खेल

IND vs SA: टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, हार्दिक पांड्या की दमदार वापसी…सूर्यकुमार यादव करेंगे कप्तानी

IND VS SA T20 Series: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चल रही बाइलेटरल सीरीज का दूसरा वनडे मैच आज (3 दिसंबर) रायपुर में खेला जा रहा है. इस बीच भारत की T20 सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया गया है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ T20 टीम की कमान मिस्टर 360° सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के हाथों में होगी.

किसने टीम में जगह बनाई ? (IND VS SA T20 Squad)

भारतीय टी-20 टीम का स्क्वॉर्ड इस प्रकार है. सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेट कीपर), संजू सैमसन (विकेट कीपर), जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, वाशिंगटन सुंदर

हार्दिक पांड्या ने की वापसी

स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या एशिया कप 2025 के दौरान चोटिल हो गए थे. इसके बाद से वह टीम इंडिया से बाहर थे, लेकिन अब वह पूरी तरह से फिट होकर स्क्वॉड में लौट आए हैं. हार्दिक ने हाल ही में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में पंजाब के खिलाफ मैच में उन्होंने 42 गेंदों में 77 रन की धमाकेदार पारी खेली थी, जिसमें उन्होंने 7 चौके और चार छक्के लगाए.

टी-20 सीरीज का पूरा शेड्यूल (IND vs SA T20 Schedule)

भारत बनाम साउथ अफ्रीका के बीच 5 मैचों की टी 20 सीरीज का पूरा शेड्यूल भी आ गया है. पहला टी-20 मैच कटक में 9 दिसंबर को खेला जाएगा. इसके बाद दूसरा मैच न्यू चंडीगढ़ में होगा, यह मैच 11 दिसंबर को खेला जाएगा. सीरीज का तीसरा मैच धर्मशाला में 14 दिसंबर को खेला जाएगा. सीरीज का चौथा टी-20 लखनऊ में 17 दिसंबर और आखिरी टी-20 मैच 19 दिसंबर को अहमदाबाद में खेला जाएगा. दर्शकों ने टीम इंडिया की जीत के लिए अभी से प्रार्थनाएं शुरू कर दी हैं.


ये भी पढ़ें: Smriti Mandhana के भाई ने अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी, 7 दिसंबर शादी की खबरों का सच आया सामने!


-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

रूसी सेना में भर्ती होना मौत को दावत! भारत सरकार की सख्त एडवाइजरी- पैसों के लालच में न लें जानलेवा जोखिम

Russia Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच भारत सरकार ने बुधवार को एक बार फिर…

7 hours ago

‘कैबिनेट सेक्रेटरी को पत्र लिखना प्रोटोकॉल के खिलाफ’, चुनाव आयोग के पूर्व अधिकारी का बड़ा खुलासा

Election Commission Dispute: भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) के पूर्व संयुक्त निदेशक मोहम्मद अमीन ने बुधवार…

7 hours ago

दंगाइयों की गली-गली खाक छान रही पुलिस, शाही मस्जिद उपद्रव में 8 FIR दर्ज, 20 दबोचे गए

Ujjain Riot: सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के तहत चल रहे चौड़ीकरण कार्य के दौरान हुए उपद्रव…

7 hours ago

1 मिनट में 17 हजार फीट नीचे आया विमान, भारतीय पायलट ने ऐसे लड़ते हुए संभाली प्लेन और बचा ली 180 जिंदगियां!

Flydubai Hijacking: विमान के ओमानी को-पायलट ने मुख्य पायलट स्मित मचार पर चाकू से हमला…

8 hours ago