रोहित शर्मा. (फाइल फोटो)
India-Pakistan War: भारतीय वायु सेना द्वारा मंगलवार (6 मई) देर रात पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में किए गए एयरस्ट्राइक के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव हाल के समय में उच्चतम स्तर पर है. गुरूवार (8 मई) को पाकिस्तान की ओर से भारत पर कई ड्रोन और मिसाइल से हमले किए गए, जिन्हें भारतीय वायु रक्षा प्रणाली द्वारा सफलतापुर्वक विफल कर दिया गया. पाकिस्तान के इस दुस्साहस के बाद भारत ने जवाबी कार्रवाई की और पाकिस्तान के कई शहरों में ताबड़तोड़ हमले किए और लाहौर स्थित पाकिस्तान का वायु रक्षा प्रणाली (AWACS) तहस-नहस कर दिए.
पाकिस्तान के इस हमले की वजह से कल रात धर्मशाला में पंजाब और दिल्ली के बीच खेला जा रहा मैच रद्द कर दिया गया और आज IPL 2025 सीजन को फिलहाल एक सप्ताह के लिए स्थगित कर दिया गया है. इसके बाद दिग्गज किक्रेटर और भारतीय वनडे टीम के कप्तान रोहित शर्मा की प्रतिक्रया सामने आई है. रोहित शर्मा ने एक्स पर लिखा कि मुझे हमारी भारतीय सेना, भारतीय वायुसेना और भारतीय नौसेना पर बेहद गर्व महसूस होता है. हमारे योद्धा हमारे देश के गौरव के लिए डटे हुए हैं.
रोहित शर्मा ने लिखा,
हर बीतते पल के साथ, लिए गए हर फैसले के साथ मुझे हमारी भारतीय सेना, भारतीय वायुसेना और भारतीय नौसेना पर बेहद गर्व महसूस होता है. हमारे योद्धा हमारे देश के गौरव के लिए डटे हुए हैं. हर भारतीय के लिए ज़िम्मेदार होना और किसी भी फ़र्जी ख़बर को फैलाने या उस पर विश्वास करने से बचना ज़रूरी है. सभी सुरक्षित रहें.
With every passing moment, with every decision taken I feel extremely proud of our Indian Army, Indian Airforce & Indian Navy. Our warriors are standing tall for our nation’s pride. It’s important for every Indian to be responsible and refrain from spreading or believing any fake…
— Rohit Sharma (@ImRo45) May 9, 2025
भारतीय वनडे क्रिकेट टीम के कप्तान 38 साल के रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है. 7 मई को इंस्टाग्राम पर शेयर की गई एक स्टोरी में रोहित ने इस फैसले की जानकारी दी.
रोहित शर्मा का टेस्ट करियर
जुन 2024 में टी20 वर्लड कप जीतने के बाद रोहित शर्मा ने विराट कोहली और रवींद्र जडेजा के साथ टी20 से सन्यास की घोषणा की थी.
ये भी पढ़ें: India-Pakistan War: आसमान में “आकाश” का तांडव, इस सिस्टम ने मार गिराए 50 से अधिक पाकिस्तानी ड्रोन
-भारत एक्सप्रेस
LPG Subsidy New Rules: घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं को सरकारी सब्सिडी के साथ निर्धारित कीमत पर…
दिल्ली में 50 हजार की रिश्वत लेते विक्रम उर्फ राधे को सीबीआई ने रंगे हाथों…
Dr Dinesh Sharma: अंडमान और निकोबार द्वीप समूह को पर्यटन की दृष्टि से और अधिक…
एआई के जनक माने जाने वाले नोबेल पुरस्कार विजेता जेफ्री हिंटन ने एक बार फिर…
कन्नौज के तिर्वा में 60 वर्षीय प्रवेश दुबे की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या. प्रेम संबंध…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि सतत विकास (सस्टेनेबिलिटी) भारत की परंपरा और…