खेल

IND VS SL, 1st ODI: श्रीलंकाई कप्तान का शतक गया बेकार, भारत की बड़ी जीत, श्रीलंका को 67 रन से हराया

IND VS SL, 1st ODI: भारत और श्रीलंका के बीच मंगलवार को वनडे सीरीज का पहला मुकाबला गुवाहटी में खेला गया. इससे पहले टी20 सीरीज पर कब्जा जमा चुकी टीम इंडिया ने वनडे सीरीज का आगाज भी जीत के साथ किया. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने 374 रनों का विशाल लक्ष्य रखा. जवाब में श्रीलंकाई कप्तान दसुन शनाका (108 रन) और निसंका (72 रन) को छोड़कर कोई भी श्रीलंकाई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका. श्रीलंकाई टीम 8 विकेट खोकर 50 ओवर में 306 रन ही जोड़ पाई.

भारत ने श्रीलंका को दिया था 374 रन का लक्ष्य

टीम इंडिया में रोहित शर्मा और विराट कोहली ने यादगार कमबैक किया. दोनों ही दिग्गज खिलाड़ियों के लिए ये मैच बेहद खास रहा है. रोहित शर्मा ने इस मुकाबले में 83 रन की पारी खेली. जबकि विराट कोहली ने शतकीय पारी खेलते हुए टीम को बड़े टोटल तक पहुंचाया. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट खोकर 374 रन बनाए थे. इस टोटल तक पहुंचने के लिए शुभमन गिल ने भी शानदार 70 रन बनाए.

जीत के हीरो रहे किंग कोहली

श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज के पहले मैच के दौरान अपना 45वां वनडे शतक बनाया. इस शतक को पूरा करते ही विराट ने एक खास उपलब्धि अपने नाम की. दरअसल, विराट ने सचिन तेंदुलकर के घर में सबसे अधिक एकदिवसीय शतकों के रिकॉर्ड की बराबरी की, जिसमें दोनों खिलाड़ियों के नाम घर में 20 शतक दर्ज हैं. विराट कोहली (87 गेंदों पर 113 रन ) की मदद से भारत ने श्रीलंका के आगे एक बड़ा टोटल सेट किया जिसके जवाब में श्रीलंका  फ्लॉप रही.

बता दें, दूसरा मुकाबला 12 जनवरी को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

यूपी में कांग्रेस ने बदली पूरी तस्वीर! ब्राह्मण, मुस्लिम, दलित और ओबीसी चेहरों को जगह, क्या है सियासी संदेश?

UP Congress New Team: कांग्रेस ने आराधना मिश्रा ‘मोना’ को यूपी प्रदेश अध्यक्ष और इमरान…

14 minutes ago

क्यों खास है अफगानिस्तान का लाजावर्त पत्थर? ग्वालियर में रची जा रही है सदियों पुरानी ऐतिहासिक कलाकृति

MP News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में अफगानिस्तान के दुर्लभ लाजावर्त (लैपिस लाजुली) पत्थर से…

26 minutes ago

आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर कंटेनर-डंपर की भीषण भिड़ंत, दो की जिंदा जलकर मौत; 5 घायल

Agra Aligarh Highway Accident: आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर खंदौली क्षेत्र में कंटेनर और डंपर की आमने-सामने…

31 minutes ago

आखिर क्या चल रहा है प्रेमानंद महाराज के आश्रम में? पहले आत्महत्या फिर गुमशुदा अब लापता

Premanand Maharaj Ashram Missing Girl: नोएडा की 35 वर्षीय MBA पास युवती विभा 15 अगस्त…

1 hour ago

सीएम नायब सैनी समेत हरियाणा बीजेपी के 48 विधायक पीएम मोदी से मिलेंगे, जानिए क्या है एजेंडा?

PM Modi Haryana BJP Meeting: हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता…

2 hours ago