IND vs PAK Match T20 World Cup 2026: टी20 विश्व कप 2026 में सबसे ज्यादा रोमांचक और सबसे ज्यादा देखा जाने वाला मुकाबला भारत बनाम पाकिस्तान अब इन्द्रदेव की कृपा पर टिका है. 15 फरवरी को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में होने वाला यह हाई-वोल्टेज क्लैश अगर बारिश की भेंट चढ़ गया तो क्रिकेट फैंस का दिल टूट जाएगा. सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इस मैच के लिए कोई रिजर्व डे रखा ही नहीं गया है. जी हां, ग्रुप स्टेज और सुपर-8 के सभी मैचों में रिजर्व डे नहीं है. अगर बारिश ने मैच रद्द कर दिया तो दोनों टीमों को 1-1 अंक ही मिलेंगे.
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में बारिश सबसे बड़ा खतरा बनकर सामने आ रही है. AccuWeather के मुताबिक, 15 फरवरी को कोलंबो में 94 फीसदी बारिश की संभावना है. पूरा दिन बादल छाए रहेंगे, धूप निकलने की कोई उम्मीद नहीं है. शाम तक बारिश की तीव्रता थोड़ी कम हो सकती है, लेकिन नमी 74 फीसदी तक पहुंच सकती है. मैच के दौरान गरज के साथ बारिश की संभावना भी 26 फीसदी बताई गई है. ऐसे में मैच शुरू होने से पहले ही या बीच में ही बारिश आकर सब कुछ बर्बाद कर सकती है.
आईसीसी ने बहुत साफ कर दिया है कि टी20 विश्व कप 2026 के ग्रुप स्टेज और सुपर-8 मैचों के लिए कोई रिजर्व डे नहीं रखा गया है. बता दें कि रिजर्व डे सिर्फ सेमीफाइनल और फाइनल के लिए रखा गया है. यानी अगर 15 फरवरी को भारत-पाकिस्तान मैच बारिश की वजह से रद्द हो जाता है, तो मैच को पूरी तरह रद्द मान लिया जाएगा और दोनों टीमों को 1-1 अंक मिलेंगे. जिसके चलते कोई रिजर्व डे नहीं होने से मैच का दोबारा खेला जाना नामुमकिन है.
यह भी पढ़ें: IND vs PAK T20 World Cup 2026: कोलंबो के ‘वेदर’ ने बढ़ाई धड़कनें, क्या बारिश बिगाड़ेगी भारत-पाक मैच का खेल?
फिलहाल भारत ग्रुप ए में 4 अंकों और +3.050 के बेहतरीन नेट रन रेट के साथ टॉप पर है. पाकिस्तान भी 4 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है, लेकिन उसका नेट रन रेट सिर्फ +0.932 है. अगर मैच रद्द हुआ तो दोनों टीमों को 1-1 अंक मिलेंगे. भारत का नेट रन रेट अभी भी काफी बेहतर रहेगा, लेकिन पाकिस्तान के लिए यह बहुत बड़ा नुकसान हो सकता है.
भारत ही नहीं पूरे क्रिकेट जगत की नजरें इस मैच पर टिकी हैं. भारत-पाकिस्तान का मुकाबला हमेशा से सबसे बड़ा होता है. करोड़ों फैंस इस दिन का इंतजार करते हैं लेकिन अगर बारिश ने यह मैच छीन लिया तो फैंस का दिल टूट जाएगा. आईसीसी पर भी सवाल उठ रहे हैं कि इतने बड़े मैच के लिए रिजर्व डे क्यों नहीं रखा गया.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…
Pawan Hangman on Saurabh Rajput murder convicts death sentence: मेरठ के सौरभ 'नीला ड्रम' हत्याकांड…
Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…
मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…
उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…
दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…