खेल

ODI में हार्दिक पांड्या को मिली जगह: देनी होगी ‘अग्नि परीक्षा’, 2027 वर्ल्ड कप के लिए सेलेक्टर्स की नजर

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर Hardik Pandya लंबे समय से वनडे क्रिकेट से दूर चल रहे हैं, लेकिन अब फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है. अगले साल होने वाले विश्व कप को ध्यान में रखते हुए BCCI ने हार्दिक को इंडिया-ए टीम में शामिल कर लिया है. वह ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ खेली जाने वाली आगामी वनडे सीरीज में मैदान पर वापसी करते नजर आएंगे. बीसीसीआई ने बुधवार को इस घरेलू सीरीज के लिए मल्टी-डे और वनडे टीमों की आधिकारिक घोषणा कर दी है, जिसके सभी मुकाबले पुडुचेरी में खेले जाएंगे.

पूरा शेड्यूल और मैचों की सीरीज

भारत और ऑस्ट्रेलिया-ए के बीच होने वाली इस रोमांचक सीरीज की शुरुआत सितंबर के आखिरी हफ्ते में होगी. दौरे की शुरुआत दो मल्टी-डे (चार दिवसीय) मैचों से होगी. पहला मल्टी-डे मैच 22 से 25 सितंबर तक खेला जाएगा, जबकि दूसरा मुकाबला 29 सितंबर से 2 अक्टूबर के बीच होगा. इसके बाद दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी, जिसके मुकाबले 6, 9 और 11 अक्टूबर को आयोजित होंगे.

क्या हार्दिक का खेलना पक्का है?

क्रिकेट प्रेमियों के लिए सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या हार्दिक पांड्या पूरी तरह फिट हैं? आपको बता दें कि चयनकर्ताओं ने उन्हें सिर्फ वनडे मैचों के लिए ही स्क्वॉड में जगह दी है. इस हिसाब से वह 6 अक्टूबर को होने वाले पहले वनडे से वापसी कर सकते हैं. हालांकि, बीसीसीआई ने यह भी स्पष्ट किया है कि उनका अंतिम रूप से खेलना उनकी फिटनेस टेस्ट पर ही निर्भर करेगा. फिटनेस ठीक रही तो वह भारत के लिए एक बार फिर जलवा बिखेरते नजर आएंगे.

ये भी पढ़ें- Amardeep Kumar: देश को 4 अंतरराष्ट्रीय गोल्ड दिलाए, लेकिन आज सब्जी बेचकर और कैब चलाकर कर रहे परिवार का गुजारा

कप्तानी और दोनों टीमों के स्क्वॉड

बीसीसीआई ने इन मुकाबलों के लिए युवा और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को जिम्मेदारी सौंपी है. मल्टी-डे सीरीज के लिए देवदत्त पडिक्कल को कप्तान और साई सुदर्शन को उपकप्तान बनाया गया है. वहीं, वनडे टीम की कमान ऋतुराज गायकवाड़ के हाथों में दी गई है, जबकि देवदत्त पडिक्कल को वनडे टीम का भी उपकप्तान बनाया गया है.

मल्टी-डे टीम: अमन मोखड़े, आयुष पांडे, देवदत्त पडिक्कल (कप्तान), साई सुदर्शन (उपकप्तान), यश राठौड़, शेख रशीद, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), शम्स मुलानी, तनुष कोटियन, तुषार देशपांडे, अंशुल कंबोज, प्रफुल्ल हिंगे, एन जगदीसन (विकेटकीपर), नचिकेत भुटे और वैशाख विजय कुमार (फिटनेस पर निर्भर).

वनडे टीम: प्रियांश आर्य, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल (उपकप्तान), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रजत पाटीदार, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, विप्रज निगम, अर्शिन कुलकर्णी, अरशद खान, नमन धीर, हार्दिक पंड्या (फिटनेस के अधीन), प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), गुरजापनीत सिंह और यश ठाकुर.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

महीने के पहले ही दिन महंगाई का झटका! ATF और कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर हुआ महंगा, जानें नए रेट्स

ATF Price Hike: 1 अक्टूबर 2026 से तेल कंपनियों ने जेट फ्यूल (ATF) और कमर्शियल…

9 minutes ago

रोहित शर्मा के शतक का जश्न क्यों इतना खास? जडेजा ने पूछा राज, हिटमैन ने दिया मजेदार जवाब

Rohit Sharma Century Celebration: वेस्टइंडीज के खिलाफ 101 रन बनाने के बाद रोहित शर्मा के…

12 minutes ago

सोने-चांदी के दामों में फिर लौटी चमक! अक्टूबर के पहले दिन जोरदार तेजी, जानिए आज के भाव

लगातार दो दिनों की गिरावट के बाद आज यानी 1 अक्टूबर को सोने और चांदी…

15 minutes ago

‘हीरो हैं स्मित माछर…’, 174 जानें बचाने वाले भारतीय कैप्टन बने ‘ग्लोबल हीरो’, क्या बोले पीएम मोदी?

फ्लाईदुबई की उड़ान में संकट के दौरान कैप्टन स्मित माछर ने गंभीर रूप से घायल…

58 minutes ago

‘थप्पड़ खाएगा मुझसे…’ शहजाद पूनावाला पर भड़कीं प्रियंका चाहर चौधरी, रोते हुए बयां किया दर्द

टीवी के चर्चित रियलिटी शो में प्रियंका चाहर चौधरी और शहजाद पूनावाला के बीच का…

1 hour ago