खेल

Champions Trophy 2025 § Ind Vs Pak: भारत के स्पिन जाल में फंसेगा पाकिस्तान या शाहीन-नसीम की रफ्तार करेगी तहलका?

IND vs PAK Spin Vs Pace: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में क्रिकेट प्रेमियों को एक बड़ा मुकाबला देखने को मिलने वाला है, जब भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी. यह हाई-वोल्टेज मुकाबला 23 फरवरी को दुबई में खेला जाएगा, जहां दोनों टीमों पर जबरदस्त दबाव होगा. हालांकि, पाकिस्तान की टीम पर ज्यादा प्रेशर रहेगा, क्योंकि इस मैच में हार उन्हें टूर्नामेंट से बाहर कर सकती है.

इस अहम मुकाबले से पहले भारत की स्पिन गेंदबाजी को लेकर पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर और मौजूदा कोच आकिब जावेद ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने भारत के पास मौजूद स्पिन विकल्पों पर प्रतिक्रिया दी और अपनी टीम की रणनीति पर भी चर्चा की.

भारत के पास पांच स्पिन विकल्प

अगर स्पिन गेंदबाजी की बात करें, तो भारतीय टीम के पास काफी गहराई नजर आती है. टीम इंडिया में वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा और वाशिंगटन सुंदर जैसे पांच प्रमुख स्पिनर शामिल हैं. ऐसे में यह संभावना जताई जा रही है कि कप्तान रोहित शर्मा पाकिस्तान के खिलाफ तीन से चार स्पिनर्स को प्लेइंग इलेवन में शामिल कर सकते हैं.

दूसरी ओर, पाकिस्तान की टीम में केवल एक ही स्पेशलिस्ट स्पिनर अबरार अहमद मौजूद हैं. यह टीम संतुलन के लिहाज से भारत के मुकाबले थोड़ी कमजोर दिख रही है, लेकिन पाकिस्तान के कोच आकिब जावेद ने इसे लेकर स्पष्ट राय रखी है.

आकिब जावेद ने भारत के स्पिन अटैक पर क्या कहा?

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब आकिब जावेद से भारत के स्पिनर्स को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने साफ शब्दों में कहा,

“हमारी प्लेइंग इलेवन आपको टॉस के समय ही पता चलेगी. अगर भारत तीन या चार स्पिनर्स के साथ उतरता है, तो यह उनकी रणनीति है. लेकिन हम अपनी ताकत के साथ खेलेंगे और ज्यादा बदलाव नहीं करेंगे. हमें अपनी चुनी हुई टीम पर पूरा भरोसा है. सिर्फ इसलिए कि कोई और टीम कुछ कर रही है, इसका मतलब यह नहीं कि हमें भी वही करना चाहिए.”

तेज गेंदबाजों पर भरोसा जता रहे हैं आकिब जावेद

स्पिन विभाग में ज्यादा विकल्प न होने के सवाल पर आकिब जावेद ने पाकिस्तान के तेज गेंदबाजी आक्रमण को अपनी टीम की असली ताकत बताया. उन्होंने कहा,

“मैंने सुना है कि बाकी टीमों के पास कई स्पिनर्स हैं, लेकिन हमारे पास नहीं हैं. हर टीम अपनी ताकत के आधार पर खेलती है. हमारे पास तीन स्पेशलिस्ट तेज गेंदबाज- शाहीन अफरीदी, नसीम शाह और हारिस रऊफ हैं. ये तीनों गेंदबाज किसी भी हालात में प्रभावी गेंदबाजी कर सकते हैं. भारत के खिलाफ मुकाबला हमेशा खास होता है, इसलिए हमें उम्मीद है कि ये तीनों भी कुछ खास प्रदर्शन करेंगे.”

क्या भारत की स्पिन ताकत पर भारी पड़ेंगे पाकिस्तान के तेज गेंदबाज?

भारत और पाकिस्तान के इस रोमांचक मुकाबले में जहां भारत अपनी स्पिन गेंदबाजी के दम पर रणनीति बना सकता है, वहीं पाकिस्तान अपने तेज गेंदबाजों के सहारे मैच में दबदबा बनाने की कोशिश करेगा. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि दुबई की पिच पर स्पिनर्स का दबदबा रहता है या फिर पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मैच का रुख अपनी ओर मोड़ने में सफल होते हैं.

23 फरवरी को यह बहुप्रतीक्षित मुकाबला फैंस के लिए किसी बड़े क्रिकेटिंग महोत्सव से कम नहीं होगा, जहां दोनों टीमें जीत के लिए अपना पूरा जोर लगाएंगी.


इसे भी पढ़ें- Champions Trophy 2025 § India Vs Pakistan: दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में अब तक क्या रही है टॉस की भूमिका?


-भारत एक्सप्रेस

Ashutosh Kumar Rai

आशुतोष कुमार राय, भारत एक्सप्रेस के साथ बतौर सब एडिटर जुड़े हैं और करीब 7 वर्ष से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले आशुतोष, पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं. क्रिकेट, लाइफस्टाइल और राजनीति में खास दिलचस्पी है. देश-दुनिया और राजनीति की लेटेस्ट खबरों, विश्लेषण, इनसाइड स्टोरी और अपडेट्स के लिए आशुतोष को फॉलो करें… X Account: @AshuRai208

Recent Posts

लवलीना बोरगोहेन ने जीता गोल्ड, चीनी बॉक्सर को 5-0 से धोया, रचा इतिहास

Asian Games 2026 में लवलीना बोरगोहेन ने इतिहास रच दिया. 75KG फाइनल में चीनी बॉक्सर…

1 minute ago

जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन से दिल्ली में हाई अलर्ट, DMRC ने बंद किए 11 मेट्रो स्टेशन, कई सड़कों पर लगा जाम

Delhi Metro Stations Closed: आज जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के कारण DMRC ने जनपथ, राजीव चौक…

51 minutes ago

गांधी होने का मतलब 1920 में लौटना नहीं, 2027 की चुनौतियों का सामना नैतिक साहस से करना है

गांधी जयंती पर जानिए आज के समय में गांधीवादी होने का असली मतलब क्या है?…

1 hour ago

Asian Games 2026: भारत ने रचा इतिहास, दक्षिण कोरिया को हराकर महिला रिकर्व टीम ने जीता गोल्ड

Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला रिकर्व टीम ने दक्षिण कोरिया को…

1 hour ago