भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा टी20 आज.
IND vs ENG 3rd T20: इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में 2-0 से बढ़त बनाने के बाद भारतीय टीम राजकोट में मंगलवार को सीरीज में अजेय बढ़त बनाने के इरादे से उतरेगी. टीम इंडिया ने पहले दो टी20 मैचों में मेहमान टीम को क्रमशः 7 विकेट और 2 विकेट से मात दी है. तीसरा मुकाबला राजकोट में निरंजन शाह स्टेडियम में खेला जाएगा.
इस मैदान पर अब तक पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले गए हैं और 189 का औसत स्कोर पहली पारी में बना है. भारत ने पिछली बार श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले में यहां पर 5 विकेट के नुकसान पर 228 रनों का स्कोर बनाया था. इसके अलावा पिछले सैयद मुश्ताक अली मैचों में भी यहां अच्छे स्कोर बने हैं. ऐसे में बड़े स्कोर की उम्मीद एक बार फिर की जा सकती है.
राजकोट भारत के उन स्टेडियम में से एक है जहां पर कम से कम पांच या टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले गए हैं. इसमें सिर्फ वानखेड़े और मोहाली की रन रेट ही राजकोट से बेहतर है. राजकोट में इन मैचों में 8.91 का रन रेट रहा है. जबकि वानखेड़े में सर्वाधिक 9.34 का रन रन रेट रहा है.
यह भी पढ़ें- Champions Trophy 2025: इतने में मिलेगा India-Pakistan के मैच का टिकट, यहां देखें पूरी लिस्ट
बल्लेबाजी के लिए एक अच्छी सतह होने के बावजूद इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बल्लेबाज भारतीय स्पिनरों से सतर्क रहना चाहेंगे. साल 2024 से अब तक अंग्रेज बल्लेबाज ने भारतीय स्पिनरों के खिलाफ कमतर प्रदर्शन किया है. इसके अलावा प्रमुख इंग्लिश बल्लेबाज हैरी ब्रूक लेग स्पिनरों की गुगली गेंद पर बुरी तरह फंसते रहे हैं जहां उन्होंने 35 गेंदों का सामना किया है और छह बार आउट हुए हैं.
भारत : संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), ध्रुव जुरेल, हार्दिक पंड्या, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती, मोहम्मद शमी, रिंकू सिंह, शिवम दुबे , रमनदीप सिंह, हर्षित राणा.
इंग्लैंड टीम : फिलिप साल्ट (विकेटकीपर), बेन डकेट, जोस बटलर (कप्तान), हैरी ब्रूक, लियाम लिविंगस्टोन, जेमी स्मिथ, जेमी ओवरटन, ब्रायडन कारसे, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, मार्क वुड, साकिब महमूद, गस एटकिंसन, जैकब बेथेल , रेहान अहमद.
-भारत एक्सप्रेस
कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीआईएसएफ ने बैंकॉक जाने वाली…
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के जामनगर…
भारतीय वायुसेना 22, 24 और 25 अक्टूबर को वाराणसी के नमो घाट पर 'विंग्स ओवर…
PM MODI TO WITNESS VARANASI AIR SHOW: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 25 अक्टूबर 2026 को…
UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम में यूपी पुलिस को बड़ा…
Bollywood Celebs Security: टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है.…