Bharat Express DD Free Dish

IND vs SA 2nd T20: तिलक का अर्धशतक भी न बचा पाया मैच! दक्षिण अफ्रीका ने 51 रन से दर्ज की जीत

IND vs SA 2nd T20: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा टी20 मैच न्यू चंडीगढ़ में खेला गया, जिसमें साउथ अफ्रीका ने 51 रन से जीत दर्ज की. 214 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए तिलक वर्मा का अर्धशतक भी टीम को नहीं बचा सका.

ND-vs-SA-2nd-T20-Tilaks-fifty-in-vain-as-SA-clinch-the-match

IND VS SA 2nd T20: भारत और साउथ अफ्रीका का दूसरा T20 मैच में साउथ अफ्रीका ने 51 रन से जीत हासिल की है. इस जीत के साथ दक्षिण अफ्रीका ने सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है. यह मैच न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेजियम में खेला गया.

भारत ने 214 रन का पीछा किया

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज (11 दिसंबर) मुल्लांपुर (न्यू चंडीगढ़) के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेल गया. इस मुकाबले में भारतीय टीम को जीत के लिए 214 रनों का टारगेट मिला. चेज में भारतीय टीम ऑल आउट हो गई.

साउथ अफ्रीका के लिए डिकॉक की शानदार पारी

मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए चार विकेट पर 213 रन बनाए. साउथ अफ्रीका की शुरुआत अच्छी रही. क्विंटन डिकॉक और रीजा हेंड्रिंक्स ने मिलकर पहले विकेट के लिए 38 रनों की साझेदारी. इसके बाद डिकॉक ने सिर्फ 26 बॉल पर अपना अधस्तक पूरा किया. उनके फॉर्म को देख के लग रहा था की क्विंटन डिकॉक शतक जड़ेंगे, लेकिन भारतीय विकेटकीपर जितेश शर्मा की शानदार फील्डिंग के चलते वो रन आउट हुए. डिकॉक ने 7 चौके और पांच छक्के की मदद से 46 गेंदों पर 90 रन बनाए.

मैच का प्लेंइग इलवेन

दूसरे टी20 में भारत की प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती और अर्शदीप सिंह.

दूसरे टी20 में साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन: क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), एडेन मार्करम (कप्तान), रीजा हेंड्रिक्स, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, डोनोवन फरेरा, मार्को जानसेन, जॉर्ज लिंडे, ओटनील बार्टमैन, लूथो सिपाम्ला और लुंगी एनगिडी.

अगला मैच कब?

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला धर्मशाला में रविवार 14 दिसंबर को खेला जाएगा. उम्मीद जताई जा रही है कि टीमें शुक्रवार को धर्मशाला पहुंच सकती हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read