खेल

IND vs PAK Final: Asia Cup 2025 का फाइनल जीतना होगा मुश्किल? अभिषेक, हार्दिक और तिलक की चोट ने बढ़ाई भारतीय टीम की टेंशन

IND vs PAK Final: 28 सितंबर को Asia Cup 2025 का हाईवोल्टेज फाइनल भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाना है. लेकिन इससे पहले टीम इंडिया को चोट ने थोड़ी टेंशन में डाल दिया है. श्रीलंका के खिलाफ सुपर-4 मुकाबले में भारतीय खिलाड़ियों को हल्की-फुल्की चोट लगी, जिसमें अभिषेक शर्मा, हार्दिक पंड्या और तिलक वर्मा शामिल हैं.

खेल के दौरान हार्दिक पंड्या पहले ओवर के बाद ही मैदान से बाहर चले गए थे, जबकि अभिषेक शर्मा को हाथ में दर्द की शिकायत हुई और उन्होंने भी मैच के बीच मैदान छोड़ दिया. तिलक वर्मा की हैमस्ट्रिंग खिंच गई, जिसके कारण उनकी फिटनेस पर सवाल उठने लगे.

कप्तान सूर्यकुमार यादव का अपडेट

मैच के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बताया कि उनके कई खिलाड़ियों को मैच के दौरान क्रैम्प्स आए थे. उन्होंने कहा, “लेकिन हमें पूरी उम्मीद है कि पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल से पहले जो एक दिन का आराम है, उसमें सभी खिलाड़ी पूरी तरह से रिकवर हो जाएंगे और फाइनल में फिट होकर खेलेंगे.”

बॉलिंग कोच मॉर्ने मॉर्केल का बयान

टीम इंडिया के बॉलिंग कोच मॉर्ने मॉर्केल ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस में खिलाड़ियों की चोटों पर अपडेट दिया. उन्होंने कहा कि अभिषेक शर्मा अब पूरी तरह ठीक हैं, और हार्दिक पंड्या मेडिकल टीम की निगरानी में हैं. मॉर्केल ने बताया कि हार्दिक के भी फाइनल से पहले फिट होने के पूरे चांस हैं. हालांकि तिलक वर्मा की चोट के बारे में उन्होंने अभी कोई निश्चित अपडेट नहीं दिया.

ये भी पढ़ें- भारत की जीत जारी है..! पथुम का शतक नहीं आया श्रीलंका के काम; सुपर ओवर हिंदुस्तान ने दी मात

घबराने की जरूरत नहीं

स्पोर्ट्स विशेषज्ञ और टीम की मेडिकल टीम का कहना है कि इन चोटों को लेकर घबराने की कोई जरूरत नहीं है. सभी खिलाड़ी फाइनल से पहले रिकवर होने की पूरी संभावना रखते हैं. यही वजह है कि भारत-पाकिस्तान फाइनल से पहले टीम इंडिया के फैन्स को अभी भी उम्मीद बरकरार है.

टीम इंडिया अब पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से पूरी तरह तैयार होने की कोशिश कर रही है. चोटों के बावजूद भारतीय टीम की रणनीति और टैलेंट इसे एक रोमांचक मुकाबला बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं. फैंस की नजरें अब 28 सितंबर को होने वाले इस महामुकाबले पर टिकी हैं.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

26 सेकंड में 16 डंडे, मन नहीं भरा तो 1 लात! मुजफ्फरनगर में यूवक ने रिश्तेदार को बेरहमी से पीटा, VIDEO VIRAL

मुजफ्फरनगर में पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटने का…

14 minutes ago

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा: 9 मौतों से बढ़ा तनाव, CM ने की शांति की अपील

Manipur Violence: मणिपुर के पहाड़ी जिलों में हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है.…

23 minutes ago

कांग्रेस मुख्यालय में बवाल: अजय राय और ममता चौधरी समर्थकों में भिड़ंत, जूते लेकर हुआ विरोध

UP Congress Clash: लखनऊ स्थित कांग्रेस मुख्यालय में अजय राय और ममता चौधरी के समर्थकों…

34 minutes ago

शारदीय नवरात्रि पर अयोध्या में भक्ति का सैलाब: भगवान राम की कुलदेवी मां बड़ी देवकाली मंदिर में उमड़े श्रद्धालु

शारदीय नवरात्रि के पहले दिन अयोध्या में श्रीराम की कुलदेवी मां बड़ी देवकाली मंदिर में…

50 minutes ago

आईआईटी मद्रास में पीएम मोदी का अनोखा अंदाज: क्या ब्रेन रिसर्च सेंटर और संगीत केंद्र से बदल जाएगी तस्वीर?

PM Narendra Modi Chennai Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को अपने एक दिवसीय दौरे पर…

53 minutes ago