India Vs Australia T20I: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा. खराब बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजी में भी टीम इंडिया ने निराश किया और मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए मैच को 4 विकेट से गंवा दिया. 126 रन के मामूली लक्ष्य को हासिल करने उतरी ऑस्ट्रेलिया को कप्तान मिशेल मार्श और ट्रेविस हेड ने तेज और मजबूत शुरुआत दी.
दोनों ने 4.3 ओवर में पहले विकेट के लिए 51 रन जोड़े. हेड 15 गेंद पर 3 चौके और 1 छक्के की मदद से 28 रन बनाकर आउट हुए. मार्श ने दूसरे विकेट के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज जोश इंग्लिस के साथ 36 रन की साझेदारी की. मार्श 26 गेंद पर 4 छक्कों और 2 चौकों से सजी 46 रन की पारी खेल कर आउट हुए. टिम डेविड 1, इंग्लिस 20, मिचेल ओवन 14 और मैट शॉर्ट 0 पर आउट हुए. स्टोइनिस 6 और बार्टलेट शून्य पर नाबाद रहे. ऑस्ट्रेलिया ने 13.2 ओवर में 6 विकेट पर 126 रन बनाकर मैच 4 विकेट से जीत लिया.
भारत के लिए वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव और जसप्रीत बुमराह ने 2-2 विकेट लिए. इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था. भारतीय टीम की बल्लेबाजी बेहद निराशाजनक रही थी. पूरी टीम 18.4 ओवर में 125 रन पर सिमट गई.
भारतीय टीम के लिए सबसे ज्यादा 68 रन की पारी सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने खेली. अभिषेक ने 37 गेंद की अपनी पारी में 2 छक्के और 8 चौके लगाए. अभिषेक नौंवे विकेट के रूप में आउट हुए. सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए हर्षित राणा ने 33 गेंद पर 35 रन की पारी खेली. राणा ने 3 चौके और 1 छक्का लगाया. इन दोनों के अलावा कोई भी खिलाड़ी दो अंकों में नहीं जा सका.
ऑस्ट्रेलिया के लिए जोश हेजलवुड ने शानदार गेंदबाजी की. हेजलवुड ने 4 ओवर में 13 रन देकर 3 विकेट लिए. जेवियर बार्टलेट ने 2, नाथ एलिस ने 2, जबकि मार्क्स स्टॉयनिस ने 1 विकेट लिए.
शिवम दुबे (Shivam Dube) जिस टी20 मैच में खेलेंगे, भारतीय टीम को जीत मिलनी निश्चित है. अब हम ऐसा नहीं कह पाएंगे. मेलबर्न में मिली हार के साथ ही शिवम दुबे का टी20 मैचों में ‘अजेय’ रिकॉर्ड टूट गया. शिवम दुबे ने 2019 से 2025 के बीच भारत के लिए 37 मैच खेले. इन सभी मैचों में भारतीय टीम को जीत मिली.
इस दौरान भारत ने टी20 विश्व कप 2024 और एशिया कप 2025 का खिताब भी जीता. दुबे भारतीय टीम के लिए टी20 में लकी चार्म की तरह थे. उनका टीम में होना जीत की गारंटी था. 37 मैचों से चला आ रहा जीत का ये क्रम मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए मैच में भारत की हार के साथ ही टूट गया.
शिवम दुबे के साथ ही जसप्रीत बुमराह (Jaspreet Bumrah) का भी 2021 से चला आ रहा लगातार 24 मैचों में जीत का क्रम टूटा है. दुबे के खेले 37 मैचों में भारत 34 मैच जीता है, 3 मैचों के परिणाम नहीं आए. वहीं बुमराह के 24 मैचों में 23 मैच भारतीय टीम जीती है, 1 मैच का परिणाम नहीं आया है.
ये भी पढ़ें: Ranji Trophy 2025-26: महाराष्ट्र के लिए पृथ्वी शॉ का धमाका, जड़ दिया रणजी इतिहास का तीसरा सबसे तेज दोहरा शतक
-भारत एक्सप्रेस
राजस्थान के प्रतापगढ़ में स्थित प्राचीन ऋषि महादेव मंदिर प्राकृतिक सुंदरता और अटूट आस्था का…
दिल्ली हाईकोर्ट ने ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के न्यूट्रिचॉइस मिलेट्स कूकीज पर 'नो एडेड शुगर' और 'नो…
वर्धा में अदाणी इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च (AIHER) का 17वां दीक्षांत समारोह संपन्न.…
Kaizad Bharucha resigns HDFC Bank Deputy MD: HDFC बैंक के डिप्टी MD कैजाद भरूचा ने…
Ravindra Jadeja ODI Team: न्यूजीलैंड दौरे की वनडे टीम से रवींद्र जडेजा के बाहर होने…
दिल्ली के प्रदर्शनों के बाद चर्चा में आए कानूनी शब्दों जैसे डिटेंशन, अरेस्ट, पुलिस कस्टडी…