खेल

कौन है वो मुस्लिम शख्स? जिसके चलते हो पा रहा भारत-पाकिस्तान मैच; पर्दे के पीछे कर दिया ये बड़ा खेल

Imran Khawaja ICC Role in India Pakistan Match: अगर पाकिस्तान भारत के साथ कोलंबो वाला मैच (T20 World Cup 2026) खेलने को राजी हुआ है, तो इसके पीछे एक शख्स का बड़ा हाथ है. वो मुस्लिम शख्स का नाम है इमरान ख्वाजा, जोकि सिंगापुर के रहने वाले हैं. मीडिया रिपोर्ट से पता चलता है कि इन्होंने ही पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी के दिमाग ठिकाने लगाए. उन्होंने पाकिस्तान को कभी पेनाल्टी की धमकी देकर तो कभी समझा-बुझाकर आखिरकार खेलने के लिए राजी कर लिया. बताते चलें कि इमरान ख्वाजा आईसीसी के डिप्टी चेयरमैन हैं, जिनकी उम्र 64 साल है और वह पेशे से एक वकील भी हैं. उन्होंने पर्दे के पीछे इतना चुपचाप काम किया कि भारत-पाक मैच टालने से बच गया.

कौन हैं इमरान ख्वाजा?(Who is Imran Khawaja)

बता दें कि सिंगापुर क्रिकेट एसोसिएशन के प्रतिनिधि इमरान ख्वाजा ICC के सबसे बड़े पावरब्रोकर हैं. जोकि सबको मानने वाला एक न्यूट्रल चेहरा माना जाता है, जिनका फुल और एसोसिएट सदस्यों में जबरदस्त सम्मान है. सबकॉन्टिनेंट से लेकर दुनिया भर के एडमिनिस्ट्रेटर उन पर आंख बंद करके भरोसा करते हैं.

वहीं पाकिस्तान के साथ बैक-चैनल बातचीत और भारत-पाक मैच बचाने की जिम्मेदारी उन्हीं के कंधों पर थी. ICC को जब भी शांत मध्यस्थ चाहिए जो सत्ता से सौदा कर सके बिना भड़काए, इमरान ख्वाजा का नाम सबसे ऊपर आता है. जब लगा कि पाक के हठ के आगे 15 फरवरी का मैच कैंसिल हो जाएगा, ICC ने क्रिकेट की सबसे धमाकेदार दुश्मनी बचाने के लिए अपने डिप्टी चेयरमैन इमरान को ही मैदान में उतारा.

इमरान ख्वाजा ने कैसे जीता यह जंग?

बांग्लादेश के समर्थन में पाकिस्तान सरकार ने एक सख्त स्टैंड लेते हुए जब अपनी टीम को भारत के खिलाफ मैच खेलने से रोकने की धमकी दे दी. तब ICC ने अपना मास्टर स्ट्रोक चलते हुए इमरान ख्वाजा को मैदान में उतारा. वे सीधे लाहौर पहुंचे. गद्दाफी स्टेडियम में PCB चीफ मोहसिन नकवी और BCB अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम के साथ 6 घंटे धमाकेदार मीटिंग की. बातचीत शांत लेकिन सधी हुई रही.

ख्वाजा ने नफा-नुकसान का ऐसा हिसाब लगाया कि नकवी का दिमाग घूम गया. क्रिकेट को राजनीति से ऊपर रखने का लेक्चर दिया. एक मैच कैंसिल होने से सबका कितना नुकसान होगा, वो डिटेल में समझाया. आखिरकार नकवी झुक गए. पाक सरकार ने यू-टर्न ले लिया. साथ ही यह भी बता दें कि ख्वाजा ने बांग्लादेश, श्रीलंका, UAE जैसे देशों से भी पाक पर दबाव बनवाया.

क्या था पूरा मामला?(Updates on IND vs PAK match)

दरअसल, इस बार के टी20 वर्ल्ड कप में राजनीति और खेल के बीच जबरदस्त खींचतान देखने को मिली. शुरुआत तब हुई जब बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने सुरक्षा या अन्य कारणों का हवाला देते हुए अपने मैच भारत से शिफ्ट करने की मांग की थी. आईसीसी (ICC) ने जब इस मांग को सिरे से खारिज कर दिया, तो बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को टूर्नामेंट में एंट्री मिल गई.

इसी बीच, बांग्लादेश के समर्थन में पाकिस्तान सरकार ने एक सख्त स्टैंड लिया और अपनी टीम को भारत के खिलाफ मैच खेलने से रोकने की धमकी दे दी. क्रिकेट गलियारों में सन्नाटा पसर गया था क्योंकि बिना ‘Ind vs Pak’ मैच के वर्ल्ड कप का रोमांच फीका पड़ना तय था.

ये भी पढ़ें: BCCI सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में बड़ा फेरबदल, गिल-बुमराह टॉप ग्रेड में, विराट-रोहित का डिमोशन

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

3 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

3 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

4 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

4 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

4 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

4 hours ago