खेल

ICC Champions Trophy: PM मोदी ने टीम इंडिया को चैंपियंस ट्रॉफी जीत पर दी बधाई

ICC Champions Trophy: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को भारतीय क्रिकेट टीम को आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 जीतने पर बधाई दी. रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए फाइनल में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया.

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, “शानदार खेल और शानदार नतीजा! हमारी क्रिकेट टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी जीतकर देश का सिर गर्व से ऊंचा किया है. पूरे टूर्नामेंट में टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन किया. इस शानदार जीत के लिए सभी खिलाड़ियों को बधाई.”

रोहित, अय्यर और राहुल की पारियों से भारत बना चैंपियन

फाइनल मुकाबले में कप्तान रोहित शर्मा ने 76 रनों की बेहतरीन पारी खेली. उनके अलावा श्रेयस अय्यर, केएल राहुल और हार्दिक पंड्या ने भी अहम योगदान दिया. भारत ने न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराकर तीसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी पर कब्जा जमाया.

252 रनों का लक्ष्य भारतीय टीम के लिए आसान लग रहा था, क्योंकि पिच से गेंदबाजों को ज्यादा मदद नहीं मिल रही थी. लेकिन न्यूजीलैंड ने बीच-बीच में विकेट चटकाकर मैच को रोमांचक बना दिया. रोहित शर्मा के 83 गेंदों पर 76 रन बनाकर आउट होने के बाद भारतीय पारी में हल्की घबराहट दिखी, लेकिन भारत की मजबूत बैटिंग लाइनअप ने टीम को जीत दिला दी.

श्रेयस अय्यर ने 62 गेंदों पर 48 रन बनाए, जबकि केएल राहुल ने 33 गेंदों पर नाबाद 34 रन बनाकर भारत को जीत की मंजिल तक पहुंचाया. इस जीत के साथ भारत ने 2002 और 2013 के बाद तीसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी जीती और टूर्नामेंट के इतिहास की सबसे सफल टीम बन गई.

भारत ने पूरे टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं हारा. ग्रुप स्टेज में टीम ने पहले मैच में बांग्लादेश को हराया और फिर चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान पर शानदार जीत दर्ज की. इसके बाद भारत ने न्यूजीलैंड को लीग मैच में भी हराकर शीर्ष स्थान हासिल किया और फिर सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को मात देकर फाइनल में पहुंचा.

न्यूजीलैंड की पारी और भारतीय गेंदबाजों का दमदार प्रदर्शन

फाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 50 ओवर में 251/7 रन बनाए. डेरिल मिचेल ने 101 गेंदों पर 63 रन बनाए, जबकि माइकल ब्रेसवेल ने 40 गेंदों पर नाबाद 53 रन बनाकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया.

भारत के स्पिनरों ने शानदार गेंदबाजी की और न्यूजीलैंड को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया. कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती ने दो-दो विकेट लिए, जबकि रवींद्र जडेजा को भी एक विकेट मिला.

-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

जय शाह ने टीम इंडिया के गले में सजाया गोल्ड मेडल, पाकिस्तान के हाथ लगी सिल्वर; जानिए पूरा माजरा

एशियन गेम्स क्रिकेट फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराकर लगातार दूसरी…

8 minutes ago

बीच सड़क पर हिमंता सरमा से युवक मांग बैठा आईफोन, असम CM का जवाब सुनकर हंस पड़े लोग, देखें- VIDEO

Assam CM Viral Video: असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा लोगों के बीच थे. तभी…

33 minutes ago

UP Elections: राहुल गांधी से मिले स्वामी प्रसाद मौर्य, INDIA गठबंधन में शामिल होने का ऐलान

Swami Prasad Maurya: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले सियासत ने फिर करवट ले ली…

51 minutes ago

सिर्फ दूध बेचना काफी नहीं! अमित शाह ने बताया, कैसे मक्खन-चीज और बायोगैस से चमकेगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने मध्य प्रदेश को कई सौगात देते हुए…

2 hours ago

ऑलिव रिडले कछुओं के संरक्षण में आदाणी फाउंडेशन की पहल को मिला ओडिशा सरकार का साथ, रिपोर्ट में सामने आए अहम तथ्य

Olive Ridley Turtles: ओडिशा सरकार के वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री गणेश राम…

2 hours ago