मैच का लुत्फ उठाते दर्शक
ICC World Cup 2023 Ind vs Pak: भारत में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप 2023 (ICC World Cup 2023) का शेड्यूल घोषित होने के साथ ही भारत-पाकिस्तान के बीच अहमदाबाद में होने वाले मैच को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. फैंस को अहमदाबाद में 15 अक्टूबर को होने वाले मैच के लिए टिकटों की बुकिंग शुरू होने का बेसब्री से इंतजार है. दूसरी तरफ, 15 अक्टूबर को भारत और पाकिस्तान के मैच के दिन अहमदाबाद के होटलों में बुकिंग शुरू हो गई है. यहां होटलों का किराया अभी से आसमान छूने लगा है. कई होटलों में सामान्य से 10 गुना कीमत पर होटलों में बुकिंग हो रही है.
जानकारी के मुताबिक, अलग-अलग होटलों की वेबसाइट पर बुकिंग रेट देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि भारत-पाक मैच की कितनी डिमांड है. होटलों के कमरों के दाम करीब दस गुना बढ़ गए हैं और कुछ होटल तो उस दिन की बुकिंग के लिए एक लाख रूपया तक मांग रहे हैं. वहीं कई होटलों में बुकिंग फुल हो चुकी है.
आम तौर पर एक लक्जरी होटल में एक दिन का किराया पांच से आठ हजार रहता है जो 15 अक्टूबर के लिये बढकर 40000 से एक लाख रूपये तक हो गया है. ‘बुकिंग डॉट कॉम’ के अनुसार दो जुलाई को आईटीसी वेलकम होटल का किराया 5699 रूपये प्रतिदिन है लेकिन 15 अक्टूबर को यह 71999 रूपये है.
रेनेसेंस अहमदाबाद होटल का अभी किराया 8 हजार रूपये प्रतिदिन है जो 15 अक्टूबर को 90679 रूपये दिख रहा है. इसी तरह एसजी हाइवे पर प्राइड प्लाजा होटल का किराया उस दिन के लिये 36180 रूपये है. साबरमती रिवरफ्रंट पर कामा होटल का आगामी रविवार को किराया 3000 रूपये है लेकिन 15 अक्टूबर को यह 27233 रूपये होगा.
आईटीसी नर्मदा, कोर्टयार्ड बाय मेरियट, हयात और ताज स्कायलाइन जैसे पांचसितारा होटलों में तो उस दिन के लिये कमरे ही उपलब्ध नहीं हैं. होटल्स और रेस्त्रां संघ गुजरात के प्रवक्ता अभिजीत देशमुख का कहना है, ‘‘अगर होटल मालिकों को लगता है कि किसी अवधि में मांग बहुत अधिक रहने वाली है तो वे कमाई की सोचेंगे क्योंकि उन्हें पता है कि अधिक दाम पर भी बुकिंग फुल रहने वाली है. मांग कम होते ही दाम भी कम हो जायेंगे.”
अक्सर देखा जाता है कि विश्व कप में भारत-पाक मैच के टिकट 1-2 दिन में ही बिक जाते हैं. ऐसे में फैंस की निगाहें टिकटों की बुकिंग पर भी हैं ताकि बुकिंग शुरू होते ही मैच का टिकट लेकर वे इस हाई वोल्टेज मुकाबले का लुत्फ उठा सकें.
-भारत एक्सप्रेस
Bollywood Diwali Celebration 2026: दिवाली 2026 पर बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने अपने खास अंदाज में त्योहार…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सिक्किम के शेराथांग युद्ध स्मारक पर भारतीय सेना के जवानों…
पीएम मोदी ने दिवाली के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली के मौके पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनके परिवार…
पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश किया. इस…
दिवाली के मौके पर काशी में मुस्लिम महिलाओं ने भगवान राम और माता सीता की…