खेल

IND vs AUS: टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर Champions Trophy के फाइनल में बनाई जगह

IND vs AUS: दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए ICC Champions Trophy के पहले सेमीफाइनल में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली. विराट कोहली के 84 रनों की शानदार पारी, केएल राहुल के नाबाद 42 और हार्दिक पांड्या के तेजतर्रार 28 रनों की मदद से भारत ने 265 रनों का लक्ष्य 48.1 ओवर में ही हासिल कर लिया.

इस जीत के साथ भारत लगातार तीसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंच गया. अब 9 मार्च को दुबई में खेले जाने वाले फाइनल में भारत का सामना दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा. भारत ने इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया से वनडे वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में मिली हार का बदला भी ले लिया.

भारत की मजबूत बल्लेबाजी

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी रही. कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने पहले विकेट के लिए 30 रन जोड़े. रोहित आक्रामक खेल रहे थे, लेकिन पांचवें ओवर में बेन ड्वारशुईस की गेंद पर गिल (8) क्लीन बोल्ड हो गए.

इसके बाद आठवें ओवर में रोहित (28) को कूपर कॉनॉली ने एलबीडब्ल्यू कर दिया. रोहित ने अपनी पारी में तीन चौके और एक छक्का लगाया.

इसके बाद विराट कोहली और श्रेयस अय्यर ने 91 रनों की साझेदारी कर भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया. 27वें ओवर में एडम जंपा ने अय्यर (45) को आउट कर यह साझेदारी तोड़ी.

कोहली ने इस दौरान अपने वनडे करियर का 74वां अर्धशतक पूरा किया और चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए. उन्होंने शिखर धवन (701 रन, 2013-2017) का रिकॉर्ड तोड़ा.

कोहली ने इसके बाद अक्षर पटेल और फिर केएल राहुल के साथ महत्वपूर्ण साझेदारी की. 43वें ओवर में जंपा ने उन्हें आउट कर ऑस्ट्रेलिया को वापसी का मौका देने की कोशिश की. लेकिन हार्दिक पांड्या और केएल राहुल ने कोई गलती नहीं की.

पांड्या ने जंपा के खिलाफ दो शानदार छक्के लगाए और नाथन एलिस की गेंद पर चौका मारा. हालांकि, 48वें ओवर में एलिस ने पांड्या (28) को आउट कर दिया. इसके बावजूद राहुल ने 11 गेंद बाकी रहते छक्का लगाकर भारत को जीत दिलाई.

ऑस्ट्रेलिया की पारी

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और पूरी टीम 49.3 ओवर में 264 रन पर सिमट गई.

पारी की शुरुआत में ही मोहम्मद शमी और हार्दिक पांड्या की स्विंग गेंदबाजी ने ऑस्ट्रेलिया को परेशानी में डाल दिया. हालांकि, शमी ने दूसरी ही गेंद पर ट्रैविस हेड का कैच छोड़ दिया.

इसके बावजूद शमी ने अपने अगले ओवर में कूपर कॉनॉली (0) को आउट कर पहली सफलता दिलाई. उनका कैच केएल राहुल ने पकड़ा.

हेड ने पांड्या के ओवर में एक चौका और एक छक्का लगाया और फिर शमी के ओवर में लगातार तीन चौके जड़े. ऑस्ट्रेलिया ने तेजी से रन बटोरना शुरू कर दिया, जिसके बाद रोहित शर्मा ने 9वें ओवर में वरुण चक्रवर्ती को गेंद सौंपी.

इस फैसले ने तुरंत असर दिखाया और चक्रवर्ती ने ट्रैविस हेड (39) को आउट कर दिया. लॉन्ग ऑफ पर खड़े शुभमन गिल ने शानदार कैच पकड़ा.

इसके बाद मार्नस लाबुशेन और स्टीव स्मिथ ने पारी संभाली और 56 रन की साझेदारी की. लेकिन 23वें ओवर में रविंद्र जडेजा ने लाबुशेन (29) को एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया.

स्मिथ ने 68 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और फिर जडेजा की गेंद पर लॉन्ग ऑफ के ऊपर से छक्का लगाया. हालांकि, जडेजा ने ही जोश इंग्लिस (11) को आउट कर ऑस्ट्रेलिया को 144/4 के स्कोर पर ला दिया.

इसके बाद शमी की शानदार गेंदबाजी ने स्मिथ (73) की पारी खत्म कर दी. वह हेड, लाबुशेन और एलेक्स केरी के साथ तीन अर्धशतकीय साझेदारियां कर चुके थे.

ग्लेन मैक्सवेल (7) भी बड़ी पारी नहीं खेल सके और अक्षर पटेल की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए.

एलेक्स केरी ने अंत तक टिके रहकर 48 गेंदों में 61 रन बनाए. उन्होंने 8 चौके और 1 छक्का लगाया. लेकिन शार्प फील्डिंग का शिकार हो गए. श्रेयस अय्यर के डायरेक्ट थ्रो ने उनकी पारी खत्म कर दी.

ऑस्ट्रेलिया की पारी 49.3 ओवर में 264 रन पर सिमट गई. शमी ने 3 विकेट झटके, वहीं जडेजा और चक्रवर्ती ने 2-2 विकेट लिए.

 

अब भारतीय टीम 9 मार्च को दुबई में फाइनल खेलेगी. दूसरा सेमीफाइनल 5 मार्च को लाहौर में न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच होगा. इसी मैच से तय होगा कि भारत के सामने कौन सी टीम फाइनल में खेलेगी.


ये भी पढ़ें- India in Champions Trophy Final: पाकिस्तान को नहीं अच्छी लगी भारत की आस्ट्रेलिया पर जीत… अब चारो ओर हो रही है बेइज्जती


-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

सरकारी योजना के तहत बना कुआं अचानक कैसे धसा? मलबे में दबे बुजुर्ग को निकालने में जुटी पुलिस

Korba News: कोरबा के गुरमा गांव में पड़ोसी के कुएं से पानी निकालने पहुंचा बुजुर्ग…

40 minutes ago

छात्रों को बड़ी राहत! 10वीं के पासिंग मार्क्स पर आया बोर्ड का बड़ा फैसला, खत्म हुआ सारा कन्फ्यूजन

सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों के बीच सीबीएसई (CBSE) ने साफ कर दिया है…

41 minutes ago

वोटर्स के अधिकारों पर न पड़े असर! जानिए क्यों गठित करना पड़ा सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जजों का यह आयोग?

Voter List Investigation: सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के पूर्व जजों के स्वतंत्र आयोग का…

1 hour ago

मंदिर के कोनों में जमी तेल की जिद्दी चिपचिपाहट? किचन की इस 1 चीज से 5 मिनट में चमकेगा पूजा घर

Mandir Cleaning Tips: नवरात्रि से पहले मंदिर की तेल-चिकनाई और धुएं का कालापन हटाएं रसोई…

2 hours ago

19 रन की जीत, 19वां गोल्ड! एशियन गेम्स फाइनल में PAK को भारत ने चटाई धूल

Asian Games 2026 Final: भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराकर पुरुष क्रिकेट में…

2 hours ago