खेल

IND vs SA: सेंचुरियन टेस्ट के पहले दिन का खेल खत्म, भारत का स्कोर 208-8, रबाडा का पंजा, केएल राहुल का कमाल

IND vs SA: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज हो चुका है. मंगलवार को सेंचुरियन के मैदान में बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच के शुरुआत में साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों ने अपना कहर बरपाया और शुरुआत में ही टॉप ऑर्डर को ध्वस्त कर दिया. पहले दिन का खेल समाप्त होने तक भारत ने 8 विकेट के नुकसान पर 208 रन बना लिए हैं. केएल राहुल 70 रन बनाकर नाबाद हैं. बारिश के कारण पहले दिन का खेल पूरा नहीं हो सका. 59 ओवर का ही खेल हुआ.

कगिसो रबाडा ने झटके 5 विकेट

साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया और गेंदबाजों ने कप्तान के इस निर्णय को सही साबित किया. तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने पांच और नांद्रे बर्गर ने दो विकेट झटके. वहीं मार्को जायसेन को एक सफलता मिली. रबाडा और बर्गर शुरुआत से ही भारतीय टीम पर हावी दिखे. रबाडा ने रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, रविचंद्रन अश्विन और शार्दुल ठाकुर को पवेलियन का रास्ता दिखाया. इसी के साथ  वहीं बर्गर ने ओपनर यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल को आउट किया. जबकि, जानसेन ने जसप्रीत बुमराह को चलता किया.

भारत ने पहले दिन बनाए 208 रन

टॉस हारने के बाद साउथ अफ्रीका ने बल्लेबाजी का न्योता दिया. यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा भारतीय पारी की शुरुआत करने आए लेकिन जल्द ही रोहित शर्मा आउट हो गए. पांच रन बनाने के बाद वह कगिसो रबाडा के शिकार हो गए. साउथ अफ्रीका की गेंदबाजी के सामने भारतीय खिलाड़ी ज्यादा देर टिक नहीं पाए. 12 ओवर के भीतर टॉप तीन बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. जायसवाल ने 17 रन, शुभमन गिल 2 रन बनाकर आउट हो गए. तीन खिलाड़ियों के आउट होने के बाद विराट कोहली (38 रन) और श्रेयस अय्यर (31 रन) ने पारी को संभाला लेकिन 27वें ओवर में श्रेयस अय्यर और 30वें ओवर में विराट कोहली रबाडा के शिकार होकर पवेलियन लौट गए. आर अश्विन (8 रन), शार्दुल ठाकुर ने (24 रन), जसप्रीत बुमराह ने एक रन बनाए. केएल राहुल 70 रन बनाकर नाबाद हैं. वहीं मोहम्मद सिराज भी नाबाद हैं.

ये भी पढ़ें- IND vs SA: प्रसिद्ध कृष्णा ने टेस्ट क्रिकेट में किया डेब्यू, जसप्रीम बुमराह ने दिया कैप

साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत की प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

लगातार क्यों कांप रही भारत की धरती? उत्तराखंड से Delhi-NCR तक हड़कंप के बाद अरुणाचल में आधी रात भूचाल

उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता के भूकंप के बाद Delhi-NCR तक झटके महसूस हुए,…

13 minutes ago

Aaj Ka Panchang: आज आश्विन कृष्ण द्वादशी और मघा नक्षत्र का दुर्लभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

Aaj Ka Panchang: 7 अक्टूबर 2026, बुधवार को आश्विन कृष्ण द्वादशी तिथि रात 11:17 बजे…

55 minutes ago

Aaj Ka Rashifal: बुधवार को राजयोग से बदल जाएगी ग्रहों की चाल, धनु और कुंभ समेत किसे मिलेगा मनचाहा लाभ?

Aaj Ka Rashifal: 7 अक्टूबर 2026, बुधवार को बुधादित्य, लक्ष्मीनारायण और मालव्य जैसे शुभ योग…

1 hour ago

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

9 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

9 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

10 hours ago