India vs new zealand live: भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले जा रहे पहले वनडे मुकाबले में बारिश लगातार आंख मिचौली खेल रही है. पहले चरण की बारिश के बाद जब खेल दोबारा शुरू हुआ और ओवर्स घटाकर 40-40 का कर दिए गए, तो टीम इंडिया को जीत के लिए 167 रनों का संशोधित लक्ष्य (live score ind vs nz) मिला.
कप्तान रोहित शर्मा के सस्ते में आउट होने के बाद शुभमन गिल और विराट कोहली ने पारी को संभाला ही था कि एक बार फिर झमाझम बारिश ने खेल में अड़ंगा डाल दिया. खेल रुकने के वक्त भारत ने 12 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 64 रन बना लिए थे.
मैच दोबारा शुरू होने के बाद गिल और कोहली ने तेजी से रन बटोरने शुरू किए थे, लेकिन बारिश के दोबारा लौटने से मुकाबला फिर थम गया है. 40 ओवर के संशोधित फॉर्मेट के तहत मिले 167 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने 12 ओवर पूरे कर लिए हैं.
वनडे क्रिकेट के डकवर्थ लुईस स्टर्न (DLS) नियम के मुताबिक, मैच का नतीजा निकालने के लिए कम से कम 20 ओवरों का खेल होना अनिवार्य है. चूंकि अभी भारत की पारी के 12 ओवर ही पूरे हुए हैं, इसलिए अगर बारिश लंबी खिंचती है और आगे का खेल संभव नहीं हो पाता है, तो मैच को बेनतीजा (No Result) घोषित करना पड़ सकता है.
ऑकलैंड के इस रोमांचक मुकाबले में बारिश के कारण पहले ही 10 ओवर काटे जा चुके हैं और मैच को 40-40 ओवर का किया गया है. यदि बारिश रुकने के बाद ओवर्स में फिर से कटौती होती है, तो DLS स्कोर का समीकरण तेजी से बदलेगा:
यदि मैच 30 ओवर का होता है: तो भारत के सामने जीत के लिए 137 रनों का लक्ष्य होगा.
यदि मैच घटकर 20 ओवर का होता है: तो लक्ष्य 92 रनों का रह जाएगा.
फिलहाल मैदान पर कवर्स वापस आ चुके हैं और फैंस से लेकर खिलाड़ियों तक सभी को बारिश के रुकने और अंपायर्स के अगले फैसले का इंतजार है. क्या टीम इंडिया को डकवर्थ लुईस नियम के तहत जीत मिल पाएगी या इंद्रदेव इस रोमांचक मुकाबले पर पानी फेर देंगे, यह तो अगले कुछ ही पलों में साफ हो जाएगा.
यह भी पढ़ें-Silver Crash: महीनेभर में 18% धड़ाम हुई चांदी, क्या निवेशकों के लिए यही है खरीदारी का ‘गोल्डन टाइम’?
-भारत एक्सप्रेस
8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग की 18 महीने की समयसीमा का 66% हिस्सा पूरा…
दिल्ली हाई कोर्ट ने सनी देओल की आगामी फिल्म 'सूर्या: अंत से आरंभ तक' की…
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने दो से अधिक बच्चे होने पर पंचायत और स्थानीय निकाय…
मध्य प्रदेश सरकार ने वर्ष 2026 को 'किसान कल्याण वर्ष' घोषित करते हुए किसानों की…
Diya Mirza Video Controversy: मुंबई में सार्वजनिक सड़कों पर पटाखे न फोड़ने की अपील करने…
Agra News: आगरा में 15 साल बाद जन्मे दो महीने के बच्चे की टीकाकरण के…