खेल

Andre Russel Retires IPL: धाकड़ हिटर ऑलराउंडर आंद्र रसेल ने IPL से लिया संन्यास, अब निभाएंगे पावर कोच की भूमिका

Andre Russel Retires IPL: कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के लेजेंड और दो बार के IPL विनर रहे धाकड़ ऑलराउंडर आंद्रे रसेल (Andre Russel) ने IPL से रिटायर होने का ऐलान किया है. रसेल ने कहा कि वह आने वाले IPL 2026 सीज़न के लिए टीम के नए पावर कोच के तौर पर KKR के बैकरूम स्टाफ में शामिल होंगे.

कोलकाता की फ्रेंचाइजी के साथ 12 सीजन बिताने के बाद रसेल को KKR ने दिसंबर में मिनी-ऑक्शन से पहले रिलीज कर दिया था. वेस्टइंडीज के इस ऑलराउंडर ने दूसरी टीम की जर्सी न पहनकर नाइट राइडर्स के प्रति अपनी लॉयल्टी दिखाने का फैसला किया.

अपने बयान में रसेल ने कहा कि उन्हें लगा कि IPL खेलना जारी न रखना सही फैसला था क्योंकि वह जीत के साथ खत्म करना चाहते थे. ऑलराउंडर ने कहा कि उन्हें खुद को दूसरी टीमों की जर्सी में देखकर अजीब लगा और इससे उनकी रातों की नींद उड़ गई.

आंद्र रसेन ने एक वीडियो मैसेज में कहा, “हेलो KKR फैंस. मैं आज यहां आपको यह बताने आया हूं कि मैंने IPL से रिटायर होने का फैसला किया है. मैं अभी भी दुनिया भर की अलग-अलग लीग और दूसरी सभी KKR फ्रेंचाइजी के लिए एक्टिव रहूंगा. मेरे पास (IPL में) कुछ शानदार समय और शानदार यादें थीं, छक्के मारना, गेम जीतना, MVP हासिल करना…”

KKR के पावर कोच

आंद्रे रसेल ने कहा कि उन्होंने KKR के साथ फ्रेंचाइजी के साथ अपने नए रोल के बारे में बात की और उन्हें लगा कि पावर कोच का टैग उनके लिए सबसे सही है. मेरे और मिस्टर वेंकी मैसूर और मिस्टर शाहरुख खान के बीच मेरी IPL जर्नी के एक और चैप्टर के बारे में बहुत सारी बातें हुई हैं. उन्होंने मुझे प्यार और सम्मान दिया है और मैदान पर मैंने जो कुछ भी किया है, उसकी तारीफ की है. एक जाने-पहचाने सेटअप में होना, मेरे लिए बहुत मायने रखता है. तो कोलकाता, मैं वापस आऊंगा. मैं यहां यह कहने आया हूं कि मैं 2026 में नए पावर कोच के तौर पर KKR सपोर्ट स्टाफ का हिस्सा रहूंगा.

रसेन ने कहा, “जब मैंने यह नाम सुना – ‘पावर कोच’, ​​तो मुझे लगा कि यह आंद्रे रसेल के बारे में सबसे अच्छे से बताता है, क्योंकि जब मैं बैटिंग करता हूँ तो मेरे पास जो पावर होती है, बॉल हाथ में लेकर फील्ड में जो एनर्जी दिखाता हूं, मैं किसी भी डिपार्टमेंट में मदद कर सकता हूं. तो, जल्द ही मिलते हैं. कोरबो लोरबो जीतबो.”

रसेल का  IPL में प्रदर्शन

रसेल ने IPL करियर में कुल 140 मैच खेले और 174.18 के स्ट्राइक-रेट से 2651 रन बनाए. उन्होंने 23.28 के एवरेज से 123 विकेट भी लिए. उनके सबसे अच्छे सीजन KKR के लिए रहे, जहां उन्हें 2015 और 2019 में IPL का सबसे वैल्यूएबल प्लेयर चुना गया. KKR के लिए खेलते हुए रसेल ने 2593 रन बनाए और 122 विकेट लिए.


ये भी पढ़ें: “कोचिंग छोड़ दो…”, टेस्ट में मिली करारी हार के बाद Gautam Gambhir पर भड़के फैंस, वायरल वीडियो ने बढ़ाई चर्चा


-भारत एक्सप्रेस

Md Shadan Ayaz

Recent Posts

Aaj Ka Panchang: आज आश्विन कृष्ण द्वादशी और मघा नक्षत्र का दुर्लभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

Aaj Ka Panchang: 7 अक्टूबर 2026, बुधवार को आश्विन कृष्ण द्वादशी तिथि रात 11:17 बजे…

27 minutes ago

Aaj Ka Rashifal: बुधवार को राजयोग से बदल जाएगी ग्रहों की चाल, धनु और कुंभ समेत किसे मिलेगा मनचाहा लाभ?

Aaj Ka Rashifal: 7 अक्टूबर 2026, बुधवार को बुधादित्य, लक्ष्मीनारायण और मालव्य जैसे शुभ योग…

44 minutes ago

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

9 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

9 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

9 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

10 hours ago