खेल

2024 में भारतीय क्रिकेट के इन दिग्गजों ने चौंकाया, अचानक ले लिया संन्यास

साल 2024 भारतीय क्रिकेट के लिए कई भावुक पलों का गवाह बना, जब देश के कई दिग्गज खिलाड़ियों ने संन्यास की घोषणा की. इस लिस्ट में ताजा नाम रविचंद्रन अश्विन का है, जिन्होंने 18 दिसंबर को ब्रिस्बेन टेस्ट के बाद तीनों प्रारूपों से संन्यास की घोषणा कर दी. आइए जानते हैं उन क्रिकेटरों के बारे में, जिन्होंने इस साल क्रिकेट को अलविदा कहा.

रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin Retirement)

रविचंद्रन अश्विन ने अपने करियर में 106 टेस्ट मैच खेले और 537 विकेट हासिल किए. उन्होंने 116 वनडे में 156 विकेट लिए और एक ऑलराउंडर के तौर पर 3,503 टेस्ट रन और 707 वनडे रन भी बनाए. अश्विन को भारत के महानतम टेस्ट स्पिनरों में से एक माना जाता है.

शिखर धवन (Shikhar Dhawan Retirement)

भारतीय टीम के स्टार ओपनर शिखर धवन ने भी इस साल क्रिकेट को अलविदा कह दिया. धवन ने वनडे क्रिकेट में रोहित शर्मा के साथ अपनी जोड़ी से कई ऐतिहासिक पारियां खेलीं. हालांकि, टीम से बाहर चल रहे धवन ने आखिरकार अपने करियर को विराम देने का फैसला किया.

ऋद्धिमान साहा (Wriddhiman Saha Retirement)

भारत और बंगाल के अनुभवी विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा ने भी 2024 में अपने करियर का अंत किया. साहा अपनी शानदार कीपिंग स्किल्स के लिए जाने जाते हैं. ऋषभ पंत की चोट के बाद उन्होंने कुछ समय के लिए भारतीय टीम में वापसी की, लेकिन पंत की फिटनेस के बाद उनकी भूमिका सीमित हो गई थी.

दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik Retirement)

दिनेश कार्तिक ने भी 2024 में क्रिकेट को अलविदा कहा. कार्तिक ने टी20 विश्व कप 2022 में अपनी शानदार वापसी और आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए फिनिशर की भूमिका से सुर्खियां बटोरी थीं. अब वह बतौर खिलाड़ी आईपीएल का भी हिस्सा नहीं हैं.

विराट कोहली और रोहित शर्मा (Virat Kohli and Rohit Sharma T20 Retirement)

विराट कोहली और रोहित शर्मा ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने के बाद क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप से संन्यास ले लिया. हालांकि, दोनों खिलाड़ी वनडे और टेस्ट प्रारूप में खेलना जारी रखेंगे और आईपीएल का भी हिस्सा रहेंगे.

रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja T20I Retirement)

ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने भी टी20 विश्व कप के बाद टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास की घोषणा कर दी. जडेजा टेस्ट और वनडे टीम का अभिन्न हिस्सा बने रहेंगे और अश्विन के बाद उनकी भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो जाएगी.

सौरभ तिवारी (Saurabh Tiwari)

सौरभ तिवारी और तेज गेंदबाज वरुण आरोन ने भी इस साल क्रिकेट को अलविदा कह दिया. वरुण आरोन अपनी तेज गेंदबाजी और यॉर्कर के लिए जाने जाते थे, लेकिन चोटों ने उनके करियर को सीमित कर दिया.

भारतीय फैन्स के दिल तोड़ने वाला साल

2024 में भारतीय क्रिकेट के कई दिग्गजों ने खेल को अलविदा कहा, जिससे फैंस के लिए यह साल भावनात्मक बन गया. नए खिलाड़ियों के लिए अब इन दिग्गजों की कमी को पूरा करने की जिम्मेदारी होगी.

-भारत एक्सप्रेस

Ashutosh Kumar Rai

आशुतोष कुमार राय, भारत एक्सप्रेस के साथ बतौर सब एडिटर जुड़े हैं और करीब 7 वर्ष से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले आशुतोष, पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं. क्रिकेट, लाइफस्टाइल और राजनीति में खास दिलचस्पी है. देश-दुनिया और राजनीति की लेटेस्ट खबरों, विश्लेषण, इनसाइड स्टोरी और अपडेट्स के लिए आशुतोष को फॉलो करें… X Account: @AshuRai208

Recent Posts

चक्रवात ‘अर्नब’ का मचेगा तांडव: 20 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 70 की स्पीड से चलेंगी हवाएं

27 अक्टूबर के मौसम को लेकर दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार और कई अन्य राज्यों में…

9 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम का बड़ा फैसला: 4 हाईकोर्ट को मिलेंगे नए चीफ जस्टिस, 9 नए जजों की भी होगी नियुक्ति

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 26 अक्टूबर 2026 को गुजरात, दिल्ली, तेलंगाना और उत्तराखंड हाईकोर्ट के…

50 minutes ago

Microsoft Layoff Alert: AI के दौर में 60,000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, जानें क्या है कंपनी की योजना

Microsoft Layoff Alert: माइक्रोसॉफ्ट ने अमेरिका, भारत, ब्रिटेन और कनाडा में करीब 60,000 पात्र कर्मचारियों…

1 hour ago

कार्तिक मास का आरंभ: आज दोपहर बाद बन रहे हैं ये 2 शक्तिशाली योग, जानें पूरा पंचांग

27 अक्टूबर 2026 से उत्तर भारत की अमांत परंपरा के अनुसार कार्तिक मास की शुरुआत…

2 hours ago

सिर्फ 10,000 स्टेप्स चलना काफी नहीं! फिट रहने के लिए अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें

Fitness Health Tips: फिट रहने के लिए रोजाना 10,000 कदम चलना ही जरूरी नहीं है.…

2 hours ago