खेल

Hockey India Awards: खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने हॉकी सितारों को किया सम्मानित, हार्दिक-नवनीत बने साल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

Hockey India Awards: नई दिल्ली में आयोजित आठवें हॉकी इंडिया वार्षिक पुरस्कार समारोह में भारतीय हॉकी के सितारों पर जमकर इनामों की बारिश हुई. खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने खुद शिरकत कर उन खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया, जिन्होंने मैदान पर अपना पसीना बहाकर तिरंगे का मान दुनिया भर में बढ़ाया है. खेल मंत्री ने न केवल खिलाड़ियों को सम्मानित किया, बल्कि उनके योगदान को ‘विकसित भारत’ के विजन का अहम हिस्सा बताया. आइए जानते हैं, भारतीय हॉकी के इस सबसे बड़े सम्मान समारोह में किसे कौन-सा खिताब मिला.

हार्दिक और नवनीत बने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

इस साल के सबसे बड़े पुरस्कार यानी ‘हॉकी इंडिया बलबीर सिंह सीनियर अवॉर्ड’ पर अनुभवी फॉरवर्ड नवनीत कौर और शानदार मिडफील्डर हार्दिक सिंह ने कब्जा जमाया. इन दोनों को साल का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया और सम्मान के तौर पर 20-20 लाख रुपये की इनामी राशि और ट्रॉफी भेंट की गई.

समारोह का सबसे यादगार पल वह था जब 1980 मॉस्को ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता दिग्गज जफर इकबाल को ‘मेजर ध्यानचंद लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार’ से नवाजा गया. इस मौके पर जफर इकबाल भावुक दिखे और उन्होंने उम्मीद जताई कि भारतीय हॉकी टीम जल्द ही फिर से ओलंपिक चैंपियन बनेगी.

मैदान के हर कोने से चमके धुरंधर

खेल मंत्री ने अलग-अलग श्रेणियों में भी शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया:

सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर: बिछू देवी खारीबम (बलजीत सिंह पुरस्कार)

सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर: संजय (परगट सिंह पुरस्कार)

सर्वश्रेष्ठ मिडफील्डर: सुमित (अजित पाल सिंह पुरस्कार)

सर्वश्रेष्ठ फॉरवर्ड: सुखजीत सिंह (धनराज पिल्लै पुरस्कार)

साथ ही आपको बता दें कि इन सभी खिलाड़ियों को 5-5 लाख रुपये का चेक भी दिया गया.

ये भी पढ़ें- कैप्टन कूल के बिना शुरू होगा ‘यलो आर्मी’ का अभियान! जानें अचानक IPL 2026 के शुरुआती मैचों के लिए क्यों बाहर हुए धोनी?

खेल मंत्री का संदेश

खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए मनसुख मांडविया ने कहा कि पिछले 10 साल में भारत में खेलों का एक नया ‘इकोसिस्टम’ तैयार हुआ है. उन्होंने विश्वास दिलाया कि 2030 के राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन भारत की 2036 ओलंपिक मेजबानी की राह को और आसान बनाएगा. उन्होंने साफ कहा कि अगर हमारी हॉकी जैसी विरासत मजबूत है, तो भविष्य संभालने में कोई दिक्कत नहीं होगी.

भविष्य के सितारों का भी हुआ सम्मान

जूनियर विश्व कप में अपने खेल से सबको प्रभावित करने वाले गोलकीपर प्रिंसदीप सिंह को साल का सर्वश्रेष्ठ अंडर-21 खिलाड़ी (जुगराज सिंह पुरस्कार) चुना गया. वहीं, महिला वर्ग में साक्षी राणा को सर्वश्रेष्ठ उदीयमान खिलाड़ी (असुंथा लाकड़ा पुरस्कार) का खिताब मिला.

साथ ही न सिर्फ व्यक्तिगत, बल्कि पूरी टीम के प्रदर्शन को भी सराहा गया. भारतीय पुरुष हॉकी टीम को 2025 की शानदार जीत के लिए 1.38 करोड़ रुपये और महिला टीम को 68 लाख रुपये दिए गए. साथ ही, हॉकी झारखंड को सर्वश्रेष्ठ प्रदेश हॉकी यूनिट के तौर पर सम्मानित किया गया.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

गोल्ड की तैयारी या ब्रॉन्ज पाकर संतुष्टि? जानिए एशियाई खेलों में भारत की उम्मीदों के अटकने की पूरी कहानी

एशियाई खेलों को देखते हुए एक अजीब सी निराशा घेर लेती है. जिन स्पर्धाओं में…

23 minutes ago

दलित नुमाइंदगी से सत्ता तक: मायावती ने कैसे बदली उत्तर प्रदेश की राजनीति?

जानिए कैसे मायावती ने दलित नुमाइंदगी को राजनीतिक ताकत में बदला और उत्तर प्रदेश में…

33 minutes ago

‘बहुत पीछे तो नहीं हैं…’ राहुल के तंज पर ठहाकों से गूंजी CWC मीटिंग, खड़गे ने थरूर की भी ली चुटकी

CWC Meeting: कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में हल्के-फुल्के पल देखने को मिले. खड़गे ने…

53 minutes ago

ड्रग्स, पैसा और तमंचा: घाटी में क्या है पाकिस्तान का प्लान ‘गैंगस्टर’? खुला हाइब्रिड क्राइम मॉडल

Jammu Kashmir Pakistan New Conspiracy: घुसपैठ में नाकाम पाकिस्तान अब जम्मू-कश्मीर के युवाओं को आपराधिक…

1 hour ago

IAS से इस्तीफा देकर दिव्या मित्तल ने थामा राजनीति का दामन, जानिए अफसर से नेता बने कितने हुए पास और कितने फेल

IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने नौकरी छोड़ राजनीति में एंट्री का ऐलान किया है. जानें…

1 hour ago

सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका पर सुप्रीम कोर्ट तैयार, अगले हफ्ते होगी सुनवाई

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट अगले हफ्ते सुनवाई…

1 hour ago