उत्तर प्रदेश

यूपी में दशहरे पर अराजकता रोकने के लिए सीएम योगी ने उठाया कड़ा कदम, मिशन शक्ति 5.0 को सक्रिय करने का दिया आदेश

यूपी में दशहरे के अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अराजकता और आतंक फैलाने वालों को कड़ा संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि दशहरा बुराई के दहन का प्रतीक है और अब समय आ गया है कि उपद्रवियों के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई की जाए.

मुख्यमंत्री ने क्या कहा?

मुख्यमंत्री ने दो टूक कहा कि ऐसे तत्वों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और ऐसी सख्त कार्रवाई होगी कि भविष्य में कोई अराजकता फैलाने की हिम्मत न कर सके.

सीएम योगी ने दिए कड़े निर्देश

हाल के दिनों में कानपुर, वाराणसी, मुरादाबाद सहित विभिन्न जिलों में हुए जुलूस प्रदर्शनों और अराजक घटनाओं पर नाराजगी जताते हुए सीएम योगी ने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए. सीएम ने कहा कि उपद्रवियों के खिलाफ तुरंत एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाए. साथ ही उनकी संपत्ति तक की जांच की जाए ताकि नुकसान की भरपाई कराई जा सके. हर उपद्रवी को चिन्हित किया जाए, वीडियो फुटेज और सोशल मीडिया मॉनीटरिंग से किसी भी दोषी को बचने न दिया जाए.

महिला सुरक्षा को लेकर कही ये बात

महिला सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि छेड़खानी, चेन स्नेचिंग और एसिड अटैक जैसी घटनाओं पर तत्काल और सख्त कार्रवाई हो. थाने से लेकर पीआरवी तक जवाबदेही तय की जाए. साथ ही, गरबा-डांडिया कार्यक्रमों के दौरान असामाजिक तत्वों और बहरूपियों की घुसपैठ रोकने के लिए मिशन शक्ति 5.0 को पूरी ताकत से जमीन पर उतारने का भी निर्देश दिया गया.

ये भी पढ़ें: स्वदेशी अभियान आत्मनिर्भर भारत का आधार, पंडित दीनदयाल को जनता तक पहुंचाने का प्रयास- डॉ दिनेश शर्मा

चोरी और अन्य घटनाओं को लेकर सीएम योगी ने जताया एतराज

चोरी और अन्य घटनाओं को लेकर फैलने वाली अफवाहों पर भी सीएम योगी ने कड़ा एतराज जताया. उन्होंने कहा कि अफवाह फैलाने वालों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए और चौकीदारों की सक्रियता बढ़ाई जाए। इसके साथ ही दुर्गा पूजा और रावण दहन कार्यक्रमों के दौरान ड्रोन से निगरानी सुनिश्चित करने के आदेश दिए।

किसी भी स्तर पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं

मुख्यमंत्री योगी ने जातीय संघर्ष भड़काने की कोशिशों पर पूरी तरह लगाम लगाने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि आदेशों का अक्षरशः पालन हो, किसी भी स्तर पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी. साथ ही, बूचड़खानों के औचक निरीक्षण करने के निर्देश पुलिस कप्तानों को दिए गए. मुख्यमंत्री ने कहा कि मानकों का अनुपालन सुनिश्चित होना चाहिए.

दुर्गा पूजा और रावण दहन पर दिया जोर

दुर्गा पूजा और रावण दहन कार्यक्रमों के दौरान सुरक्षा इंतजाम सर्वोपरि रखने पर मुख्यमंत्री ने जोर दिया. उन्होंने कहा कि प्रतिमाएं सुरक्षित ऊंचाई से अधिक बड़ी न हों और विसर्जन के लिए वैकल्पिक इंतजाम किए जाएं. मुख्यमंत्री ने यूपी आईटीएस में उमड़ रही भीड़ और लोगों के उत्साह का जिक्र करते हुए जिला प्रशासन को निर्देश दिया कि किसी भी स्थिति में जाम न लगे और सुरक्षा चाक-चौबंद रहे.

मुख्यमंत्री ने दिया आदेश

मुख्यमंत्री ने आदेश दिया कि जिलों में प्रभारी मंत्री और जनप्रतिनिधियों के दौरों व बैठकों को प्राथमिकता दी जाए. कोर ग्रुप की बैठकों की रिपोर्ट मुख्यमंत्री कार्यालय तक समय पर भेजी जाए.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

कटरीना कैफ का मजाक उड़ाना चाहता था TV चैनल, Maniesh Paul ने किया इनकार; सालों बाद खोला बड़ा राज!

Katrina Kaif Maniesh Paul News: मनीष पॉल ने खुलासा किया कि एक टीवी चैनल उनसे…

6 minutes ago

समुद्र से निकला 2000 साल पुराना राज! तमिलनाडु के तट के पास मिला ‘खोई हुई दुनिया’ का सुराग

Poompuhar Archaeology: तमिलनाडु के तट से करीब 2 किलोमीटर दूर समुद्र के भीतर ऐसी खोज…

29 minutes ago

26 सेकंड में 16 डंडे, मन नहीं भरा तो 1 लात! मुजफ्फरनगर में यूवक ने रिश्तेदार को बेरहमी से पीटा, VIDEO VIRAL

मुजफ्फरनगर में पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटने का…

54 minutes ago

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा: 9 मौतों से बढ़ा तनाव, CM ने की शांति की अपील

Manipur Violence: मणिपुर के पहाड़ी जिलों में हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है.…

1 hour ago