भारत ने मंगलवार को दुबई के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को चार विकेट से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली. टीम इंडिया की इस शानदार जीत के बाद सोशल मीडिया पर जश्न का माहौल है और विभिन्न राजनीतिक नेताओं ने टीम को बधाई दी.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस जीत पर खुशी जताते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, “कौशल और दृढ़ संकल्प का क्या शानदार प्रदर्शन! टीम इंडिया ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में प्रवेश किया. आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी सेमीफाइनल में रोमांचक जीत के लिए हमारे लड़कों को बधाई. आपने देश को गौरवान्वित किया. फाइनल के लिए शुभकामनाएं.”
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी इस ऐतिहासिक जीत पर खुशी जाहिर की और लिखा, “भारत चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में पहुंचा! ऑस्ट्रेलिया पर एक सनसनीखेज जीत, जोश, दृढ़ता और विशुद्ध प्रभुत्व से प्रेरित. सपना अब बस एक कदम दूर है – इतिहास में अपना नाम दर्ज कराने की एक आखिरी लड़ाई. राष्ट्र एकजुट होकर गौरव की जय-जयकार कर रहा है.”
भा.ज.पा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने टीम इंडिया को फाइनल में पहुंचने के लिए हार्दिक बधाई दी और कहा, “फाइनल में! सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार जीत के लिए भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम को हार्दिक बधाई. ब्लू में पुरुषों ने एक बार फिर असाधारण टीमवर्क, दृढ़ संकल्प और क्लास का प्रदर्शन किया है. उन्हें इस जीत की लय को जारी रखने और ट्रॉफी घर लाने के लिए शुभकामनाएं.”
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बधाई देते हुए लिखा, “अजेय भारत, विजयी भारत, गर्वित भारत! चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को पराजित कर फाइनल में प्रवेश करने पर भारतीय क्रिकेट टीम के सभी खिलाड़ियों और समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई! टीम इंडिया ने न केवल जीत दर्ज की, बल्कि अपने कौशल, धैर्य और अदम्य जज़्बे से करोड़ों भारतीयों का दिल भी जीत लिया. यह प्रदर्शन भारतीय क्रिकेट के गौरवशाली सफर की एक और ऐतिहासिक कड़ी है! जय हिंद!”
कांग्रेस पार्टी ने भी इस जीत पर खुशी जताते हुए लिखा, “भारतीय क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया को हराकर चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंच गई है. सभी खिलाड़ियों के दमदार प्रदर्शन से टीम इंडिया ने ये ‘विराट’ जीत हासिल की है. इस शानदार प्रदर्शन के लिए सभी खिलाड़ियों को बधाई और फाइनल के लिए टीम को शुभकामनाएं. जय हिंद.”
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टीम इंडिया की जीत पर बधाई देते हुए लिखा, “ऐतिहासिक विजय..! चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को करारी शिकस्त देकर फाइनल में स्थान सुनिश्चित करने पर भारतीय क्रिकेट टीम के होनहार खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. विश्व पटल पर भारत की विजय पताका फहराने वाले आप सभी खिलाड़ियों पर समस्त देशवासियों को गर्व है. जय हिंद!”
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का संदेश
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भी टीम को बधाई दी और लिखा, “शाबाश टीम इंडिया! ऑस्ट्रेलिया को परास्त करके आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में प्रवेश करने पर टीम इंडिया को हार्दिक बधाई. आप ऐसे ही चैंपियंस की तरह खेलते रहें और फाइनल जीतकर देशवासियों को गौरवान्वित करें. फाइनल मैच के लिए आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं.”
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की शुभकामनाएं
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टीम को बधाई देते हुए लिखा, “चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को पराजित कर 140 करोड़ भारतवासियों को हर्षित और गर्वित करने वाली भारतीय क्रिकेट टीम को हार्दिक बधाई! फाइनल मैच हेतु आप सभी को अग्रिम शुभकामनाएं! जय हिंद!”
भारत की चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया पर जीत ने न केवल क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीता, बल्कि पूरे देश को गर्वित किया. अब टीम इंडिया की नजरें फाइनल पर हैं, जहां वे अपनी जीत की लय को बनाए रखने और ट्रॉफी अपने घर लाने के लिए तैयार हैं.
इसे भी पढ़ें- India in Champions Trophy Final: पाकिस्तान को नहीं अच्छी लगी भारत की आस्ट्रेलिया पर जीत… अब चारो ओर हो रही है बेइज्जती
-भारत एक्सप्रेस
Voter List Investigation: सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के पूर्व जजों के स्वतंत्र आयोग का…
Delhi NCR Women Safety: नोएडा में महिला सुरक्षा की पोल खोलने के लिए एक युवक…
Mandir Cleaning Tips: नवरात्रि से पहले मंदिर की तेल-चिकनाई और धुएं का कालापन हटाएं रसोई…
Asian Games 2026 Final: भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराकर पुरुष क्रिकेट में…
Sitamarhi Electric Shock Accident: बिहार के सीतामढ़ी में जंगली सूअरों से फसल बचाने के लिए…
West Bengal News: पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में झारखाली कोस्टल पुलिस ने…