खेल

125 रन से हार के बाद श्रेयस अय्यर ने बताया कहां हुई गलती, किस पर फोड़ा सबसे बड़ी हार का ठीकरा?

IND vs ENG T20: मंगलवार (7 जुलाई) को भारत बनाम इंग्लैंड का तीसरा टी20 मुकाबला नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज मैदान में खेला गया. इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने टीम इंडिया के सामने 202 रनों का विशाल लक्ष्य रखा. इस लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया ताश के पत्तों की तरह बिखर गई और पूरी टीम महज 76 रनों पर पवेलियन लौट गई. 125 रनों से मिली करारी हार भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में रनों के लिहाज से सबसे बड़ी हार है. मैच हारने के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने भी इस पर बड़ा बयान दिया है.

कहां हुई गलती?

202 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत ही खराब रही. अभिषेक शर्मा 10 रन बनाकर जोश टंग का शिकार बने, जबकि वैभव सूर्यवंशी 13 रन बनाकर जोफ्रा आर्चर की गेंद पर जोस बटलर के हाथों कैच आउट हो गए.

इसके बाद बल्लेबाजी लगातार लड़खड़ाती रही. ईशान किशन 13 रन, कप्तान श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल 10 रन, तिलक वर्मा 3 रन, हर्षित राणा 2 रन और शिवम दुबे भी 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. कोई भी बल्लेबाज बड़ी साझेदारी नहीं कर सका, जिसका खामियाजा टीम को हार के रूप में भुगतना पड़ा.

इंग्लैंड की ओर से जोश टंग सबसे सफल गेंदबाज रहे. उन्होंने 4 ओवर में 28 रन देकर 4 विकेट लिए. जोफ्रा आर्चर ने 3 विकेट झटके, जबकि आदिल रशीद ने 2 बल्लेबाजों को आउट किया.

इंग्लैंड की ताबड़तोड़ पारी

पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 201 रन बनाए. फिल साल्ट ने 44 गेंदों में 70 रन की शानदार पारी खेली, जबकि जोस बटलर ने 21 गेंदों पर 36 रन जोड़े. आखिरी ओवरों में सैम करन ने तेज बल्लेबाजी करते हुए 24 गेंदों में नाबाद 41 रन बनाए. हैरी ब्रूक ने भी 16 रन का योगदान दिया. इस जीत के साथ इंग्लैंड ने पांच मैचों की टी20 सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली.

टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ी हार

भारत के बल्लेबाज पूरी तरह फ्लॉप रहे, जिसका नतीजा टीम को टी20 इंटरनेशनल में रनों के अंतर से अपनी सबसे बड़ी हार के रूप में भुगतना पड़ा. इससे पहले भारत को 2019 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 80 रन से हार मिली थी. वहीं, यह टी20 इंटरनेशनल में भारत का दूसरा सबसे कम स्कोर भी रहा. सबसे कम स्कोर 2008 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बना था, जब पूरी टीम सिर्फ 74 रन पर ऑलआउट हो गई थी.


ये भी पढ़ें: फुटबॉल का महामुकाबला: FIFA में बेल्जियम ने तोड़ा मेजबान अमेरिका का वर्ल्ड कप जीतने का सपना, जानिए कैसे दी करारी शिकस्त


कप्तान ने किस पर फोड़ा ठीकरा?

मैच के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने हार की जिम्मेदारी बल्लेबाजी पर डाली. उन्होंने कहा कि टीम ने शुरुआत में ही लगातार विकेट गंवा दिए, जिससे लक्ष्य का पीछा करना मुश्किल हो गया. अय्यर का मानना था कि यह 200 रन वाला विकेट नहीं था, लेकिन पावरप्ले में चार विकेट गिरने के बाद टीम मुकाबले में वापसी नहीं कर सकी. उन्होंने कहा कि मैदान पर हालात के हिसाब से खुद को ढालना जरूरी होता है, लेकिन टीम ऐसा नहीं कर पाई. रन चेज करते समय सही रणनीति के साथ खेलना होता है, जिसमें भारत पूरी तरह नाकाम रहा.

अय्यर ने आगे कहा “हमने बहुत खराब क्रिकेट खेला है, लेकिन बहुत कुछ सीखना भी है. खिलाड़ियों को अपने प्रदर्शन से प्रभाव डालने के तरीके निकालने होंगे. हर किसी को अहम योगदान देने और जिम्मेदारी लेने पर काम करना होगा.”

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

ग्वालियर में दशहरे पर दिखी सदियों पुरानी परंपरा, शस्त्र पूजन के साथ 745 वीर नागा साधुओं को दी गई श्रद्धांजलि

MP News: ग्वालियर की ऐतिहासिक गंगादास बड़ी शाला में विजयदशमी पर पारंपरिक शस्त्र पूजन का…

12 minutes ago

सावधान दिल्ली! 1 नवंबर से विंटर लॉकडाउन, क्या हैं सरकार की 5 लक्ष्मण रेखा?

Delhi Winter Action Plan: दिल्ली में 1 नवंबर से 28 फरवरी तक सख्त विंटर एक्शन…

34 minutes ago

अमित शाह के पंजाब दौरे से सियासी हलचल तेज, भाजपा ने मान सरकार पर उठाए सवाल

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पंजाब दौरे के बीच राज्य की राजनीति गरमा गई…

1 hour ago

दशहरे पर गरमाई सियासत: अनिल विज के 5 बड़े बयान, बिजली फैसले के खिलाफ कोर्ट जाने का ऐलान

Haryana News: हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने विजयादशमी पर विपक्ष पर साधा निशाना.…

1 hour ago

उज्जैन से अयोध्या तक पदयात्रा: पार्थिव शिवलिंग पूजन के बाद दिग्विजय सिंह का ‘धर्म की सियासत’ पर करारा हमला

MP Politics: महाकाल की नगरी उज्जैन से अयोध्या तक दिग्विजय सिंह की 'सत्य सनातन स्वाभिमान…

1 hour ago

शीतला माता मंदिर हादसे में बढ़ा मौतों का आंकड़ा, एक और घायल ने तोड़ा दम, 16 हुई मृतकों की संख्या

Sheetla Mata Temple Accident: ग्वालियर के शीतला माता मंदिर के पास हुए भीषण ट्रक हादसे…

1 hour ago