नितिन गडकरी का मुंबई गोवा हाईवे पर बयान
Nitin Gadkari News: मुंबई-गोवा हाईवे का काम लंबे समय से चल रहा है और इसकी धीमी रफ्तार अब केंद्र सरकार के लिए भी चिंता का कारण (Mumbai Goa Highway delay) बन गई है. केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने इस प्रोजेक्ट में हो रही देरी पर खुलकर नाराजगी जताई. उन्होंने यहां तक कहा कि हाईवे के काम में इतनी देरी हुई है कि उन्हें खुद शर्मिंदगी महसूस होती है.
बुधवार को पणजी के पास पोरवोरिम में छह लेन वाले एलिवेटेड रोड कॉरिडोर के उद्घाटन के दौरान गडकरी ने मुंबई-गोवा हाईवे का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि वह पहले ही तय कर चुके थे कि हाईवे का चौड़ीकरण पूरा होने के बाद होने वाले उद्घाटन समारोह में शामिल नहीं होंगे.
गडकरी ने कहा कि इतने लंबे समय से चल रहे इस काम में देरी उन्हें बिल्कुल स्वीकार नहीं है. उन्होंने आगे कहा, “मैंने पहले ही ऐलान किया था कि मैं चौड़े किए गए मुंबई-गोवा हाईवे के उद्घाटन में नहीं आऊंगा, क्योंकि मुझे शर्म आती है कि इसमें इतनी ज्यादा देरी हुई है.”
गडकरी ने बताया कि मंगलवार को इस मामले को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक भी हुई. अब वह अक्टूबर में मुंबई से गोवा तक सड़क मार्ग से यात्रा करेंगे. वह मुंबई एयरपोर्ट पहुंचने के बाद सड़क से गोवा जाएंगे और रास्ते में हाईवे की वास्तविक स्थिति का जायजा लेंगे.
इस दौरान उनका फोकस सिर्फ सड़क बनने पर नहीं, बल्कि यात्रियों को मिल रही सुविधा पर भी रहेगा. वह देखेंगे कि सफर कितना सुगम हुआ है और अभी किन जगहों पर परेशानी बनी हुई है.
नितिन गडकरी ने यह भी संकेत दिया कि काम में लापरवाही या देरी के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई जारी रहेगी. उन्होंने कहा कि खराब काम और प्रोजेक्ट में देरी करने वाले ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट किया जाएगा, जबकि जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ निलंबन जैसी कार्रवाई भी हो सकती है.
ये भी पढ़ें: पंजाब से हटा… दिल्ली के वोटर लिस्ट में कैसे जुड़ा राघव चड्ढा का नाम?
करीब 440 किलोमीटर लंबे मुंबई-गोवा हाईवे के चौड़ीकरण में कई बार समयसीमा बदली जा चुकी है. कुछ हिस्सों में पहली बारिश के बाद गड्ढे और सड़क खराब होने की शिकायतें भी सामने आईं. इसके अलावा कई जगह डायवर्जन, जलभराव और ट्रैफिक जाम जैसी समस्याएं अभी भी यात्रियों की परेशानी बढ़ा रही है.
-भारत एक्सप्रेस
फ्लाईदुबई की उड़ान में संकट के दौरान कैप्टन स्मित माछर ने गंभीर रूप से घायल…
टीवी के चर्चित रियलिटी शो में प्रियंका चाहर चौधरी और शहजाद पूनावाला के बीच का…
Pakistan Airstrike: पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के कुनार और हेलमंद प्रांतों में तड़के एयरस्ट्राइक की. इस…
Captain Smit Machchhar: फ्लाईदुबई की फ्लाइट में घायल हुए भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार कौन…
Flydubai की फ्लाइट में कॉकपिट के अंदर जांबाजी दिखने वाले भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार की…
1 अक्टूबर 2026 को पंचमी तिथि दोपहर 12:35 बजे तक रहेगी, इसके बाद षष्ठी तिथि…