खेल

JioHotstar या Sony LIV नहीं, इस ऐप पर देखें भारत-अफगानिस्तान का लाइव मैच; नोट कर लें सही समय और पूरी डिटेल

IND vs AFG 2nd T20 Live Streaming: भारत और अफगानिस्तान के बीच खेली जा रही टी20 सीरीज अब बेहद रोमांचक मोड़ पर आ गई है. पहला मुकाबला अपने नाम करने के बाद अब टीम इंडिया की नजरें सीरीज पर कब्जा जमाने पर टिकी हैं, वहीं अफगान टीम भी जोरदार वापसी की फिराक में है. अगर आप भी घर बैठे इस महामुकाबले का लुत्फ उठाने की सोच रहे हैं, तो मैच शुरू होने से पहले यह जान लेना जरूरी है कि आप इसे अपने फोन या टीवी पर लाइव कहां देख सकते हैं. आइए जानते हैं इस मैच से जुड़ी हर एक जरूरी बात.

कब और कहां खेला जाएगा मुकाबला?

भारत और अफगानिस्तान के बीच सीरीज का यह दूसरा टी20 मुकाबला आज यानी 15 सितंबर 2026 को खेला जाना है. मैच की मेजबानी राजधानी दिल्ली का मशहूर अरुण जेटली स्टेडियम कर रहा है. खास बात यह है कि इस पूरी सीरीज के सभी मुकाबले दिल्ली में ही खेले जा रहे हैं. मैच का समय शाम 7:30 बजे तय किया गया है, जबकि टॉस ठीक आधे घंटे पहले यानी शाम 7:00 बजे होगा.

मोबाइल पर लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?

अक्सर फैंस के मन में यह सवाल रहता है कि मैच किस ओटीटी ऐप पर आएगा. आपको बता दें कि इस बार जियो हॉटस्टार या सोनी लिव जैसे आम प्लेटफॉर्म्स पर इस सीरीज की ब्रॉडकास्टिंग नहीं है. अगर आप अपने मोबाइल, टैबलेट या लैपटॉप पर मैच का आनंद लेना चाहते हैं, तो आपको FanCode ऐप या उसकी वेबसाइट का रुख करना होगा. फैनकोड पर इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग शाम 7:30 बजे से उपलब्ध होगी.

ये भी पढ़ें- पाकिस्तान पर किसी को भरोसा नहीं, इंग्लैंड ने अपनी टीम भेजने से पहले ये क्या किया?

टीवी पर कैसे देख सकेंगे लाइव मैच?

जो दर्शक टीवी पर बड़े पर्दे पर क्रिकेट का मजा लेना पसंद करते हैं, उनके लिए खुशखबरी है. इस सीरीज का टीवी पर लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क (Sony Sports Network) द्वारा किया जा रहा है. आप अपने टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स टेन 5 HD या सोनी स्पोर्ट्स टेन 5 SD चैनल लगाकर मुकाबले का पूरा आनंद ले सकते हैं.

क्या रहेगा मुकाबले का रोमांच?

आपको याद दिला दें कि सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अफगानिस्तान को 7 विकेट से करारी शिकस्त दी थी. इसके साथ ही टीम इंडिया तीन मैचों की इस सीरीज में 1-0 की बढ़त बना चुकी है. आज के मैच में भारत के पास सीरीज जीतने का सुनहरा मौका होगा, वहीं अफगान टीम किसी भी हाल में मैच जीतकर सीरीज में बराबरी करना चाहेगी. ऐसे में दिल्ली के मैदान पर एक कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

‘गया जी जाए बिना पितरों को मिलेगा मोक्ष!’ पितृपक्ष में पड़ने वाली इंदिरा एकादशी का क्यों है इतना महत्व?

Indira Ekadashi Importance: पितृपक्ष की इंदिरा एकादशी को पितरों के मोक्ष और आशीर्वाद के लिए…

5 minutes ago

उड़ान भरी, संपर्क टूटा और फिर मलबे में बदला विमान… नाइजीरिया में कैसे हुई 32 लोगों की मौत?

Nigeria Plane Crash: नाइजीरिया में बेनिन सिटी से लागोस जा रहा सैन्य विमान ओंडो राज्य…

16 minutes ago

सुबह-सुबह कांप उठी धरती! भारत के 2 राज्यों में भूकंप के ताबड़तोड़ झटके, अफगानिस्तान भी हिला

Earthquake News Today: असम के नगांव में 4.5 तीव्रता के भूकंप से तड़के धरती कांप…

42 minutes ago

सावधान! साध्य योग से ग्रहों की चाल में यू-टर्न, 4 राशियों की चमकेगी किस्मत; पढ़ें आज का राशिफल

6 अक्टूबर 2026 मंगलवार को इंदिरा एकादशी, आश्लेषा नक्षत्र और साध्य योग का शुभ संयोग…

1 hour ago