खेल

‘तुम मेरे राजा…’: हार्दिक पांड्या पर फिदा हुईं माहिका शर्मा, पार्टनर को श्रेय देकर क्रिकेटर ने किया रिश्ते का इजहार

भारत ने कटक में खेले गए पहले टी20 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 101 रनों से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली. मैच का सबसे बड़ा आकर्षण रहे हार्दिक पांड्या, जिन्होंने एशिया कप के दौरान लगी क्वाड्रिसेप्स इंजरी के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शानदार वापसी की. हार्दिक ने केवल 28 गेंदों में 6 चौके और 4 छक्कों की मदद से 59 रन नाबाद बनाए और गेंदबाजी में डेविड मिलर का विकेट भी लिया. उनके प्रदर्शन के दम पर उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.

बल्लेबाजी के अलावा, हार्दिक की गेंदबाजी और अन्य खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन ने भारत को जीत दिलाई. जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप ने भी दक्षिण अफ्रीका की टीम को 176 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 74 रनों पर समेट दिया. इस मैच में हार्दिक ने टी20 इंटरनेशनल में 100 छक्के का माइलस्टोन भी पूरा किया.

हार्दिक और माहिका की नजदीकियां चर्चा में

हार्दिक ने बीसीसीआई को दिए इंटरव्यू में अपनी मुश्किल दौर की झलक भी साझा की. उन्होंने कहा, “इंजरी मेंटली टेस्ट करती है. कई बार दिमाग में संदेह आता है. मेरी सफल वापसी का बड़ा क्रेडिट मेरे परिवार और प्रियजनों को जाता है.” उन्होंने अपने पार्टनर माहिका शर्मा का विशेष धन्यवाद भी दिया और कहा कि उनकी जिंदगी में माहिका के आने के बाद कई अच्छी चीजें हुई हैं.

माहिका ने भी हार्दिक के इस इजहार पर बीसीसीआई के वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, “तुम जैसे कोई नहीं मेरे राजा…”, जिससे दोनों के रिश्ते पर मुहर लग गई.

हार्दिक की बल्लेबाजी में विशेष रूप से स्पिनर केशव महाराज पर अटैक ने मैच का मोमेंटम बदल दिया. उन्होंने कहा, “मैं अंदर से ईमानदार रहा हूं और यही मुझे मजबूत बनाता है. अब मेरा फोकस बड़े और बेहतर बनने पर है. भीड़ मुझे देखने आती है और मैं हर बार अपना बेस्ट देना चाहता हूं.”

हार्दिक पांड्या की वापसी ने टीम इंडिया को आत्मविश्वास के साथ जीत दिलाई और उनकी ऑलराउंड क्षमता को फिर से साबित किया. भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला 11 दिसंबर को मुल्लांपुर में खेला जाएगा, जहां हार्दिक और टीम इंडिया अपनी शानदार शुरुआत को बरकरार रखने की कोशिश करेंगे.

ये भी पढ़ें: टीम इंडिया का धमाका: हार्दिक की तूफानी वापसी, साउथ अफ्रीका 74 पर ढेर

-भारत एक्सप्रेस

Shreyansh Choubey

Recent Posts

दिवाली-छठ पर घर जाना हुआ आसान, रेलवे ने चलाईं 5 नई पूजा स्पेशल ट्रेनें

Diwali Special Trains: दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे…

13 minutes ago

US में 7 मुस्लिम सांसद बने चर्चा का केंद्र, भारत समेत दुनिया की संसदों में कितनी है मुस्लिम भागीदारी?

अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में 7 मुस्लिम उम्मीदवारों ने जीत हासिल कर संसद में जगह…

50 minutes ago

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने लिया संन्यास, 23 साल बाद पुर्तगाल की नंबर-7 जर्सी को कहा अलविदा

Cristiano Ronaldo Retirement: 23 साल तक पुर्तगाल के लिए खेलने के बाद क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने…

1 hour ago