IANS फोटो
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के दूसरे दिन गुरुवार को टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला आत्मघाती साबित हुआ. पूरी भारतीय टीम 31.2 ओवर में 46 रन पर सिमट गई. न्यूजीलैंड ने इसके बाद दिन का खेल समाप्त होने तक 50 ओवर में 3 विकेट पर 180 रन बनाकर 134 रन की महत्वपूर्ण बढ़त हासिल कर ली है.
न्यूजीलैंड की पारी में डेवोन कॉन्वे ने 105 गेंदों पर 11 चौकों और 3 छक्के की मदद से 91 रन की जबरदस्त पारी खेली. हालांकि, उनका दुर्भाग्य रहा कि वह रविचंद्रन अश्विन की गेंद पर बोल्ड होकर 9 रन से शतक से चूक गए. लेकिन, उन्होंने इससे पहले कप्तान टॉम लैथम (15) के साथ ओपनिंग साझेदारी में 67 रन और विल यंग (33) के साथ दूसरे विकेट के लिए 75 रन की साझेदारी की. लैथम को कुलदीप यादव ने और यंग को रवींद्र जडेजा ने आउट किया.
दूसरे दिन का खेल खराब रोशनी के कारण 11 ओवर पहले समाप्त किए जाने तक रचिन रवींद्र 22 और डेरिल मिचेल 14 रन बनाकर क्रीज पर थे. दोनों ने तीसरे विकेट की अविजित साझेदारी में 38 रन जोड़ दिए. दोनों ही बल्लेबाजों की कोशिश कल तीसरे दिन अपनी टीम की बढ़त को और मजबूत करने पर होगी. जबकि, पहले दिन भूलने वाला प्रदर्शन करने के बाद भारत मेहमान टीम को जल्दी समेटना चाहेगा.
इससे पहले, बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में सुबह बारिश के कारण खेल थोड़ा देर से शुरू हुआ. पहले दिन का खेल बारिश के कारण बिना टॉस हुए रद्द हो गया था. भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया लेकिन इसका नतीजा टीम इंडिया के पक्ष में नहीं रहा. भारत की शुरुआत खराब रही और मात्र 10 रन पर उसके तीन बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. लंच तक भारत का स्कोर 34 रन पर 6 विकेट था. लंच के बाद टीम इंडिया की पहली पारी 31.2 ओवर में मात्र 46 रन पर सिमट गई.
न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाजों ने मैट हैनरी और विलियम ओ’रूर्के ने भारत के 9 विकेट निकालते हुए मेजबान टीम को समर्पण करने के लिए मजबूर किया. भारत का 46 रन का स्कोर घरेलू जमीन पर उसका सबसे कम टेस्ट स्कोर और ओवरऑल तीसरा सबसे कम स्कोर है. भारत के पांच बल्लेबाज खाता खोले बिना पवेलियन लौटे, जिसमें विराट कोहली भी शामिल थे. भारत की तरफ से विकेटकीपर ऋषभ पंत ने सर्वाधिक 20 रन बनाए, जबकि यशस्वी जायसवाल ने 13 रन का योगदान दिया. दहाई की संख्या में पहुंचने वाले यही दो बल्लेबाज थे.
अनुकूल परिस्थितियों में, न्यूजीलैंड के तीन तेज गेंदबाजों ने स्विंग और सीम से भारतीय बल्लेबाजों को परेशान करने का बेहतरीन प्रयास किया. 35 मिनट तक बारिश के कारण खेल बाधित रहने के बाद, मेहमान टीम के गेंदबाजों ने बैक ऑफ लेंथ गेंदों का अच्छा इस्तेमाल किया और दबाव बनाए रखा तथा भारत को मुश्किल में डाल दिया.
यह भी पढ़ें- Cricket Australia ने बेंगलुरु Test में बल्लेबाजी ढहने पर भारत को ट्रोल किया
पहले सेशन में न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाजों का दबदबा रहा. इस सेशन में भारतीय टीम ने 34 रन बनाने में 6 विकेट गंवा दिए. भारतीय टीम के 4 बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल पाए. विलियम ओ’रूर्के ने 3 विकेट झटके, जबकि मैट हेनरी को एक विकेट मिला. टिम साउदी ने भी एक विकेट लिया. विराट कोहली को तीसरे नंबर पर प्रमोट किए जाने पर मैदान पर मौजूद दर्शकों में खूब खुशी दिखी, लेकिन यह तब समाप्त हो गई जब विलियम ने कोहली को बिना खाता खोले ही पवेलियन वापस भेज दिया. लंच के बाद हैनरी ने भारतीय पारी को समेटने में ज्यादा समय नहीं लगाया.
-भारत एक्सप्रेस
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…