खेल

करारी हार ने बनाया भारतीय गेंदबाजों का फैन, मैच गंवाने पर क्या बोले एडेन मार्करम?

IND vs SA T20 Series: साउथ अफ्रीकी टीम को भारत के खिलाफ हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले गए सीरीज के तीसरे मुकाबले में 7 विकेट से शिकस्त झेलनी पड़ी. साउथ अफ्रीकी कप्तान ने भारतीय गेंदबाजों को जीत का श्रेय देते हुए स्वीकारा है कि उन्होंने मेहमान टीम को ज्यादा रन बनाने के मौके नहीं दिए. सीरीज में 1-2 से पिछड़ने के बाद साउथ अफ्रीकी कप्तान ने कहा-

‘शुरुआत में हालात मुश्किल थे. भारतीय गेंदबाजों ने सही जगह पर गेंद डाली और देखते ही देखते हमने 4-5 विकेट खो दिए. अगर आगे भी हालात ऐसे ही रहते हैं, तो आपको इससे निपटने के तरीके खोजने होंगे और उन पर थोड़ा दबाव बनाने की कोशिश करनी होगी. उन्हें (भारतीय टीम) जीत का श्रेय देना चाहिए. उन्होंने हमें ज्यादा रन बनाने का मौका नहीं दिया.’

हमें सोचना होगा- एडेन मार्करम

इस मुकाबले में मार्करम इकलौते ऐसे खिलाड़ी रहे, जिन्होंने अर्धशतक लगाया. मार्करम ने 46 गेंदों में 2 छक्कों और 6 चौकों के साथ 61 रन की पारी खेली. उन्होंने अपनी बल्लेबाजी को लेकर कहा, “मैंने मैच को आखिर तक ले जाने की कोशिश की. पूरे समय सोचा कि अगर मैं स्कोर 140-150 तक ले जाता, तो मैच और करीबी होता. अगर हालात ऐसे ही रहते हैं तो हमें कुछ जवाब ढूंढने होंगे.

‘ऐसी परिस्थितियों में, शायद उस मैच में ऐसे बॉलर को चुनना चाहिए जिसे आप टारगेट कर सकें. मुझे नहीं लगता कि यह ऐसी विकेट है जहां आप हर किसी को हिट करने की कोशिश करके बच सकते हैं. आप रन बनाने में सक्षम रहें और स्कोरबोर्ड को चलाते रहें. मुझे लगता है कि आप 140 या 150 के स्कोर तक पहुंच जाएंगे.’

कप्तान का मानना है कि उनकी टीम इस हार से सबक लेगी. उन्होंने कहा कि आप हमेशा अपने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाना चाहेंगे. हर कोई इस मुकाबले से सबक लेगा और उसके बाद बेहतर क्रिकेटर बनेगा.

ये भी पढ़ें: भारत ने साउथ अफ्रीका को 7 विकेट से रौंदा, सीरीज में 2-1 से बढ़त

सिरीज के अगले मुकाबले 17 और 19 दिसंबर को (IND vs SA T20 Series)

भारत ने रविवार को धर्मशाला में खेले गए मुकाबले में 117 रन बनाए, जिसके जवाब में भारत ने 15.5 ओवरों में जीत दर्ज कर ली. टीम इंडिया सीरीज में फिलहाल 1-0 से आगे है. सीरीज के शेष मुकाबले 17 दिसंबर और 19 दिसंबर को खेले जाने हैं.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

21 से 27 अक्टूबर तक सजेगा अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा, 24 देशों की झलक और ग्लोबल डांस फेस्टिवल होंगे खास आकर्षण

International Kullu Dussehra: हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा का आयोजन 21 से 27…

2 hours ago

अफजाल अंसारी को हाईकोर्ट से राहत, शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण मामला फिर पहुंचेगा कमिश्नर के पास

UP News: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सांसद अफजाल अंसारी के तीन शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने के…

3 hours ago

UP पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, 3 महीने में वोटिंग कराए सरकार

UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला आया…

3 hours ago

नेफा का काला अध्याय: अक्टूबर 1962 की तबाही

1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान नेफा मोर्चे पर क्या हुआ था? थागला रिज से…

4 hours ago