आस्था

साप्ताहिक राशिफल: मिथुन राशि के जातकों के घर आ सकती है खुशियां, जानें क्या कहती है आपकी राशि

Weekly Horoscope: साप्ताहिक राशिफल 24 फरवरी से 2 मार्च 2025 तक का समय सभी राशि वालों के लिए बेहद खास होने वाला है. 24 फरवरी को मंगल मार्गी हो रहे हैं वही 28 फरवरी को शनि अस्त हो रहे हैं. इस हफ्ते दो बड़े ग्रहों की चाल बदल रही है. इसलिए भी ये साप्ताहिक राशिफल विशेष होने जा रहा है. ऐसे में चलिए आज हम आपको बताते हैं इस सप्ताह आपको क्या-कुछ मिलने वाला है? आपके लिए क्या-क्या करना फायदेमंद रहेगा और परेशानियों से बचने के लिए आपको कौन-कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए.

मेष राशि

मेष राशि के जातकों को इस हफ्ते कार्यक्षेत्र में कुछ अधिक दौड़-भाग करनी पड़ सकती है. आपका स्वास्थ्य भी कुछ नरम सा बना रह सकता है. आप विरोधी पक्ष के ऊपर हावी बने रहेंगे. आपका खर्च कुछ बढ़ सकता है. कार्यस्थल पर प्रेमपूर्वक कार्यों को संपन्न करने की सलाह रहेगी. पारिवारिक सदस्यों के साथ किसी बात को लेकर मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं. प्रेमी जीवन के लिहाज से हफ्ता उत्तम लाभ दे सकता है.

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों को इस हफ्ते धन संबंधी मामलों में अच्छे लाभ मिल सकते हैं. छात्र वर्ग के लिए दिन उत्तम बना हुआ है. प्रेमी वर्ग के लिए यह हफ्ता अपनी बात कहने का मौका दे सकता है. आप मित्र वर्ग के साथ खाने-पीने का आनंद ले सकते हैं. वैवाहिक जीवन में अगर कोई समस्या है तो उसमें सुधार देखने को मिल सकता है. कामकाज को लेकर स्थिति सामान्य बनी रहेगी.

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों की सुख-सुविधाओं में इस हफ्ते वृद्धि हो सकती है. कार्यक्षेत्र में आपके लिए कुछ उतार-चढ़ाव बना रह सकता है. अधिकारियों तथा सहकर्मियों के साथ सामंजस्य बना कर चलें. धन संबंधी मामलों में यह हफ्ता आपको लाभ दे सकता है. माता की सेहत का ध्यान रखें. घरेलू कार्यों पर आपका धन खर्च हो सकता है. यात्रा का योग बन सकता है.

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों का इस हफ्ते कार्यों को लेकर आत्मविश्वास बहुत अच्छा बना रहेगा. आपके मान-सम्मान में वृद्धि होने के योग रहेंगे. नौकरी वर्ग के जातकों को कोई शुभ समाचार प्रसन्नता दे सकता है. मकान में किसी प्रकार का रेनोवेशन का कार्य करा सकते हैं. सेहत के लिहाज से हफ्ता आपके पक्ष में बना रहेगा. भाई-बहनों का सहयोग आपको लाभ दे सकता है.

सिंह राशि

सिंह राशि के जातक इस हफ्ते अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर कुछ सोचा-विचारी में लगे रह सकते हैं. प्रेम प्रसंग के मामलों में हफ्ता आपको अच्छे लाभ दे सकता है. भाग्य का सहयोग आपको दैनिक कार्यों में सफलता दिलाएगा. कामकाज को लेकर आपको अच्छे तथा सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं. पारिवारिक सहयोग आपको अच्छा मिलेगा. दांतों से संबंधित कोई तकलीफ परेशान कर सकती है.

यह भी पढ़ें: Vijaya Ekadashi 2025: 22 या 23 फरवरी.. कब है विजया एकादशी? जानिए इसके व्रत से जुड़े नियम

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए हफ्ता उत्तम लाभ तथा सफलता देने वाला रहेगा. आपको कार्यक्षेत्र में अच्छे लाभ मिल सकते हैं. आपको अधिकारी वर्ग का सहयोग अच्छा प्राप्त होगा. आपकी सुविधाओं में वृद्धि के योग रहेंगे. सामाजिक क्षेत्र में आपका सम्मान बढ़ेगा. आपका स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा. जीवनसाथी के साथ आपका तालमेल अच्छा बना रहेगा.

