Hockey India Awards: खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने हॉकी सितारों को किया सम्मानित, हार्दिक-नवनीत बने साल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी
नई दिल्ली में हॉकी इंडिया के सालाना पुरस्कारों की धूम रही. खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने देश का मान बढ़ाने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया. हार्दिक सिंह और नवनीत कौर को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया, वहीं दिग्गज जफर इकबाल को मेजर ध्यानचंद लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार मिला.





