देश

भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद पर हमला करने वाले आरोपियों की कार बरामद, चार संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी पुलिस

भीम आर्मी चीफ व आजाद समाज पार्टी के संस्थापक चंद्रशेखर पर 28 जून को सहारनपुर के देवबंद इलाके में जानलेवा हमला करने वाले हमलावरों की कार पुलिस ने बरामद कर ली है. इसके साथ ही पुलिस ने चार संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी हुई है. हमलावर स्विफ्ट कार से आए थे. कार पर हरियाणा का नंबर HR 70D 0278 लिखा हुआ है.

हथियारबंद हमलावरों ने किया जानलेवा हमला

चंद्रशेखर बुधवार को देवबंद के दौरे पर पहुंचे थे तभी उनके काफिले पर अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग कर दी थी, जिसमें वह घायल हो गए थे. जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. पुलिस ने चंद्रशेखर के साथी मनीष कुमार की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच में जुट गई थी. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ ही मौके पर मौजूद लोगों को बयान के आधार पर छानबीन करते हुए कार को बरामद किया है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही गोली मारने वाले आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

यह भी पढ़ें- मिशन 2024: प्रधानमंत्री आवास पर पांच घंटे चली बैठक में BJP ने तैयार किया मेगा प्लान, संगठन में फेरबदल की तैयारी

तेरहवीं में शामिल होने देवबंद पहुंचे थे आजाद

बता दें कि चंद्रशेखर आजाद पर हमले का एक वीडियो भी सामने आया था. जिसमें उसकी गाड़ी पर भी गोली लगी हुई दिखाई दे रही है. वहीं नगर पुलिस अधीक्षक अभिमन्‍यू मांगलिक के मुताबिक, चंद्रशेखर देवबंद में अपने एक समर्थक के घर तेहरवी में शामिल होने गए थे. उन्होंने बताया कि हमला तब हुआ जब वह वहां से वापस लौट रहे थे. मांगलिक ने बताया, ‘‘हमलावर एक कार में थे और उन्होंने आजाद की एसयूवी पर गोलियां चला दीं. एक गोली आजाद के पेट को छू कर निकल गयी है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया.” पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी हुई है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में कथित आरोपी आशीष मिश्रा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, दीपावली पर घर जाने की अनुमति

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा को दीपावली पर…

32 minutes ago

फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों को बड़ी राहत, E85 के साथ अब E100 एथेनॉल पर चलने वाली गाड़ियों को भी मंजूरी

केंद्र सरकार ने फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों को लेकर बड़ा फैसला लिया है. अब E85 के साथ…

1 hour ago

SIR विवाद पर डैमेज कंट्रोल, वीडियो से सफाई, सोशल मीडिया पर जवाब; चुनाव आयोग ने बदले 5 बड़े फैसले

SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग सोशल मीडिया पर सक्रिय होकर वायरल दावों का जवाब…

2 hours ago

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह यूपी भाजपा की राज्य कार्यकारिणी की बैठक में होंगे शामिल, चुनाव अभियान को मिलेगी गति

2027 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा अपनी तैयारियों को तेज करने जा…

2 hours ago