IND VS SA 2nd T20: भारत और साउथ अफ्रीका का दूसरा T20 मैच में साउथ अफ्रीका ने 51 रन से जीत हासिल की है. इस जीत के साथ दक्षिण अफ्रीका ने सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है. यह मैच न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेजियम में खेला गया.
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज (11 दिसंबर) मुल्लांपुर (न्यू चंडीगढ़) के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेल गया. इस मुकाबले में भारतीय टीम को जीत के लिए 214 रनों का टारगेट मिला. चेज में भारतीय टीम ऑल आउट हो गई.
मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए चार विकेट पर 213 रन बनाए. साउथ अफ्रीका की शुरुआत अच्छी रही. क्विंटन डिकॉक और रीजा हेंड्रिंक्स ने मिलकर पहले विकेट के लिए 38 रनों की साझेदारी. इसके बाद डिकॉक ने सिर्फ 26 बॉल पर अपना अधस्तक पूरा किया. उनके फॉर्म को देख के लग रहा था की क्विंटन डिकॉक शतक जड़ेंगे, लेकिन भारतीय विकेटकीपर जितेश शर्मा की शानदार फील्डिंग के चलते वो रन आउट हुए. डिकॉक ने 7 चौके और पांच छक्के की मदद से 46 गेंदों पर 90 रन बनाए.
दूसरे टी20 में भारत की प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती और अर्शदीप सिंह.
दूसरे टी20 में साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन: क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), एडेन मार्करम (कप्तान), रीजा हेंड्रिक्स, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, डोनोवन फरेरा, मार्को जानसेन, जॉर्ज लिंडे, ओटनील बार्टमैन, लूथो सिपाम्ला और लुंगी एनगिडी.
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला धर्मशाला में रविवार 14 दिसंबर को खेला जाएगा. उम्मीद जताई जा रही है कि टीमें शुक्रवार को धर्मशाला पहुंच सकती हैं.
-भारत एक्सप्रेस
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…
MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार…
मेटा ने 2026 की पहली छमाही में भारत में बाल यौन शोषण से जुड़े 53…
Why Congress Surrender In MLC Election: कांग्रेस उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा…
झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की हालत बेहद गंभीर बनी हुई…