खेल

अभिषेक शर्मा की आंधी और ईशान का तूफान: भारत ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से रौंदा

India Vs Afghanistan T20: भारत ने रविवार को अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए टी20 सीरीज के पहले मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से करारी शिकस्त दी. इसी के साथ टीम इंडिया ने तीन मुकाबलों की सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली है. शेष मुकाबले 15 और 17 सितंबर को इसी मैदान पर खेले जाने हैं.

टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी अफगान टीम ने 8 विकेट खोकर 156 रन बनाए. टीम को महज 5 के स्कोर पर रहमानुल्लाह गुरबाज (0) के रूप में पहला झटका लगा. इसके बाद सेदीकुल्लाह अटल (13) ने कप्तान इब्राहिम जादरान (11) के साथ दूसरे विकेट के लिए 32 रन की साझेदारी करते हुए टीम को संभालने की कोशिश की, लेकिन इस जोड़ी के टूटने के बाद विकेटों का पतझड़ लग गया.

मेहमान टीम के गिर गए 43 रनों पर 5 विकेट

अफगानिस्तान ने महज 43 रन तक अपने 5 विकेट गंवा दिए थे, जिसके बाद अजमतुल्लाह ओमरजई ने मोहम्मद नबी के साथ छठे विकेट के लिए 56 गेंदों में 83 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 126 के स्कोर तक पहुंचा दिया.

नबी 27 गेंदों में 4 बाउंड्री के साथ 33 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद टीम ने 131 रन तक 8 विकेट खो दिए थे. इसके बाद अजमुतल्लाह ने मुजीब उर रहमान के साथ 9वें विकेट के लिए 9 गेंदों में 25 रन की अटूट साझेदारी करते हुए टीम को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचा दिया. ओमरजई 44 गेंदों में 4 चौकों और इतने ही छक्कों की मदद से 64 रन बनाकर आउट हुए. भारत की तरफ से अर्शदीप सिंह ने सर्वाधिक 3 विकेट निकाले. जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती को 1-1 सफलता हाथ लगी.

इसके जवाब में भारत ने सिर्फ 13.4 ओवरों में मुकाबला अपने नाम कर लिया. संजू सैमसन ने अभिषेक शर्मा के साथ पहले विकेट के लिए 18 रन की साझेदारी की. संजू 8 गेंदों में 2 चौकों के साथ 10 रन बनाकर आउट हुए.

ईशान किशन ने अभिषेक शर्मा के साथ संभाला मोर्चा

यहां से ईशान किशन ने अभिषेक शर्मा के साथ मोर्चा संभाला. दोनों खिलाड़ियों के बीच दूसरे विकेट के लिए 53 गेंदों में 121 रन की साझेदारी हुई, जिसने टीम को जीत की दहलीज पर पहुंचा दिया. अभिषेक 32 गेंदों में 82 रन बनाकर आउट हुए. उनकी इस पारी में 7 छक्के और इतने ही चौके शामिल रहे.

ये भी पढ़ें- ‘बोर्ड पर लगाएंगे बड़ा स्कोर…’भारत ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, प्लेइंग-11 में बड़ा बदलाव

कप्तान श्रेयस अय्यर (नाबाद 8) ने ईशान किशन के साथ 13 रन की साझेदारी की. किशन 33 गेंदों में 6 बाउंड्री के साथ 42 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद कप्तान ने तिलक वर्मा (नाबाद 3) के साथ मिलकर टीम को आसान जीत दिलाई. अफगान खेमे से मोहम्मद नबी ने सर्वाधिक 2 विकेट चटकाए, जबकि अजमतुल्लाह ओमरजई ने 1 विकेट झटका.

(IANS के इनपुट पर आधारित)

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

India vs Brazil Football: साल्ट लेक स्टेडियम में धुरंधरों ने बिखेरा जलवा, जानिए दुनिया की नंबर-1 फुटबॉल टीम से हम मैच जीते या हारे

कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में खेले गए ऐतिहासिक मुकाबले में पांच बार की विश्व…

5 hours ago

‘बंगाल के बिना फुटबॉल की बात अधूरी’, मनोज तिवारी ने कोलकाता में भारत-ब्राजील मुकाबले को बताया नया दौर

Manoj Tiwari: बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने भारत और ब्राजील के बीच मुकाबले को लेकर…

5 hours ago

पीएम मोदी दिसंबर में असम सेमीकंडक्टर सुविधा का कर सकते हैं उद्घाटन- हिमंत बिस्वा सरमा

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को कहा कि जागीरोड में सेमीकंडक्टर असेंबली…

6 hours ago

‘पिक्चर नहीं चली तो क्या, मैच चला देंगे’, भारत-ब्राजील फ्रेंडली मुकाबले में दिखा बोनी कपूर का फुटबॉल प्रेम

Boney Kapoor: बोनी कपूर ने कहा कि उनका फुटबॉल से पुराना रिश्ता रहा है. उन्होंने…

6 hours ago

Kolkata: भारत-ब्राजील में फुटबॉल का रोमांचक मुकाबला, Bharat Express के CMD उपेन्द्र राय ने की हौसला-अफ़ज़ाई

India vs Brazil Football Match: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में 5 बार की वर्ल्ड…

6 hours ago

बदलेगी मुंबई T-1 की तस्वीर, अडाणी ग्रुप शुरू करेगा पुनर्विकास, जानिए उड़ानों पर क्या पड़ेगा असर?

Mumbai Airport Redevelopment: अडाणी एयरपोर्ट्स जनवरी 2027 से मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई…

7 hours ago