दुनिया

S jaishankar Visit Russia: “रूस के लोगों को भारत के बारे पता नहीं…” मॉस्को में भारतीयों से बोले एस जयशंकर

S jaishankar Visit Russia: विदेश मंत्री एस जयशंकर 5 दिवसीय दौरे पर रूस के दौरे पर हैं. मंगलवार को उन्होंने मॉस्कों में भारतीय समुदाय के लोगों के साथ बातचीत की. इसके अलावा उन्होंने रूस के साथ कई महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए. रूसी अधिकारियों के साथ बैठक के बाद भारतीयों को संबोधित करते हुए विदेश ने मंत्री ने कहा कि रूस के साथ हमारे आर्थिक संबंध बढ़े हैं. हम भारत से रूस में होने वाले निर्यात को भी बढ़ते हुए देखना चाहते हैं. यह ज़िम्मेदारी बहुत हद तक आप सब की है. उन्होंने आगे कहा कि अगर कोई आज हमारी अर्थव्यवस्था और दुनिया पर प्रभाव को देखता है, तो यह 10 साल पहले से बहुत अलग है और 10 साल बाद भी अलग होगा.

विदेश मंत्री ने आगे कहा कि हम एक दशक पहले 10वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था से आगे बढ़ते हुए अब 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गए हैं और उम्मीद है कि बाद में हम तीसरी और उससे भी आगे निकल जाएंगे. मुझे इसमें कोई संदेह नहीं है कि रूस के साथ 50 अरब डॉलर का व्यापार कुछ ही वर्षों में 100 अरब डॉलर को पार कर जाएगा.

‘रूस रक्षा, परमाणु ऊर्जा में एक विशेष भागीदार’

इसके अलावा मॉस्को में भारतीय समुदाय के साथ बातचीत के दौरान विदेश मंत्री ने कहा- रूस रक्षा, परमाणु ऊर्जा में एक विशेष भागीदार है. आज, हमने कुडनकुलम की भविष्य की इकाइयों से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं. बता दें कि कुडनकुलम परमाणु ऊर्जा संयंत्र रूस की तकनीकी सहायता से तमिलनाडु में बनाया जा रहा है. जयशंकर ने रक्षा, परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष जैसे कुछ क्षेत्रों में रूस को विशेष भागीदार बताया है. उन्होंने कहा कि रक्षा, अंतरिक्ष और परमाणु (ऊर्जा) के क्षेत्रों में उन देशों के साथ सहयोग किया जाता है, जिनके साथ आपका उच्च स्तर का भरोसा है.

विदेश मंत्री ने भारतीयों को संबोधित करते हुए काह कि रूस में बहुत से लोग भारत में होने वाले विकास और बदलाव से परिचित नहीं है, मैं आप लोगों से अपील करूंगा कि आप उन्हें भारत के बारे में जागरूक करें.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

अगले 7 घंटे तगड़ा कहर ढाएगा मौसम…! 15 राज्यों में मूसलाधार बारिश और आंधी का अलर्ट

Weather Update Today: IMD ने 7 अक्टूबर को दिल्ली-NCR, यूपी, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश और…

4 minutes ago

धधक उठा फ्रांस! पेरिस से ल्यों तक बवाल, सड़कों पर उतरे लाखों छात्र

France Student Protests: फ्रांस में स्कूलों में सुधार सहित कई मांगों को लेकर शुरू हुआ…

9 minutes ago

लगातार क्यों कांप रही भारत की धरती? उत्तराखंड से Delhi-NCR तक हड़कंप के बाद अरुणाचल में आधी रात भूचाल

उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता के भूकंप के बाद Delhi-NCR तक झटके महसूस हुए,…

46 minutes ago

Aaj Ka Panchang: आज आश्विन कृष्ण द्वादशी और मघा नक्षत्र का दुर्लभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

Aaj Ka Panchang: 7 अक्टूबर 2026, बुधवार को आश्विन कृष्ण द्वादशी तिथि रात 11:17 बजे…

1 hour ago

Aaj Ka Rashifal: बुधवार को राजयोग से बदल जाएगी ग्रहों की चाल, धनु और कुंभ समेत किसे मिलेगा मनचाहा लाभ?

Aaj Ka Rashifal: 7 अक्टूबर 2026, बुधवार को बुधादित्य, लक्ष्मीनारायण और मालव्य जैसे शुभ योग…

2 hours ago

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

10 hours ago