गले में जमा कफ से हैं परेशान? इन आसान उपायों से तुरंत पाएं राहत
By Shubhra Rai
श्री अरुलमिगु रामनाथस्वामी मंदिर के निकट प्रधानमंत्री मोदी ने समुद्र में डुबकी लगाई.
PM Modi Tamil Nadu Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तमिलनाडु दौरे पर हैं. यहां आज पीएम मोदी ने कई मंदिरों में दर्शन किए. उन्होंने तमिलनाडु के रामेश्वरम में श्री अरुलमिगु रामनाथस्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना की. साथ ही प्रधानमंत्री ने समुद्र में डुबकी भी लगाई. वहां से कुछ तस्वीरें सामने आई हैं.
पीएमओ के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्री रंगनाथस्वामी और रामेश्वरम मंदिर पहुंचे. उन्होंने इन दोनों मंदिरों में पूजा की. पीएम पहले तिरुचिरापल्ली के श्रीरंगम में श्री रंगनाथस्वामी मंदिर गए. उसके बाद अंदल नाम के हाथी को गुड़ खिलाया और आशीर्वाद लिया. रामेश्वरम में उन्होंने रोड शो किया. इसके बाद रामेश्वरम के अग्नि तीर्थम पर पीएम ने स्नान किया. फिर भगवान रामनाथस्वामी मंदिर में पूजा की.
यह पवित्र स्थान उसी जगह पर है, जहां त्रेतायुग में भगवान राम ने समुद्र से रास्ता पाने के लिए अनुनय-विनय की थी. और, समुद्र देव के प्रकट न होने पर श्रीराम ने अपने धनुष पर दिव्यास्त्र का संधान किया. जिसके उपरांत सागर पर सेतु बनाने का मार्ग मिला. इसी स्थान पर श्रीराम ने भगवान शिव की स्तुति की थी. जिसके कारण इस स्थान का नाम रामेश्वरम पड़ा.
इस प्रकार, रामेश्वरम का अस्तित्व भारतीय पौराणिक इतिहास के अनुसार करीब 9 लाख साल पहले का है. रामेश्वरम का समुद्र तट श्रद्धालुओं के लिए पवित्र माना जाता है. यहीं पर आज पीएम मोदी ने डुबकी लगाकर स्नान किया है.
यह भी पढि़ए- PM मोदी ने तमिलनाडु में की श्रीरंगनाथस्वामी मंदिर में पूजा, रामनाथस्वामी धाम में सुनी रामायण की कथा, देखें PHOTOS
Railway Exam: RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को होगी. 100 प्रश्नों…
PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…
Workers Leaving Surat: गुजराती सेठों की बंधुआ मजदूरी से परेशान यूपी-बिहार के मजदूर घर लौट…
Delhi News: विपक्षी दलों के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए…
दिल्ली-NCR में देर रात तेज बारिश, गरज-चमक और हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया,…
देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ने की आशंका है. मौसम विभाग के…