खेल

माहिका शर्मा संग लेट नाइट डेट पर दिखे हार्दिक पांड्या, फरारी में शेयर की रोमांटिक तस्वीर

Hardik Pandya Love Life:  भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं या यूं कहें कि उन्हें सुर्खियों में रहना पसंद है. इस आईपीएल हार्दिक पांड्या कुछ खास कमाल नहीं कर पाएं. बीच आईपीएल में हार्दिक पांड्या और मुंबई इंडियंस के बीच अनबन की खबरें भी आई थीं. हालांकि इस मामले पर ना ही मुंबई इंडियंस और ना ही हार्दिक पांड्या ने कोई प्रतिक्रिया व्यक्त की थी. वहीं हार्दिक पांड्या आईपीएल से फ्री होकर अपनी लव लाइफ एंजॉय करते हुए नजर आ रहे हैं.

दरअसल आईपीएल 2026 की शुरूआत से पहले ही खबरें आ रही थीं कि हार्दिक पांड्या और माहिका शर्मा एक- दूसरे को डेट कर रहे हैं. वहीं आईपीएल 2026 में कई बार माहिका शर्मा को स्टेडियम में देखा गया था. वहीं हार्दिक पांड्या और माहिका शर्मा को सार्वजनिक तौर पर एक साथ देखा जाता है. हार्दिक पांड्या, माहिका शर्मा का अपना लेडी लक बताते हैं. हाल ही में हार्दिक पांड्या ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर की है जिसमें वह माहिका शर्मा संग लेट नाइट एंजॉय करते हुए नजर आ रहे हैं. आपको दिखाते हैं हार्दिक पांड्या की इंस्टाग्राम स्टोरी

हार्दिक पांड्या ने माहिका संग शेयर की इंस्टाग्राम स्टोरी

हार्दिक पांड्या ने लेट नाइट अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है. जिसमें वह माहिका शर्मा संग क्वालिटी टाइम बिताते हुए नजर आ रहे हैं. शेयर की गई स्टोरी में आप देख सकते हैं कि हार्दिक पांड्या और माहिका शर्मा फरारी में बैठे हैं और हाथों में आईसक्रीम लिए हुए हैं. हार्दिक पांड्या अक्सर माहिका शर्मा संग तस्वीरें शेयर करते रहते हैं.  फैंस भी इनकी तस्वीरों पर प्यार लुटाते रहते हैं. कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर चर्चा थी कि हार्दिक पांड्या और माहिका शर्मा जल्द ही शादी करने वाले हैं. लेकिन अभी तक दोनों की शादी को लेकर कोई कंफर्मेशन नहीं है.

चार साल बाद ही टूट गया था हार्दिक- नताशा का रिश्ता

बता दें कि हार्दिक पांड्या और अभिनेत्री नताशा स्टेनकोविक ने 4 साल की शादी के बाद जुलाई 2024 में आपसी सहमति से तलाक ले लिया था. दोनों ने 2020 में शादी की थी और उनका एक बेटा है जिसका नाम अगस्त्य है. तलाक के बाद भी हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक दोनों मिलजुलकर अगस्त्या की परवरिश कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: सचिन का रिकॉर्ड हुआ ध्वस्त लेकिन चूक गया वर्ल्ड रिकॉर्ड! टीम इंडिया में एंट्री करने वाले वैभव सूर्यवंशी किस खिलाड़ी से रह गए पीछे?

भारत एक्सप्रेस

Swati Pandey

Recent Posts

‘न घर, न बाहर, न थाना’, आखिर कहां सुरक्षित हैं महिलाएं? न्याय मांगने गई पीड़िता से पुलिसकर्मी ने किया दुष्कर्म

झारखंड के सरायकेला जिले के गम्हरिया थाने में न्याय मांगने पहुंची महिला के साथ पुलिसकर्मी…

37 minutes ago

निधि राजदान संग नए सफर पर उमर अब्दुल्ला, सोशल मीडिया पर शेयर की शादी की खुशखबरी

Omar Abdullah Nidhi Razdan Marriage: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान के…

1 hour ago

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के ‘मामा’ की जमानत याचिका खारिज, जानिए कौन है दीपक खत्री?

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के कथित मामा दीपक खत्री को दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट से…

1 hour ago

बारिश से प्रभावित लोगों की मदद में जुटे प्रशासन, मुख्यमंत्री ने दिए तत्काल राहत के निर्देश

UP News: उत्तर प्रदेश में भारी बारिश से प्रभावित लोगों को तुरंत राहत देने के…

1 hour ago

बच्चों की सेहत पर योगी सरकार का फोकस, आंगनबाड़ी में भोजन परोसने से पहले होगी गुणवत्ता की जांच

UP News: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को दिए जाने वाले…

1 hour ago