Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Smriti Mandhana के भाई ने अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी, 7 दिसंबर शादी की खबरों का सच आया सामने!

क्रिकेट स्टार स्मृति मंधाना के परिवार में शादी की अफवाहों ने सुर्खियां बटोरीं. अब उनके भाई ने इस पर अपनी चुप्पी तोड़ी और 7 दिसंबर की शादी की खबरों का सच बताया.

Smriti Palash Wedding Date

Smriti Palash Wedding Date: भारतीय क्रिकेट स्टार स्मृति मंधाना और म्यूजिक कंपोजर पलाश मुछल की शादी का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है, लेकिन इस बार वजह उनकी टली हुई शादी की नई वायरल डेट है.

बता दें कि स्मृति और पलाश की हाई-प्रोफाइल शादी 23 नवंबर को सांगली में होने वाली थी. लेकिन अचानक स्मृति के पिता श्रीनिवास मंधाना की तबियत बिगड़ गई और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा. इसी बीच, पलाश भी तनाव के कारण अस्पताल में भर्ती हुए. दोनों की हालत अब बेहतर है, लेकिन परिवार ने अभी तक शादी की नई तारीख का ऐलान नहीं किया है.

सोशल मीडिया पर फैली अफवाहें

सोमवार को सोशल मीडिया पर ये अफवाह उड़ी कि अब शादी 7 दिसंबर को होगी. हालांकि, स्मृति के भाई श्रवण मंधाना ने इस खबर को तुरंत खारिज कर दिया. मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा, “मुझे इन अफवाहों के बारे में कोई जानकारी नहीं है. फिलहाल शादी अभी भी टली हुई है.”

स्मृति के इंस्टाग्राम अकाउंट से सभी शादी से जुड़े पोस्ट डिलीट करने के बाद फैंस के बीच चर्चा और बढ़ गई है. हालांकि, पलाश के साथ उनकी कैज़ुअल तस्वीरें अब भी उनके अकाउंट पर मौजूद हैं.

परिवार और दोस्त बने सहारा

कुछ दिनों पहले ही पलाश की मां अमिता मुछल ने बताया कि दोनों परिवार अभी भी शादी के अचानक टलने के भावनात्मक असर से उबर रहे हैं. उन्होंने कहा कि पलाश ने सपना देखा था कि वो अपनी दुल्हन को घर लाएंगे और स्मृति ने भी खास स्वागत की तैयारी की थी. उन्होंने यह भी कहा, “सब ठीक होगा, शादी बहुत जल्द होगी.”

स्मृति मंधाना और पलाश मुछल की शादी का लंबा इंतजार अब भी जारी है. सोशल मीडिया पर अफवाहों का दौर चलता रहेगा, लेकिन परिवार ने स्पष्ट कर दिया है कि फिलहाल कोई नई तारीख फाइनल नहीं हुई है.

ये भी पढ़ें- बार-बार बुलाने के बावजूद जीत के जश्न में शामिल नहीं हुए विराट कोहली, क्या कोहली-रोहित और गंभीर के बीच सब ठीक है?

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital