Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

IND vs NZ: मैच में बारिश ने डाला खलल, क्या DLS मेथड से मिल पाएगी टीम इंडिया को जीत?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले जा रहे पहले वनडे में बारिश ने दोबारा खलल डाला. भारत को 40 ओवर में 167 रन का संशोधित लक्ष्य मिला है.

IND vs NZ

India vs new zealand live: भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले जा रहे पहले वनडे मुकाबले में बारिश लगातार आंख मिचौली खेल रही है. पहले चरण की बारिश के बाद जब खेल दोबारा शुरू हुआ और ओवर्स घटाकर 40-40 का कर दिए गए, तो टीम इंडिया को जीत के लिए 167 रनों का संशोधित लक्ष्य (live score ind vs nz) मिला.

कप्तान रोहित शर्मा के सस्ते में आउट होने के बाद शुभमन गिल और विराट कोहली ने पारी को संभाला ही था कि एक बार फिर झमाझम बारिश ने खेल में अड़ंगा डाल दिया. खेल रुकने के वक्त भारत ने 12 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 64 रन बना लिए थे.

क्या है ताजा स्कोर और DLS का गणित?(India vs new zealand live)

मैच दोबारा शुरू होने के बाद गिल और कोहली ने तेजी से रन बटोरने शुरू किए थे, लेकिन बारिश के दोबारा लौटने से मुकाबला फिर थम गया है. 40 ओवर के संशोधित फॉर्मेट के तहत मिले 167 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने 12 ओवर पूरे कर लिए हैं.

वनडे क्रिकेट के डकवर्थ लुईस स्टर्न (DLS) नियम के मुताबिक, मैच का नतीजा निकालने के लिए कम से कम 20 ओवरों का खेल होना अनिवार्य है. चूंकि अभी भारत की पारी के 12 ओवर ही पूरे हुए हैं, इसलिए अगर बारिश लंबी खिंचती है और आगे का खेल संभव नहीं हो पाता है, तो मैच को बेनतीजा (No Result) घोषित करना पड़ सकता है.

संशोधित ओवरों और पार स्कोर का पूरा हिसाब

ऑकलैंड के इस रोमांचक मुकाबले में बारिश के कारण पहले ही 10 ओवर काटे जा चुके हैं और मैच को 40-40 ओवर का किया गया है. यदि बारिश रुकने के बाद ओवर्स में फिर से कटौती होती है, तो DLS स्कोर का समीकरण तेजी से बदलेगा:

यदि मैच 30 ओवर का होता है: तो भारत के सामने जीत के लिए 137 रनों का लक्ष्य होगा.

यदि मैच घटकर 20 ओवर का होता है: तो लक्ष्य 92 रनों का रह जाएगा.

फिलहाल मैदान पर कवर्स वापस आ चुके हैं और फैंस से लेकर खिलाड़ियों तक सभी को बारिश के रुकने और अंपायर्स के अगले फैसले का इंतजार है. क्या टीम इंडिया को डकवर्थ लुईस नियम के तहत जीत मिल पाएगी या इंद्रदेव इस रोमांचक मुकाबले पर पानी फेर देंगे, यह तो अगले कुछ ही पलों में साफ हो जाएगा.

यह भी पढ़ें-Silver Crash: महीनेभर में 18% धड़ाम हुई चांदी, क्या निवेशकों के लिए यही है खरीदारी का ‘गोल्डन टाइम’?

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital