दुनिया

‘PM मोदी को डराया या धमकाया नहीं जा सकता’, रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने की भारतीय प्रधानमंत्री की तारीफ, जानें China पर क्या कहा?

India Russia Relations: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने एक बार फिर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की है. पुतिन ने कहा कि पीएम मोदी खुद रूस और भारत के रिश्तों की गारंटी हैं. पीएम मोदी को राष्ट्रीय हितों के विपरीत फैसले लेने के लिए डराया या धमकाया नहीं जा सकता.

पुतिन रूस की राजधानी मॉस्को में आयोजित 14वें VTB इन्वेस्टमेंट फोरम ‘रशिया कॉलिंग’ में बोल रहे थे. ‘रशिया कॉलिंग’ में पुतिन ने कहा- भारत सरकार के समक्ष जब राष्ट्रीय हितों की रक्षा की बात आती है तो पीएम मोदी के सख्त रूख की तारीफ की जाती है. मैं कल्पना नहीं कर सकता कि मोदी को ऐसे कोई भी काम करने, कदम उठाने और निर्णय लेने के लिए डराया, धमकाया या मजबूर किया जा सकता है, जो भारत और भारतीय लोगों के खिलाफ हो.

‘रूस और भारत के रिश्ते लगातार मजबूत हो रहे’

रूसी मीडिया स्पूतनिक के मुताबिक, राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने मॉस्को में आयोजित 14वें VTB इन्वेस्टमेंट फोरम ‘रूस कॉलिंग’ में PM मोदी की तारीफ की. उन्होंने कहा, ‘रूस और भारत के रिश्ते लगातार डेवलप हो रहे हैं और इसकी गारंटी पीएम मोदी की नीति है.’ पुतिन बोले- मैं ईमानदारी से कहूं तो कभी-कभी भारतीयों के राष्ट्रीय हितों की सुरक्षा पर पीएम मोदी के सख्त रूख से मुझे भी हैरानी होती है.’

यह भी प​ढ़ें: ‘रूस के राष्ट्रपति बिल्कुल ठीक हैं…’, कार्डियक अरेस्ट की खबर को क्रेमलिन ने बताया झूठ, दावा- बेड के पास पड़े मिले थे पुतिन

भारत के अलावा रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने चीन से दोस्‍ती के बारे में भी बोला. चीन पर पुतिन ने कहा- हम उनका साथ देते रहेंगे.

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

‘डॉक्टर साब! मरीज से पहले मैं आया हूं…’ इंदौर के सबसे बड़े अस्पताल की ओपीडी में ताला खुलते ही सांप का बवंडर

Indore MY Hospital Snake: इंदौर के महाराजा यशवंतराव अस्पताल की नई OPD में मंगलवार सुबह…

1 minute ago

‘सजा’ देने के चक्कर में कानून हाथ में! मंदिर परिसर में युवक की बेरहमी से पिटाई, वायरल VIDEO से मचा हड़कंप

Muzaffarnagar Temple case: मुजफ्फरनगर में मंदिर परिसर में एक युवक की कथित तौर पर लात-घूंसों…

12 minutes ago

विथ्या रामराज ने रचा इतिहास: 42 साल पुराना राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़कर एशियन गेम्स में ब्रॉन्ज

विथ्या रामराज ने एशियन गेम्स 2026 की 400 मीटर हर्डल्स में 54.75 सेकंड का समय…

17 minutes ago

‘राहत सामग्री बांट रहे या मौत?’ समस्तीपुर में ओवरलोडेड नाव पर मची लूट, VIDEO वायरल

समस्तीपुर के हरदासपुर में बाढ़ राहत सामग्री बांटने के दौरान खतरनाक अव्यवस्था का वीडियो सामने…

31 minutes ago

3 शादियां, 9 बच्चे और चौथे अफेयर का शक! हरदोई में महिला ने पति का आधा सिर मुंडवाकर पहनाई जूतों की माला

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां…

58 minutes ago