Bharat Express DD Free Dish

Ranji Trophy 2025-26: महाराष्ट्र के लिए पृथ्वी शॉ का धमाका, जड़ दिया रणजी इतिहास का तीसरा सबसे तेज दोहरा शतक

पृथ्वी शॉ ने रणजी ट्रॉफी 2025-26 सीजन में अपनी नई टीम महाराष्ट्र की ओर से खेलते हुए इतिहास रच दिया है. घरेलू टीम के लिए यह उनका सिर्फ दूसरा मैच है और इसी में उन्होंने रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करा लिया.

पृथ्वी शॉ ने रणजी ट्रॉफी 2025-26 सीजन में अपनी नई टीम महाराष्ट्र की ओर से खेलते हुए इतिहास रच दिया है. घरेलू टीम के लिए यह उनका सिर्फ दूसरा मैच है और इसी में उन्होंने रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करा लिया.

28 चौके और 3 छक्के की तुफानी पारी

सोमवार, 27 अक्टूबर को सेक्टर 16 स्टेडियम, चंडीगढ़ में खेले जा रहे एलिट ग्रुप बी मुकाबले में महाराष्ट्र वर्सेस चंडीगढ़ मैच की दूसरी पारी में शॉ ने केवल 141 गेंदों में दोहरा शतक पूरा किया. इस पारी में उन्होंने अब तक 28 चौके और 3 छक्के लगाकर रणजी ट्रॉफी इतिहास में तीसरा सबसे तेज दोहरा शतक मारा है.

दोहरे शतक का रिकॉर्ड और किनके नाम?

रणजी ट्रॉफी के इतिहास में पहले स्थान पर सबसे तेज दोहरा शतक का रिकॉर्ड हैदराबाद के तनमय अग्रवाल के नाम है, जिन्होंने 26-27 जनवरी 2024 को अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ केवल 119 गेंदों में दो शतक जड़ा था. वहीं भारत और मुंबई के पूर्व बल्लेबाज रवि शास्त्री हैं ने 1985 रणजी ट्रॉफी में बड़ौदा के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में 123 गेंदों में 200 रन बनाकर अपना नाम दूसरे स्थान पर दर्ज करा रखा है. उस मुकाबले में रवि ने 13 चौके व 13 छक्के लगाए थे. चौथे नंबर पर हैदराबाद के राहुल सिंह हैं, जिन्होंने 2024 में नागालैंड के खिलाफ 143 गेंदों में दोहरा शतक लगाया था.

89 गेंदों में 200 रन का रिकॉर्ड

वहीं, अगर विश्व स्तर पर बात करें तो प्रथम श्रेणी क्रिकेट में सबसे तेज दोहरा शतक का रिकॉर्ड अफगानिस्तान के शफीकुल्लाह शिनवारी के नाम दर्ज है. उन्होंने 2017-18 के अफगान घरेलू टूर्नामेंट में काबुल रीजन वर्सेस बूस्ट रीजन मुकाबले में मात्र 89 गेंदों में 200 रन बनाए थे.

महाराष्ट्र के लिए पृथ्वी शॉ का प्रदर्शन

पृथ्वी शॉ ने 2017 में मुंबई के लिए तमिलनाडु के खिलाफ रणजी ट्रॉफी से अपना डेब्यू किया था. पिछले सीजन के अंत में उन्होंने मुंबई छोड़कर महाराष्ट्र की टीम का रुख किया. 15 अक्टूबर को तिरुवनंतपुरम में केरल के खिलाफ महाराष्ट्र की तरफ से पहला मैच खेला था, जिसके पहली पारी में वो 4 गेंदों पर शून्य के साथ आउट हो गए थे. दूसरी पारी में उन्होंने 102 गेंदों पर 75 रन बनाए , जिसमें 7 चौके शानिल थे.

चंडीगढ़ के खिलाफ जारी मुकाबले की पहली पारी में शॉ ने 9 गेंदों पर 8 रन बनाए थे, जबकि दूसरी पारी में उन्होंने रनों की झड़ी लगाते हुए दोहरा शतक ठोक दिया.

टेस्ट क्रिकेट में अपने डेब्यू पर शतक लगाने वाले सबसे युवा भारतीय बल्लेबाज पृथ्वी शॉ अब इस शानदार दोहरे शतक को तीहरे शतक (300 रन) में बदलने की ओर बढ़ रहे हैं. शॉ ने इससे पहले 2023 में असम के खिलाफ मुंबई के लिए एक तिहरा शतक भी जड़ा था.

ये भी पढ़ें: Ind vs Aus T20: सीनियर खिलाड़ियों की छुट्टी! ‘यंगिस्तान’ पर BCCI का भरोसा, 6 दिग्गजों को दिया आराम

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read