यूटिलिटी

10वीं पास के लिए 53,000 सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, यहां Direct Link से जल्द करें अप्लाई

RSMSSB Recruitment 2025: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भर्ती के लिए संशोधित अधिसूचना जारी की है. नए अपडेट के अनुसार, अब कुल 53,749 पदों पर भर्ती की जाएगी, जबकि पहले जारी नोटिफिकेशन में 52,453 पदों पर भर्ती की बात कही गई थी. इस संशोधन के बाद पदों की संख्या में बढ़ गई है, इनमें से 48,199 पद नॉन-टीएसपी क्षेत्र और 5,550 पद टीएसपी क्षेत्र के लिए निर्धारित किए गए हैं.

इस भर्ती से संबंधित आधिकारिक नोटिफिकेशन राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in, https://rsmssb.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध है. इच्छुक उम्मीदवार यहां से नोटिफिकेशन डाउनलोड कर सकते हैं और ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं.

ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक

ऑनलाइन आवेदन लिंक

पदों की संख्या बढ़ने का नया नोटिफिकेशन

शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

इस भर्ती के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास रखी गई है, जिससे ज्यादा पढ़ाई की आवश्यकता नहीं है.

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की उम्र 1 जनवरी 2025 को 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए.

आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकार के नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी.

आवेदन शुल्क

  • सामान्य, क्रीमीलेयर ओबीसी/एमबीसी: ₹600
  • नॉन-क्रीमीलेयर ओबीसी/एमबीसी, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS): ₹400
  • अनुसूचित जाति (SC) / अनुसूचित जनजाति (ST): ₹400

वेतनमान

चयनित उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स लेवल-1 के अनुसार वेतन प्रदान किया जाएगा.

परीक्षा प्रक्रिया

  • इस भर्ती के तहत उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और दस्तावेज़ सत्यापन के आधार पर किया जाएगा.
  • परीक्षा 10वीं स्तर की होगी और इसमें हिंदी, अंग्रेजी, गणित और सामान्य ज्ञान के प्रश्न पूछे जाएंगे.
  • परीक्षा कुल 200 अंकों की होगी और इसे 2 घंटे में पूरा करना होगा.
  • लिखित परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों को दस्तावेज़ सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा.

ये भी पढ़ें: Sarkari Naukri: छत्तीसगढ़ NBCFDM में 7510 पदों पर भर्ती, आवेदन आज से शुरू; 12वीं पास से ग्रेजुएट तक कर सकते हैं अप्लाई

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

UP Elections: राहुल गांधी से मिले स्वामी प्रसाद मौर्य, INDIA गठबंधन में शामिल होने का ऐलान

Swami Prasad Maurya: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले सियासत ने फिर करवट ले ली…

3 minutes ago

सिर्फ दूध बेचना काफी नहीं! अमित शाह ने बताया, कैसे मक्खन-चीज और बायोगैस से चमकेगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने मध्य प्रदेश को कई सौगात देते हुए…

45 minutes ago

ऑलिव रिडले कछुओं के संरक्षण में आदाणी फाउंडेशन की पहल को मिला ओडिशा सरकार का साथ, रिपोर्ट में सामने आए अहम तथ्य

Olive Ridley Turtles: ओडिशा सरकार के वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री गणेश राम…

47 minutes ago

IRCTC घोटाला: लालू यादव परिवार की बढ़ेंगी मुश्किलें, 30 अक्टूबर को तय होंगे औपचारिक आरोप

राऊज एवेन्यू कोर्ट आईआरसीटीसी होटल टेंडर से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूर्व रेल मंत्री…

55 minutes ago

पैक्ड फूड के खतरों से अब स्कूल में बचेंगे बच्चे! FSSAI का नया दांव, शिक्षा मंत्रालय को लिखा पत्र

सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद FSSAI ने पैकेज्ड फूड पर फ्रंट-ऑफ-पैक चेतावनी लेबल (FOPL)…

1 hour ago