खेल

वूमेंस एशिया कप में पाक को 8 विकेट से रौंदा, बेटियों ने तो जीत लिया क्या पुरुष भी जीतेंगे IND vs PAK मुकाबला?

India A Women vs Pakistan A Women: एक तरफ जहां पुरुषों के t20 वर्ल्ड कप का खुमार चढ़ा हुआ है, जिसमें आज टी20 विश्व कप 2026 का सबसे ज्यादा रोमांचक मुकाबला कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में होने वाला है. इस मुकाबले ठीक पहले भारत के बेटियों ने खुशखबरी दे दी है. दरअसल वूमेन्स राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 में इंडिया ए ने पाकिस्तान-ए को 8 विकेट से रौंदते हुए करारी शिकाश्त दे दी है. पाकिस्तान की पूरी टीम 20 ओवर भी नहीं टिक सकी. भारतीय गेंदबाजों ने पाकिस्तान को 18.5 ओवर में महज 93 रनों पर ऑलआउट कर दिया. इस तरह भारत को जीत के लिए 94 रनों का मामूली लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया. अब चारों तरफ यही चर्चा है कि बेटियों ने अपना काम कर दिया क्या बेटे भी दिलाएंगे आज धमाकेदार जीत?

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करना पड़ा महंगा

इससे पहले पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टूर्नामेंट के अपने पहले मुकाबले में संयुक्त अरब अमीरात से हैरान कर देने वाली हार झेलने के बाद भारतीय टीम की बैंकॉक में पाकिस्तान ए से भिड़ंत हो रही है. टूर्नामेंट में खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रही इंडिया ए की शुरुआत उम्मीदों के मुताबिक नहीं रही. UAE के खिलाफ मैच में भारतीय गेंदबाजों को कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ा. UAE की कप्तान ने भारत की रणनीति को पूरी तरह विफल कर दिया. भारतीय गेंदबाजी आक्रमण लय में नजर नहीं आया, जिसका फायदा विपक्षी टीम ने उठाया और मैच अपने नाम कर लिया.

दूसरी तरफ, पाकिस्तान ए ने अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ की है. टीम ने पहले मुकाबले में नेपाल को हराकर आत्मविश्वास हासिल किया है. ऐसे में पाकिस्तान ए लय में दिख रही है, जबकि भारत ए पर वापसी का दबाव होगा. बैंकॉक में होने वाला यह भारत-पाक मुकाबला केवल पॉइंट्स टेबल के लिहाज से ही अहम नहीं है, बल्कि दोनों टीमों के आत्मविश्वास के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण है.

वृंदा दिनेश ने जड़ा तूफानी अर्धशतक

भारत की सलामी बल्लेबाज वृंदा दिनेश ने 9वें ओवर में अपना अर्धशतक पूरा करते हुए महज 25 गेंदों पर अर्धशतक ठोक दिया. इस दौरान उनके बल्ले से अब तक 11 चौके हर दिशा को कवर करते हुए ठोके.

यह भी पढ़ें: ‘अल्लाह करे बारिश हो जाए’, IND vs PAK मैच से पहले बोला पूर्व पाक क्रिकेटर, क्या पाकिस्तान में डर का माहौल है?

मैच के दौरान नहीं मिलाया हाथ

महिला एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में भारत ए और पाकिस्तान ए के बीच रविवार को थाईलैंड में होने वाले मैच में दोनों टीमों ने एक बार फिर हाथ मिलाने से परहेज किया. यह कदम पाकिस्तान के खिलाफ मैचों में भारतीय टीमों के हालिया रवैये को दर्शाता है. 15 फरवरी को टॉस से पहले पुरुषों के अंडर-19 एशिया कप फाइनल में भी ऐसा ही देखने को मिला था. इसी साल की शुरुआत में हुए पुरुषों के एशिया कप के दौरान, भारतीय खिलाड़ियों ने दोनों टीमों के बीच हुए तीनों मुकाबलों में मैच से पहले और बाद में हाथ मिलाने से परहेज किया था. महिला विश्व कप 2025 में भारतीय महिला टीम ने भी इसी तरह का रुख अपनाया था. यह रुख पहलगाम आतंकी हमले और उसके बाद चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर के बाद दोनों देशों के बीच बढ़े राजनीतिक तनाव के मद्देनजर अपनाया गया है.

कुछ ही देर में शुरू होगा भारत vs पाकिस्तान मुकाबला

आज कोलंबो के आर. प्रेमादासा स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान की टीमें भिड़ेंगी. भारतीय टीम सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में शानदार फॉर्म में है. वहीं पाकिस्तान की टीम सलमान आगा की कप्तानी में मैदान में उतरेगी. बता दें कि कोलंबो की पिच स्पिनर्स के लिए मददगार है. ऐसे में कुलदीप यादव को मौका मिल सकता है. ज्ञात रहे अभिषेक शर्मा भी फिट हो चुके हैं, संजू सैमसन को बाहर बैठना पड़ सकता है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

CEC पर घमासान: सुप्रीम कोर्ट मार्च से पहले रोका गया INDIA ब्लॉक, राहुल गांधी की टीम ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया

INDIA Bloc Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ INDIA ब्लॉक का प्रदर्शन तेज…

13 minutes ago

बाप जिला का पार्षद, बेटा अपराधी! दारू पीते-पीते बनाया गैंग फिर रची लूट की साजिश

रेवाड़ी में शौक पूरे करने के लिए जिला पार्षद के बेटे ने साथियों संग मिलकर…

22 minutes ago

धारावी के दिन बहुरेंगे! माटुंगा में नए पुनर्वास भवनों का भूमिपूजन, अडानी समूह ने शुरू किया बड़ा प्रोजेक्ट

मुंबई के धारावी पुनर्विकास प्रोजेक्ट ने एक नया कदम आगे बढ़ाया है. माटुंगा में 22…

34 minutes ago

Nobel Prize in Economics 2026: दो अमेरिकी अर्थशास्त्रियों को मिला सम्मान, जानिए उनके रिसर्च ने कैसे बदली आर्थिक सोच

Nobel Prize Economics 2026: रॉबर्ट ई हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार…

42 minutes ago

दिल्ली मेट्रो स्टेशन बंद करने का फैसला कौन करता है? जानिए पुलिस, DMRC और कानून की पूरी प्रक्रिया

Delhi Metro Station Closure: दिल्ली में प्रदर्शन और विरोध मार्च के दौरान मेट्रो स्टेशन अचानक…

57 minutes ago

क्या CJP चीफ अभिजीत दीपके ने साइन किया प्रदर्शन न करने का बॉन्ड? सोशल मीडिया पर पोस्ट VIRAL

इंटरनेट पर एक दस्तावेज (बॉन्ड) की तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है. इससे दावा…

1 hour ago