खेल

GT vs MI: रोहित vs हार्दिक, दो चैंपियन टीमों की टक्कर, IPL 2023 का सबसे बड़ा मुकाबला…

Gujarat Titans vs Mumbai Indians, 35th Match: मुंबई इंडियंस आईपीएल 2023 में गत चैंपियन गुजरात टाइटन्स से 25 अप्रैल को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भिड़ेगी. रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम ने अपना आखिरी गेम मुंबई में पीबीकेएस से तीन गेम जीतने के बाद गंवा दिया. MI ने अब तक इस सीजन में अपने छह में से तीन मैच जीते हैं, और तीन हारे हैं.

MI अपने शुरुआती दो मैचों में RCB और CSK से हार गया लेकिन फिर DC, KKR और SRH के खिलाफ लगातार तीन जीत के साथ वापसी की. वहीं गुजरात की टीम छह मैचों में चार जीत के साथ चौथे नंबर पर है और इस मुकाबले को जीतकर आगे बढ़ना चाहेगी. दोनों ही टीमों के बीच अब तक केवल एक ही मैच खेला गया है जहां जीत मुंबई की हुई थी. बात अगर दोनों टीमों की करे तो कागज पर दोनों टीम मजबूत नजर आ रही है. हालांकि मुंबई की गेंदबाजी गुजरात के मुकाबले थोड़ी कमजोर लग रही है.

ये भी पढ़ें: IND vs AUS: रहाणे को मिला IPL में तूफानी बैटिंग का इनाम, WTC Final के लिए टीम इंडिया का ऐलान

रोहित vs हार्दिक, दो चैंपियन टीमों की टक्कर

चाहे गुजरात हो या मुंबई दोनों टीमों की उम्मीद उनके कप्तान से जुड़ी है. रोहित पिछले कुछ मैचों में बल्ले से सफल जरूर हुए है लेकिन अभी तक वो अपने पुराने लय में नहीं लौटे. वहीं हार्दिक पंड्या बल्ले से सफल हो रहे हैं लेकिन गेंदबाजी में उन्होंने अब तक कोई छाप नहीं छोड़ी. इस मुकाबले में मुंबई की टीम में कुछ बड़े बदलाव दिख सकते है.

दोनों टीमोंकी पॉसिबल प्लेइंग-11

GT: रिद्धिमान साहा (WK), शुभमन गिल, साई सुदर्शन, हार्दिक पांड्या (c), विजय शंकर, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मोहम्मद शमी, नूर अहमद और मोहित शर्मा.

इम्पैक्ट प्लेयर्स : जोस लिटिल, यश दयाल, अल्जारी जोसेफ, साई सुदर्शन और केएस भरत.

MI: रोहित शर्मा (C), ईशान किशन (WK), कैमरून ग्रीन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, टिम डेविड, अर्जुन तेंदुलकर, ऋतिक शौकीन, जोफ्रा आर्चर, पीयूष चावला और राइली मेरेडिथ.

इम्पैक्ट प्लेयर्स: ट्रिस्टन स्टब्स, अरशद खान और कुमार कार्तिकेय.

GT vs MI: Dream 11 Prediction

कीपर- ऋद्धिमान साहा

ऑलराउंडर्स- हार्दिक पंड्या (VC), कैमरन ग्रीन

बल्लेबाज- सूर्यकुमार यादव (C), शुभमन गिल, डेविड मिलर, टिम डेविड, रोहित शर्मा

गेंदबाज- राशिद खान, मोहित शर्मा, ऋतिक शौकीन

Amit Kumar Jha

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

59 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

2 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

2 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

4 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

4 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

4 hours ago