देश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दलाई लामा को जन्मदिन पर दीं शुभकामनाएं, बताया “करुणा और नैतिकता का प्रतीक”

Dalai Lama Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तिब्बती आध्यात्मिक गुरु, 14वें दलाई लामा को उनके 90वें जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उन्हें “प्रेम, करुणा, धैर्य और नैतिक अनुशासन का प्रतीक” बताया. प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए दलाई लामा के अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की.

पीएम मोदी ने Dalai Lama को दी शुभकामनाएं

उन्होंने लिखा, “मैं 1.4 अरब भारतीयों के साथ मिलकर उनके 90वें जन्मदिन पर परम पूज्य दलाई लामा को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं. वे प्रेम, करुणा, धैर्य और नैतिक अनुशासन के प्रतीक रहे हैं. उनका संदेश सभी धर्मों के बीच सम्मान और प्रशंसा का स्रोत रहा है. हम उनके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घ जीवन की प्रार्थना करते हैं.”

रविवार सुबह, शिमला के निकट पंथाघाटी स्थित दोरजिडक मठ में निर्वासित तिब्बती बौद्ध भिक्षुओं ने उनके 90वें जन्मदिवस के अवसर पर विशेष प्रार्थनाएं कीं. इससे पहले, 5 जुलाई को जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर धर्मशाला में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में भाजपा नेता विजय जोली और जदयू नेता और केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन (ललन) सिंह सहित कई प्रमुख भारतीय नेताओं ने भाग लिया और दलाई लामा को सम्मानित किया.

14वें दलाई लामा

ग्यालवा रिनपोछे के नाम से जाने जाने वाले 14वें दलाई लामा तिब्बत के सर्वोच्च आध्यात्मिक गुरु और प्रमुख नेता हैं. उनका जन्म 6 जुलाई 1935 को उत्तर-पूर्वी तिब्बत के एक छोटे से कृषक गांव ताकस्तेर में हुआ था. मात्र दो वर्ष की आयु में ल्हामो धोन्दुप नामक इस बालक को 13वें दलाई लामा का पुनर्जन्म घोषित किया गया. अक्टूबर 1939 में उन्हें ल्हासा लाया गया और 22 फरवरी 1940 को तिब्बत के राज्य प्रमुख के रूप में औपचारिक रूप से स्थापित किया गया.

बाद में उनका नाम तेनजिन ग्यात्सो रखा गया और छह वर्ष की आयु में उन्होंने अपना धार्मिक अध्ययन शुरू किया. ‘दलाई लामा’ एक मंगोलियन शब्द है, जिसका अर्थ होता है “ज्ञान का महासागर”. तिब्बती बौद्ध परंपरा के अनुसार, दलाई लामा करुणा के बोधिसत्व के अवतार माने जाते हैं. बोधिसत्व वे प्रबुद्ध आत्माएं होती हैं, जो स्वयं का मोक्ष स्थगित कर बार-बार जन्म लेती हैं ताकि दूसरों की सेवा कर सकें.

दलाई लामा ने 1950 में तिब्बत पर चीनी आक्रमण के बाद राजनीतिक अधिकार संभाले. मार्च 1959 में तिब्बती जनविद्रोह के दमन के बाद, वे 80,000 से अधिक शरणार्थियों के साथ भारत में निर्वासन में आ गए. पिछले छह दशकों से दलाई लामा शांति, प्रेम और करुणा के प्रसार के लिए कार्यरत हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

अब ब्रांड्स के नाम से पहचाने जाएंगे रेलवे प्लेटफॉर्म, नंबर से पहले होगा कंपनियों का प्रचार; कमाई बढ़ाने का नया फॉर्मूला

भारतीय रेलवे ने अपनी आय बढ़ाने और गैर-किराया राजस्व मजबूत करने के लिए व्यस्त स्टेशनों…

7 minutes ago

दिल्ली वालों के लिए बड़ी खबर! बारापुला फेज-3 शुरू, गृह मंत्री अमित शाह ने किया उद्घाटन

दिल्ली के बारापुला फेज 3 का केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उद्घाटन किया. 3.5…

12 minutes ago

गिनती ही नहीं थम रही! उत्तर प्रदेश में 2 पर सिमटी कांग्रेस लड़ेगी 403 सीटें? दिल्ली प्लान से हिला गठबंधन

Congress Plan For UP Election: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने बड़ा दांव…

28 minutes ago

BJP ने बिहार-UP विधान परिषद चुनाव के लिए पत्ते खोले, 10 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान

Bihar-UP MLC Election: बीजेपी ने बिहार और उत्तर प्रदेश में होने वाले स्नातक और शिक्षक…

42 minutes ago

CEC ज्ञानेश कुमार के फैसलों पर उठे सवाल, सुप्रीम कोर्ट अगले हफ्ते करेगा सुनवाई

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दायर याचिका में ECI के फैसलों में कथित एकतरफा निर्णय…

43 minutes ago

दिल्ली वालों का इंतजार खत्म! आज खुलेगा बारापूला फेज-3 एलिवेटेड कॉरिडोर, 40 मिनट का सफर अब सिर्फ 15 मिनट में

दिल्ली के बहुप्रतीक्षित बारापूला फेज-3 एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…

45 minutes ago