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए हफ्ता थोड़ा खर्चे वाला बना रह सकता है. कामकाज को लेकर आपकी भागदौड़ बनी रह सकती है. सेहत संबंधी कोई परेशानी आपको परेशान कर सकती है. धन संबंधी मामलों को लेकर आपके मन में कोई उलझन बनी रह सकती है. अचानक हुआ धन का लाभ आपको प्रसन्न कर सकता है. किसी भी प्रकार की बहसबाजी में न पड़ें.

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों को इस हफ्ते धन लाभ के नए स्रोत मिल सकते हैं. आपको कोई उपहार मिल सकता है. भाई तथा मित्र के साथ अच्छा समय व्यतीत कर सकते हैं. छात्र वर्ग के लिए दिन सफलता देने वाला रहेगा. आप अपनी सुख-सुविधाओं हेतु कुछ व्यर्थ का खर्च कर सकते हैं. यात्रा का योग बनेगा. आपका पारिवारिक जीवन सुखद बना रहेगा. अपने खान-पान का ध्यान रखें.

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए हफ्ता कार्यक्षेत्र में अच्छे लाभ देने वाला रहेगा. आपका दांपत्य जीवन अच्छा व्यतीत होगा. छात्र वर्ग को अपने क्षेत्र में अच्छी सफलता मिलने के योग रहेंगे. संतान से आपको लाभ मिल सकता है. भाई तथा किसी मित्र की सेहत को लेकर चिंतित हो सकते हैं. आपका अधिकांश समय घरेलू कार्यों में व्यतीत हो सकता है. धन लाभ के योग रहेंगे.

मकर राशि

मकर राशि के जातकों को इस हफ्ते कार्यों में सफलता मिल सकती है. आपके द्वारा लिया कोई निर्णय लाभ दिला सकता है. व्यापारिक वर्ग के लोगों को नए व्यावसायिक अनुबंध प्राप्त हो सकते हैं. जीवन साथी के मध्य मधुरता बनी रहेगी. आप परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं. सेहत का ध्यान रखें आपके खर्च में वृद्धि हो सकती है.

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए हफ्ता सेहत संबंधी समस्याएं दे सकता है. सर्दी, जुकाम तथा किसी प्रकार की एलर्जी की शिकायत हो सकती है. आप व्यर्थ के कार्यों पर अपना धन तथा समय दोनों खर्च कर सकते हैं. कार्यक्षेत्र के किसी काम के सिलसिले में या व्यक्तिगत कारण से किसी यात्रा के योग बन सकते हैं. जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत होंगे तथा उनके द्वारा लाभ मिलने के योग रहेंगे.

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए यह हफ्ता लाभ तथा सम्मान देने वाला रहेगा. व्यापार से जुड़े लोगों के लिए हफ्ता मुनाफे वाला साबित हो सकता है. जीवनसाथी के साथ आपका प्रेम भाव बढ़ेगा. धनलाभ की प्राप्ति के योग बने रहेंगे. छात्र वर्ग के लिए हफ्ता सफलता देने वाला रहेगा. आपको कमीशन के कार्यों से धन प्राप्ति हो सकती है. आपका पारिवारिक माहौल सुखद बना रहेगा.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

गोरखपुर को सीएम योगी की सौगात, 792 करोड़ की परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

सीएम योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को गोरखपुर पहुंचे. इस दौरान उन्होंने 792 करोड़ रुपये से…

8 minutes ago

नाबालिग से यौन शोषण के आरोप में घिरे भूषण बाड़ा को CM का साथ? बीजेपी ने मांगी न्यायिक जांच, कांग्रेस ने विपक्ष को घेरा

Bhushan Bara Rape Case: कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा के घर काम करने वाली नाबालिग युवती…

26 minutes ago

वेलिंगटन में भारत का साहसिक लेकिन विवादास्पद चयन: सिराज और जडेजा को बाहर कर क्या सोच रहे थे गिल और गम्भीर?

वेलिंगटन टेस्ट के पहले दिन भारत ने मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखकर…

28 minutes ago

बिहार में बिजली संकट होगा खत्म! अदाणी ग्रुप ने हासिल किया 2,400 मेगावाट का ट्रांसमिशन प्रोजेक्ट

Adani Energy Solutions Bihar Project: अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस ने बिहार में 2,400 मेगावाट पीरपैंती थर्मल…

41 minutes ago