खेल

India-England Test Series: शानदार शुरुआत के बाद लड़खड़ाई भारतीय टीम, लंच से ठीक पहले गंवाए दो बड़े विकेट

India-England Test Series: भारतीय क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ 5 टेस्ट मैचों की सीरीज का आगाज शानदार अंदाज में किया, जब केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल की ओपनिंग जोड़ी ने 91 रन जोड़े. हालांकि हेडिंग्ले में खेले जा रहे पहले टेस्ट के पहले दिन लंच तक टीम इंडिया के दो विकेट गिर गए. लंच तक भारतीय टीम ने 2 विकेट पर 92 रन बना लिए हैं.

इससे पहले टॉस इंग्लैंड ने जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया था. भारत के लिए पारी की शुरुआत यशस्वी जायसवाल के साथ केएल राहुल ने की. दोनों ने टीम को मजबूत शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 91 रन की साझेदारी की. लंच से ठीक पहले भारतीय टीम को एक के बाद एक दो झटके लगे. पहला झटका 91 और दूसरा झटका 92 के स्कोर पर लगा.

केएल राहुल 78 गेंद में 8 चौके की मदद से 42 रन की पारी खेलकर आउट हुए. राहुल ब्रायडन कार्स की गेंद पर जो रुट को कैच दे बैठे. वहीं डेब्यूटेंट साई सुदर्शन दूसरे विकेट के रूप में आउट हुए.

गिल-जयसवाल की जोड़ी ने संभाला मोर्चा

सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल क्रीज पर जमे हुए हैं. वह 120 गेंदों पर 12 चौके और 1 छक्के की मदद से 78 रन बनाकर खेल रहे हैं. लगातार दो विकेट खोने के बाद भारतीय टीम अगले सेशन में सेट हो चुके यशस्वी से एक बड़ी पारी की उम्मीद कर रही है.

इसके अलावा कप्तान शुभमन गिल दूसरे छोर पर 58 गेंदों पर 8 चौको की लमदद से 52 रन बनाकर डटे हुए हैं.

वनडे और टी20 में डेब्यू कर चुके साई सुदर्शन ने इस मैच से अपने टेस्ट करियर का आगाज किया है. वनडे का शानदार आगाज करने वाले और हाल ही में संपन्न आईपीएल 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले साई सुदर्शन के टेस्ट करियर की शुरुआत अच्छी नहीं रही.

वह तीन नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे थे. अपनी पहली पारी में सुदर्शन खाता खोलने में असफल रहे. वह चार गेंदों में बिना खाता खोले आउट हो गए. उन्हें इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने विकेटकीपर जेमी स्मिथ के हाथों कैच करवाया. वहीं, लंबे समय बाद करुण नायर को प्लेइंग इलेवन में जगह मिली है. वह छठे नंबर पर बल्लेबाजी करते नजर आएंगे.


ये भी पढ़ें: इंग्लैंड-भारत टेस्ट सीरीज में एंडरसन और तेंदुलकर को सम्मानित करने के लिए नई ट्रॉफी, विजेता को मिलेगा पटौदी मेडल


-भारत एक्सप्रेस

Md Shadan Ayaz

Recent Posts

रियाद जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट को क्यों लेना पड़ा दिल्ली यू-टर्न? इंडिगो ने भी रद्द की उड़ानें

सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों के हमलों के बाद एयर इंडिया और इंडिगो ने 10…

6 minutes ago

पटना में तेजस्वी का मार्च, लखनऊ में कांग्रेस का हल्लाबोल; ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सड़कों पर उतरा विपक्ष

INDIA Alliance Protest: चुनाव आयोग की SIR प्रक्रिया के खिलाफ देशभर में विरोध तेज हो…

25 minutes ago

नीतिगत फैसलों से कैसे बदला भारत? मदन सबनविस की किताब में खोले कई राज

बैंक ऑफ बड़ौदा के मुख्य अर्थशास्त्री मदन सबनविस की नई किताब 'पॉलिसीज दैट शेप्ड मॉडर्न…

37 minutes ago

कौन हैं एन कार्सन? जिन्हें शास्त्रीय परंपराओं को नया रूप देने के लिए मिला साहित्य का नोबेल पुरस्कार

कनाडा की प्रसिद्ध लेखिका और कवियत्री एन कार्सन को साहित्य का नोबेल पुरस्कार 2026 देने…

1 hour ago

महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस की नई पहल, 5 महिला पुलिसकर्मी स्कूटी से करेंगी गश्त

Rewari Pink Riders: रेवाड़ी पुलिस ने महिलाओं, युवतियों और छात्राओं की सुरक्षा के लिए पांच…

1 hour ago

‘सलाखों में पाप का प्रायश्चित…’, जिस दोस्त को मारा उसी का किया तर्पण; क्या है उज्जैन जेल की कहानी

उज्जैन की भैरवगढ़ सेंट्रल जेल में श्राद्ध पक्ष के दौरान एक बेहद भावुक और अनोखा…

1 hour ago