खेल

WC 2023: वर्ल्ड कप में इस्तेमाल की गई पिच कैसी थी? ICC ने जारी की पिच की रेटिंग

ICC Released Pitch Rating: पिछले महीने वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल मैच में भारत को ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा था. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में कंगारू टीम ने टारगेट का पीछा करते हुए 6 विकेट से जीत दर्ज की थी. वर्ल्ड कप में हार के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने बैठक में टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ से बातचीत की थी और पिच को लेकर सवाल उठाए थे. अब आईसीसी ने पिच की रेटिंग जारी कर दी है. आईसीसी ने वर्ल्ड कप के फाइनल में इस्तेमाल किए गए पिच को औसत करार दिया है.

अहमदाबाद की पिच औसत

अहमदाबाद स्थिति नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच को आईसीसी ने भले ही औसत बताया है लेकिन ग्राउंड के आउटफील्ड को बेहतरीन बताया है. आईसीसी के मैच रेफरी और जिम्बाब्वे के पूर्व बल्लेबाज एंडी पाइक्रॉफ्ट ने आउटफील्ड को बेहतरीन माना है. ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत को हराकर छठी बार वर्ल्ड चैंपियन बना.

भारत को 6 विकेट से मिली थी हार

खिताबी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 6 विकेट से हराया था. कंगारू टीम ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी. टीम इंडिया ने निर्धारित 50 ओवर में 240 रन बनाए थे. इसके जवाब में उतरी ऑस्ट्रेलिया टीम ने 43 ओवर में मैच को अपने नाम कर लिया था. फाइनल मुकाबले में ओपनर ट्रेविस हेड ने 120 गेंदों में 137 रनों की बेहतरीन पारी खेली थी.

ये भी पढ़ें- IPL 2024 Auction: दो करोड़ की बेस प्राइज वाले हैं कई दिग्गज खिलाड़ी, लिस्ट में चार भारतीय भी

चार पिच को आईसीसी ने बताया औसत

वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के लीग मैच के दौरान चेन्नई, अहमदाबाद, कोलकाता और लखनऊ में इस्तेमाल किए गए पिचों को भी आईसीसी ने औसत बताया है. इन मैदानों पर भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के खिलाफ मैच खेला था. पहले सेमीफाइनल में इस्तेमाल की गई पिच को अच्छा बताया गया. भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में पहले मुकाबला खेला गया था.

ईडन गार्डन्स का आउटफील्ड बहुत अच्छा

इंटरनेशन क्रिकेट काउंसिल ने ईडन गार्डन्स की पिच को औसत बताया. ईडन गार्डन्स में ही साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया था. साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.4 ओवर में 212 रन बनाए थे. इसके जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 47.2 ओवर में सात विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया था. आईसीसी के मैच रेफरी और भारत के पूर्व तेज गेंदबाज जवागल श्रीनाथ ने ईडन गार्डन्स के आउटफील्ड को बहुत अच्छा बताया है.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

सीएम देवेंद्र फडणवीस पर गदगद हुए पीएम मोदी, पोस्ट कर बताया कारण?

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दीपावली पर कुछ ऐसा कर दिखाया कि उसने पीएम…

38 minutes ago

पीएम मोदी के बस्तर दौरे पर घिर गए अखिलेश यादव और राहुल गांधी; जानें कैसे?

पीएम मोदी द्वारा बस्तर में सुरक्षा बलों के जवानों के साथ दीपावली मनाने के फैसले…

1 hour ago

CM फडणवीस ने किसान के घर मनाई दिवाली, PM मोदी की करी तारीफ; बच्ची नारायणी को दुलारा

Fadnavis Diwali Farmer: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नागपुर के लोहारी सावंगा गांव में…

1 hour ago

नक्सली तो खत्म, अब दिमागी नक्सलियों से खतरा; बस्तर में पीएम मोदी का ऐतिहासिक ऐलान

पीएम मोदी ने दीपावली के अवसर पर छत्तीसगढ़ के बस्तर में सुरक्षा बलों के जवानों…

1 hour ago