खेल

Ram Mandir Ayodhya: कोई जाए या ना जाए, मैं प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में जरूर जाऊंगा- हरभजन सिंह

अयोध्या में 22 जनवरी को भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम है. इसके लिए क्रिकेटर्स को भी आमंत्रण मिला है. सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, रोहित शर्मा से लेकर कई पूर्व क्रिकेटर्स को भी इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रण मिला है. इसमें आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह का भी नाम शामिल ह. सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली के इस कार्यक्रम में शामिल होने को लेकर कोई कंफर्मेशन नहीं है, लेकिन पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने साफ कर दिया है कि वह 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जरूर जाएंगे.

जिसको दिक्कत है, वह ना जाए- हरभजन सिंह

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबि, हरभजन सिंह ने कहा है कि कोसी पार्टी उस कार्यक्रम में जाने वाली है और कौन सी पार्टी नहीं, इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता है. हरभजन सिंह ने कहा कि मैं राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में जरूर जाऊंगा, अगर किसी को कोई समस्या है तो वह कार्यक्रम में न जाए. पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीबाल ने कार्यक्रम में जाने से इनकार कर दिया था.

ये भी पढ़ें- NZ vs PAK: कोविड-19 की चपेट में कीवी टीम, डेवोन कॉन्वे और गेंदबाजी कोच निकले पॉजिटिव

क्रिकेट के कई दिग्गजों के भी पहुंचने की संभावना

हरभजन सिंह ने कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि अयोध्या में मंदिर बन रहा है. वहां हम सभी को वहां जाना चाहिए और प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद लेना चाहिए. उन्होंने कहा कि कोई इस कार्यक्रम में जाए या ना जाए, लेकिन मैं इस कार्यक्रम में जरूर जाऊंगा. भगवान राम में मेरी आस्था है. राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में हरभजन सिंह के अलावा महेंद्र सिंह धोनी, गौतम गंभीर, विराट कोहली, आर अश्विन, कपिल देव, वेंकटेश प्रसाद, सुनील गावस्कर और रोहित शर्मा के भी पहुंचने की संभावना है. इस सभी दिग्गजों को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रण मिला है.

ये भी पढ़ें-T20 WC 2024 की रेस शुभमन गिल से क्यों आगे हैं यशस्वी जायसवाल, पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने बतायी वजह

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

त्योहारों पर घर जाने वालों के लिए रेलवे की तैयारी, चलेंगी सात जोड़ी स्पेशल ट्रेनें; प्लेटफॉर्म टिकट होगा दोगुना

दुर्गापूजा, दीपावली और छठ के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए रांची रेल मंडल सात…

19 minutes ago

‘1 साल से बिना वेतन काम कराना शोषण, 12 तक दें सैलरी!’: SHUATS कर्मचारियों के हक में हाईकोर्ट का सख्त आदेश

Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शुआट्स के शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के बकाया वेतन…

26 minutes ago

हिंदुस्तान का किसान उठ खड़ा हुआ! जानिए शास्त्री जयंती पर पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री के लिए क्या कहा?

PM Narendra Modi Tribute: लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर पीएम मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि…

32 minutes ago

2 अक्टूबर को PM मोदी का देशवासियों से खास आग्रह! जानिए राजघाट पहुंचकर प्रधानमंत्री ने खादी को लेकर क्या कहा?

Mahatma Gandhi Tribute: गांधी जयंती पर पीएम मोदी ने राजघाट पहुंच बापू को श्रद्धांजलि दी…

50 minutes ago

PM मोदी ने फ्लाईदुबई के घायल कैप्टन स्मित मच्छार से की बात, बहादुरी को सराहा

Captain Smit Machchaar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्लाईदुबई के कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर…

53 minutes ago

महाराष्ट्र में 6 लाख करोड़ से ज्यादा निवेश का रोडमैप, प्रणव अडानी बोले- जब महाराष्ट्र जीतेगा, भारत जीतेगा

‘इन्वेस्ट महाराष्ट्र’ के लॉन्च कार्यक्रम में प्रणव अडानी ने महाराष्ट्र के विकास में अडानी ग्रुप…

1 hour ago