हो जाएंगे, जबकि पंजाब और कोलकाता 13-13 अंकों पर रह जाएंगे और बाहर हो जाएंगे. इसके बाद फैसला नेट रन रेट से होगा. फिलहाल सीएसके का नेट रन रेट -0.016 है, दिल्ली का -0.871 और राजस्थान का +0.083 है. यानी राजस्थान इस समय आगे है.

GT का टॉप 2 वाला गणित

गुजरात टाइटंस (GT) पहले ही प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर चुकी है और अब उसका पूरा ध्यान टॉप-2 में फिनिश करने पर है. चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ होने वाला यह मुकाबला इसी लक्ष्य के लिए अहम होगा. GT इस समय 16 अंकों के साथ अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) 18 अंकों के साथ पहले स्थान पर है. वहीं सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) भी 16 अंकों के साथ टॉप-2 की दौड़ में बनी हुई है. इन तीनों टीमों ने प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया है.

GT अगर CSK के खिलाफ बड़े अंतर से जीत हासिल करती है, तो उसका नेट रन रेट और मजबूत हो सकता है और वह RCB के बेहतर नेट रन रेट (+1.065) को भी चुनौती दे सकती है. दूसरी ओर SRH का नेट रन रेट +0.350 है, जबकि GT का +0.400 है, यानी फिलहाल GT आगे है. अगर SRH अपने आखिरी लीग मैच में RCB को हरा देती है, तो टॉप-2 में कौन पहुंचेगा, इसका फैसला नेट रन रेट से होगा. ऐसे में हर रन और हर ओवर काफी अहम हो जाएगा.


ये भी पढ़ें: चोट नहीं बल्कि ‘अनबन’ बनी वजह? CSK और MS Dhoni के बीच बढ़ी दूरियां, अगले सीजन खेलेंगे दूसरी टीम से!


दोनों टीमों की प्लेइंग 11 (GT vs CSK Playing 11)

चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग 11 (CSK Playing 11): संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, मैथ्यू शॉर्ट, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, स्पेंसर जॉनसन, मुकेश चौधरी, गुरजापनीत सिंह.

गुजरात टाइटंस की प्लेइंग 11 (GT Playing 11): साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वॉशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, जेसन होल्डर, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

चुनाव आयोग ने जारी किया नया शेड्यूल: 12 नवंबर को आएगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, जानिए कैसे करा सकते हैं सुधार

चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…

1 hour ago

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

2 hours ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

3 hours ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

3 hours ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

3 hours ago