होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
Gold Silver Price Today: वैश्विक स्तर पर सोने और चांदी (Gold-Silver) की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव लगातार बना हुआ है. भारतीय बाजार में एक बार फिर से सोने के भाव रिकॉर्ड कीमत की ओर बढ़ते सोने के पांव आज थम गए और दहलीज पर पहुंचकर कदम वापस खींच लिया. पिछले कारोबारी सत्र में 56 हजार के आंकड़े को पार कर चुका सोना आज वापस 56 हजार से नीचे आ गया. मंगलवार को वायदा बाजार में चांदी की कीमतों में भी गिरावट दिखी है और आज चांदी का रेट 400 रुपये से ज्यादा गिर गया है. चांदी भी 69 हजार से नीचे कारोबार कर रही है.
मल्टीकमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर मंगलवार सुबह 10 बजे 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने का रेट 2 रुपये की मामूली गिरावट के साथ 55,862 पर बिक रहा था. इससे पहले सोने में कारोबार की शुरुआत 55,920 रुपये के स्तर पर खुलकर हुई . वहीं पिछले कारोबारी सत्र में सोने के भाव में बड़ा उछाल देखने को मिला और यह रिकॉर्ड 56,200 से ऊपर चल रहा था. हालांकि, बाद में बिकवाली हुई और सोने का रेट नीचे गिर गया था.
ये भी पढ़ें- Stock Market Live: कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच बीच बाजार की कमजोर शुरुआत निफ्टी 18100 के नीचे खुला
चांदी के रेट में आई गिरावट
एमसीएक्स पर आज सुबह 10 बजे चांदी का रेट 430 रुपये यानी 0.62 फीसदी टूटकर 68,470 पर चला गया था. इससे पहले चांदी में ट्रेडिंग की शुरुआत 68,671 पर हुई थी. एक दिन पहले चांदी का रेट भी 70 हजार की ओर जाता नजर आ रहा था, लेकिन बाद में बिकवाली बढ़ने से इसकी कीमतों में भी गिरावट देखने को मिला और भाव एक बार फिर 69 हजार से नीचे पहुंच गया.
ये भी पढ़ें- Petrol-Diesel Price: ब्रेंट क्रूड के भाव 80 डॉलर के नीचे, जानिए आपके शहर में पेट्रोल-डीजल का क्या है रेट
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना मजबूत, चांदी निचे
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने-चांदी की कीमतों में बदलाव देखने को मिल रहा है. अमेरिकी बाजार में सोने का हाजिर मूल्य 0.11 फीसदी की बढ़त के साथ 1,871.57 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा है, जबकि चांदी 1.99 फीसदी की गिरावट के साथ 23.52 डॉलर प्रति औंस पर मिल रही है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने-चांदी की कीमतों में लगातार तेजी बनी हुई है.
Diwali Rashifal: 8 नवंबर 2026 को दिवाली के खास अवसर पर ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार…
Diwali 2026 Alakshmi Story: कार्तिक अमावस्या पर महालक्ष्मी के स्वागत के साथ उनकी बड़ी बहन…
Ratlam 19 Year Old Youth Murder Case: मध्य प्रदेश के रतलाम में 19 वर्षीय रितेश…
भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय की मेजबानी में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम…
बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…
Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…