खेल

भारत को लगा बड़ा झटका, Jasprit Bumrah टी20 वर्ल्ड कप से बाहर

नई दिल्ली- अगले महीने ऑस्ट्रेलिया में शुरु होने जा रहे टी20 वर्ल्ड  कप से पहले भारतीय टीम के लिए एक बुरी खबर आ रही है. टीम के सबसे मुख्य गेंदबाज Jasprit Bumrah अभी चोट से उबर कर ऑस्ट्रेलिया के लिए वापसी करे ही थे कि एक बार फिर उन्हे चोट ने परेशान करना शुरु कर दिया है.

चोट के चलते एशिया कप जैसे बड़े और अहम टूर्नामेंट से Jasprit Bumrah के बाहर होने के बाद टीम इंडिया को इसका नुकसान भुगतना पड़ा. टीम इंडिया की तेज गेंदबाज की रीढ़ बुमराह के टीम में ना होने से बॉलिंग में धार की कमी महसूस हुई. एशिया कप में सारा बोझ सिर्फ अनुभवी स्विंग तेज गेंदबाज भुवनेश्ववर के कंधों पर आ गया औऱ ऐसा लग रहा है कि उन्हे यह जिम्मेदारी ऑस्ट्रेलियाई सरजमी पर भी टी20 विश्ववकप के दौरान उठाना पड सकता है.

खबरे आ रही है कि यॉर्कर स्पेश्लिस्ट Jasprit Bumrah चोट के चलते टी20 विश्वकप से बाहर हो गए हैं. यह भारतीय टीम के लिए करारा झटका है. बता दें इससे पहले  तिरुवनंतपुरम में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच  टी20 के पहले मुकाबले से पहले, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने बताया था  कि बुमराह ने मंगलवार को अभ्यास सत्र के दौरान पीठ दर्द की शिकायत की थी जिसके  बाद बुधवार के मैच में उन्हे आराम दिया गया था.

एक रिपोर्ट के अनुसार बताया गया है कि Jasprit Bumrahके अगले महीने बेहतर इलाज के लिए लंदन जाने की उम्मीद है. अगर उन्हें सर्जरी की आवश्यकता है, तो वह छह महीने से अधिक समय तक मैदान से दूर रह सकते हैं.” ऐसे में  वो  टी20 विश्वकप में हिस्सा नहीं ले पाएंगें. अगर बुमराह भी टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गए तो वो भारतीय टीम से चोट के चलते बाहर होने वाले दूसरे खिलाड़ी होंगे क्योंकि  आलराउंडर रवींद्र जडेजा दाएं घुटने की सर्जरी के कारण मैदान से दूर है. ऐसे में  भारतीय टीम के लिए  16 अक्टूबर से शुरू होने वाले मेगा इवेंट में इन दोनों बड़े और उपयोगी खिलाड़ियों का होना चिंता का विषय है

-आईएएनएस/ भारत एक्सप्रेस

 

 

Bharat Express Desk

Recent Posts

Agra News: 15 साल बाद घर आया था चिराग, एएनएम की लापरवाही से बुझ गई जिंदगी

Agra News: आगरा में 15 साल बाद जन्मे दो महीने के बच्चे की टीकाकरण के…

2 minutes ago

क्रांतिकारी वासुदेव बलवंत फड़के की जयंती पर अमित शाह सहित कई नेताओं ने किया नमन

स्वाधीनता सेनानी, भारतीय सशस्त्र क्रांति के जनक वासुदेव बलवंत फड़के की जयंती के अवसर पर…

6 minutes ago